आज डाटा सेंटर, लखनऊ में 'भारत टैक्सी' व 'मु���्यमंत्री कृषक समृद्ध योजना' की लॉन्चिंग की तैयारी हेतु वर्चुअल बैठक(VC) की|
बैठक में प्रमुख सचिव सहकारिता श्री अजय कुमार शुक्ल, रजिस्ट्रार सहकारिता श्री कुमार प्रशांत, विशेष सचिव श्री अनिल कुमार, अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) श्री अनिल सिंह, एमडी पीसीएफ श्री चन्द्रभूषण त्रिपाठी, विभागीय अधिकारीगण व वर्चुअल माध्यम से सभी डीसीबी चेयरमैन, डीआर, एआर व अन्य कॉआपरेटर्स जुड़े।
#BharatTaxi #मुख्यमंत्री_कृषक_समृद्धि_योजना #Sahkarita #UPCooperative #BJP4UP
Heartiest Congratulations to our Chairman, Shri Dileep Sanghani Ji, on his election as At-Large Director on the ICA Global Board. A proud moment for the IFFCO & for India’s cooperative movement. Indian cooperatives getting a stronger voice on the world stage. @Dileep_Sanghani
भारत के सहकारिता क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण! इफको के माननीय अध्यक्ष श्री दिलीप संघाणी जी का
आईसीए के वैश्विक निदेशक मंडल में एट-लार्ज निदेशक के रूप में निर्वाचन भारत की वैश्विक सहभागिता को सशक्त करता है। पनामा सिटी में मिली इस उपलब्धि पर बधाई!
#IFFCO#SahkarSeSamriddhi#ICA
इफको के माननीय अध्यक्ष श्री दिलीप संघाणी जी को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता गठबंधन (आईसीए) के वैश्विक निदेशक मंडल में एट-लार्ज निदेशक निर्वाचित किया ग��ा। यह भारत और सहकारिता जगत के लिए गौरव का क्षण है।
#IFFCO #IFFCONanoFertilisers #ICA
माननीय सहकारिता राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री @JPSRathoreBJP जी को ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
इस योजना के ���ंतर्गत प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों को ₹6 लाख तक का दीर्घकालीन ऋण 6% रियायती वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है। राज्य सरकार द्वारा ब्याज अनुदान का प्रावधान भी किया गया है।
यह पहल किसानों को दीर्घकालीन कृषि निवेश, आत्मनिर्भरता तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायक होगी।
किसान हित और सहकारिता के माध्यम से समृद्ध उत्तर प्रदेश की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ, माननीय ��ंत्री जी।
@IFFCOCropSolns @Iffco_Yatendra @iffcoyogendra @jdabureau @IFFCO_Coop @BharatUrvarak
आदरणीय अध्यक्ष श्री दिलीप संघाणी जी, को International Cooperative Alliance (ICA) के ग्लोबल बोर्ड में निदेशक पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
पनामा सिटी में आयोजित चुनाव में आपकी यह शानदार उपलब्धि न केवल इफको, बल्कि भारत के सम्पूर्ण सहकारी आंदोलन के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
आपके नेतृत्व में भारतीय सहकारिता की आवाज़ को वैश्विक मंच पर और अधिक मजबूती एवं प्रभाव प्राप्त होगा। यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के करोड़ों किसानों एवं सहकारी परिवार के लिए भी गर्व का क्षण है।
आपके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। 🇮🇳🌾
@Dileep_Sanghani@KiritkrJPatel@IFFCOCropSolns@IFFCO_Coop@Iffco_Yatendra@jdabureau@BharatUrvarak
ध्वजारोहण समारोह के उपरांत इफको बिहार राज्य कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन श्री राजीव लोचन, सहायक विपणन प्रबंधक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बिहार राज्य विपणन प्रबंधक एवं इफको के अन्य सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा संबोधन किया गया।
अपने संबोधन में पूर्व अधिकारियों ने अपने दीर्घ अनुभव, कार्यकाल की स्मृतियों एवं महत्वप���र्ण सीखों को साझा करते हुए इफको की युवा पीढ़ी को निरंतर सीखने, मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संगठन की गरिमा एवं उपलब्धियों को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्र एवं किसान सेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. रमेश कुमार (वरिष्ठ प्रबंधक–कृषि सेवा) द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
अयोध्या की पावन धरती पर माननीय अध्यक्ष ,इफको श्री दिलीप संघाणी जी एवं माननीया गीताबेन संघाणी जी के आगमन पर राज्य विपणन प्रबंधक श्री यतेन्द्र कुमार जी द्वारा ��्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया गया I इस अवसर पर भारी संख्या में जन प्रतिनिधि,सहकारी बंधुओ एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही I RM अयोध्या द्वारा भी मननीय अध्यक्ष जी का स्वागत किया गया । इफको की सहभागी संस्थाओं जैसे इफको MC ,इफको बाजार आदि के प्रतिनिधि भी काफी संख्या में उपस्थित रहे I राज्य विपणन प्रबंधक द्वारा प्रदेश में उर्वरको की उपलब्धता एवं वितरण से माननीय अध्यक्ष जी को अवगत कराया गया I @Dileep_Sanghani #BalancedUseOfFertilizers #संतुलितउर्वरक #संतुलितखाद
@IFFCOCropSolns
@Iffco_Yatendra
@iffcoyogendra
@jdabureau
@IFFCO_Coop
@BharatUrvarak
कल दिनांक 30-07-2026 को लखनऊ में “उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण” विषयक एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन माननीय कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी @spshahibjp की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
परिचर्चा के दौरान प्रदेश में उर्वरकों की उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था तथा किसानों तक समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव कृषि श्री रव���ंद्र जी, सचिव कृषि श्री इन्द्र विक्रम सिंह जी, कृषि विभाग के निदेशक श्री पंकज त्रिपाठी जी ,अपर निदेशक,कृषि रक्षा श्री आशुतोष मिश्र जी ,निदेशक गण,कृषि विभाग, इफको ई-बाजार की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती मधुलिका शुक्ला जी,राज्य विपणन प्रबंधक श्री यतेन्द्र तेवतिया जी,श्री प्रदीप शर्मा जी ,इफको नयी दिल्ली एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। माननीय मंत्री जी ने इफको द्वारा किसान हित में कि��� जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए प्रदेश में इफको के बिक्री केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर विशेष बल दिया, जिससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक सरलता से उपलब्ध हो सकें। इफको सतत कृषि, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है।
राज्य विपणन प्रबंधक महोदय द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश में उर्वरकों के वितरण में इफको की प्रमुख भूमिका पर प्रकाश डाला I श्री प्रदीप शर्मा ,नयी दिल्ली द्वारा वर्तमान में उर्वरकों की उपलब्धता की स्थिति से सभी को अवगत कराया I
#BalancedUseOfFertilizers #संतुलितउर्वरक #संतुलितखाद
@IFFCOCropSolns
@Iffco_Yatendra
@iffcoyogendra
@jdabureau
@IFFCO_Coop
@BharatUrvarak
दिनांक 06 जून 2026 को इफको के उपाध्यक्ष श्री बलवीर सिंह जी, विपणन निदेशक डॉ. योगेन्द्र कुमार जी तथा राज्य विपणन प्रबंधक श्री यतेंद्र तेवतिया जी ने माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में नैनो उर्वरकों जैसे वैकल्पिक उर्वरकों ��ी भूमिका, महत्व एवं आवश्यकता पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। साथ ही, प्रदेश में उर्वरकों की उपलब्धता तथा उनके सुचारु वितरण से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के विभिन्न प्रक्षेत्रों में संचालित नैनो उर्वरकों के ट्रायल एवं प्रदर्शन कार्यक्रमों में विशेष रुचि लेत��� हुए उनके परिणामों एवं प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।
बैठक के दौरान जैव उर्वरक, बायो-डीकंपोजर तथा अन्य स्मार्ट उर्वरकों के उपयोग, उनकी संभावनाओं एवं कृषि क्षेत्र में उनके बढ़ते महत्व पर भी गहन चर्चा हुई।
#IFFCO #IFFCONanoFertilisers
@myogiadityanath @CMOfficeUP @MinOfCooperatn @Dileep_Sanghani @KiritkrJPatel @jdabureau @iffcoyogendra
इफको के नैनो उर्वरक हैं आधुनिक कृषि की नई पहचान। कृषि हमारे देश की आत्मा है और किसान हमारे अन्नदाता। बदलते समय के साथ खेती में नई तकनीकों को अपनाना आवश्यक है, ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके। इसी दिशा में इफको नैनो उर्वरक कृषि क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पहल है।
इफको नैनो उर्वरक अत्याधुनिक नैनो प्रौद्योगिकी पर आधारित हैं, जो पौधों को आवश्यक पोषक तत्व अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराते हैं। इनका उपयोग करने से उर्वरकों की दक्षता बढ़ती है, फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है तथा पर्यावरण पर भी कम प्रभाव पड़ता है। कम मात्रा में अधिक लाभ देने की क्षमता इन्हें पारंपरिक उर्वरकों से अलग बनाती है।
नैनो उर्वरकों के उपयोग से मिट्टी की दीर्घकालिक उर्वरता को बन���ए रखने में भी सहायता मिलती है। यह तकनीक न केवल किसान की आय बढ़ाने की दिशा में सहायक ��ै, बल्कि टिकाऊ एवं संतुलित कृषि को भी प्रोत्साहित करती है।
किसान भाइयों और बहनों आज समय की मांग है कि हम सभी मिलकर वैज्ञानिक सोच के साथ नई तकनीकों को अपनाएँ। इफको नैनो उर्वरक केवल एक उत्पाद नहीं, बल्कि किसानों के उज्ज्वल भविष्य और समृद्ध कृषि की ओर एक महत्वपूर्ण कदम हैं। आइए, हम सभी इस नवाचार को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने में अपना योगदान दें।
@fertmin_india @PibMinistry @AgriGoI @IFFCO_Coop @IFFCOBAZAR @IFFDC_Ltd
आदरणीय अध्यक्ष श्री दिलीप संघाणी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अनंत बधाइयाँ।
किसानों के प्रति आपका समर्पण, आपकी कार्यशैली की सादगी और लोगों के प्रति आपका अपनापन आपको एक विशिष्ट पहचान देता है।आपका निरंतर प्रयास समाज में सहयोग, विश्वास और विकास की भावना को मजबूत करता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता प्रदान करे, ताकि आप इसी प्रकार देश और समाज की सेवा करते रहें। @Dileep_Sanghani@KiritkrJPatel@IFFCOCropSolns@Iffco_Yatendra@Iffco_Yatendra@jdabureau
लखनऊ में 24-25 अप्रैल 2026 को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित ‘उत्तरी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन’ में अपर सचिव ,कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय,भारत सरकार डॉ मनिंदर कौर द्विवेदी जी द्वारा वैकल्पिक उर्वरकों जैसे नैनो डी ए पी को बढ़ावा देने की बात कही गई l उन्होंने बताया कि नैनो डी ए पी से उपचारित बीज का अंकुरण पहले होता है तथा लंब��ई भी अधिक होती है l इस उत्पाद का डेमन्स्ट्रेशन लगाकर कृषि सीजन में किसानो को लाभ पहुंचाया जा सकता है l इस सम्मेलन में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश ,दिल्ली,हिमांचल प्रदेश,उत्तराखंड जैसे राज्यों की उपस्थिति भी रही l माननीय कृषि मंत्री ,उत्तर प्रदेश सरकार श्री सूर्य प्रताप शाही जी भी उपस्थित रहे l कार्यक्रम में स्थानीय जरूरतों के अनुसार ‘क्षेत्रीय रोडमैप’ तैयार करने पर चर्चा की गई l
@IFFCOCropSolns @CMOfficeUP @IFFCO_PR @iffcoyogendra @KiritkrJPatel @spshahibjp @ChouhanShivraj @fertmin_india @jdabureau
Hon’ble LG Shri Manoj Sinha & IFFCO Chairman Shri Dileep Sanghani inaugurated exhibition at Women Farmer Conference, SKICC Srinagar—showcasing a wide range of IFFCO products.
@IFFCO_PR
109 newly recruited AGTs had an enriching interaction with our Honourable Managing Director @KiritkrJPatel at IFFCO Head Office; gaining insights, inspiration, and a vision to contribute towards strengthening the cooperative movement and shaping farmers future.
आज दिनांक 11 April 2026 को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के शैक्षणिक फ़ार्म पर गेहूँ की फसल प्रजाति कर्ण वंदना पर लगाये नैनो यूरिया प्लस , नैनो डीएपी , नैनो जिंक एवं सागरिका के ट्रायल की क्रॉप कटिंग प्रोज��क्ट के प्रिंसिपल कॉर्डिनेटर डॉ महेंद्र सिंह सैनी की निगरानी तथा डा आर के नायक जी,उप महाप्रबंधक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर मृदा विज्ञान विभाग के एम एस सी एजी के छात्रों के एसएफए अयोध्या भी मौजूद थे । फसल की प्रगति देखने में काफ़ी अच्छी दिख रही थी । 2*2 meter क्रॉप कटिंग के मड़ाई के उपरांत इग्ज़ैक्ट रिस्पांस का पता लगेगा । सामान्य दृष्टि से नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के ट्रीटमेंट प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है । @IFFCOCropSolns @Iffco_Yatendra @IFFCO_PR @iffcoyogendra @jdabureau
इफको के माननीय अध्यक्ष, श्री दिलीप संघाणी जी के नेतृत्व में नैनो उर्वरक जागरूकता महाअभियान का शुभारंभ, भारतीय कृषि को तकनीक-संपन्न और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
नई दिल्ली से नैनो प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर इस परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत की गई।
#IFFCO #IFFCONanoFertilisers #SahakarSeSamriddhi
@narendramodi@PMOIndia@AmitShah@MinOfCooperatn@AgriGoI@Dileep_Sanghani@KiritkrJPatel @fertmin_india @ChouhanShivraj
राजकीय कृषि फार्म कालाखेड़ा जनपद अमरोहा के प्रक्षेत्र पर विभिन्न समय पर कराए प्रदर्शन की स्टेज दिखाई गई है l किसान फसल के प्रदर्शन को देखकर प्रभावित हुए l उप कृषि निदेशक अमरोहा डॉ राम प्रवेश व कृषि विज्ञान केन्द्��� के वैज्ञानिक डॉ एस पी सिंह सहित उपमहाप्रबंधक श्री बृजवीर सिंह उपस्थित रहे l @IFFCO_PR @IFFCOCropSolns @Iffco_Yatendra @iffcoyogendra @jdabureau @KiritkrJPatel
इफको नैनो उर्वरक जागरूकता महा अभियान का शुभारंभ माननीय इफको अध्यक्ष महोदय के कर कमलो द्वारा आज दिनांक 10.04.2026 से प्रारंभ हुआ जिसके तहत किसान भाइयों को इफको नैनो उर्वरकों के प्रयोग एवं फायदों की जानकारियां दी जायेंगी
इफको नैनो यूरिया एवं डी ए पी
जय इफको जय किसान