दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों से NSUI के पक्ष में मतदान करने और छात्र हितों के लिए बदलाव लाने की अपील!
NSUI Panel | 6 • 4 • 1 • 2
विजय शंकर मीणा • अध्यक्ष • 6
वीर चतरथ • उपाध्यक्ष • 4
नम्रता चौधरी • सचिव • 1
गोपाल चौधरी • संयुक्त सचिव • 2
#NSUIForABetterDU
DUSU चुनाव सिर्फ वोट डालने और प्रतिनिधि चुनने का चुनाव नहीं है। ✊
ये लड़ाई इस बात की भी है कि DU की छात्र राजनीति आने वाले समय में किस दिशा में जाएगी।
कैंपस की आवाज़ मज़बूत होगी या राजनीति का दबदबा बढ़ेगा?
इस बार फैसला छात्रों के हाथ में है। 🔥
:- वीर चतरथ - उपाध्यक्ष - Ballot No. 4
AAP सरकार और अरविंद केजरीवाल ने नशे को पंजाब के हर घर तक पहुंचा दिया है।
वहीं, इसका विरोध करने वाले गुलजार सिंह जी को AAP सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने खुदकुशी कर ली।
इसके खिलाफ आज चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने विशाल 'विरोध मार्च' निकाला।
इस मौके पर प्रभारी महासचिव @SachinPilot जी, अध्यक्ष @RajaBrar_INC जी, CLP नेता @Partap_Sbajwa जी, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद @CHARANJITCHANNI जी, @VijayIndrSingla जी और @Sukhjinder_INC जी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
हमारी मांग है-
⦿ गुलजार सिंह जी के परिवार को तुरंत न्याय मिले
⦿ मंत्री हरपाल चीमा को बर्खास्त किया जाए और FIR दर्ज हो
⦿ पंजाब में नशे के कारोबार पर कार्रवाई की जाए
केजरीवाल अपनी तिजोरियां भरने के लिए पंजाब में 'नशे का नेक्सस' चला रहे हैं, ये तत्काल बंद होना चाहिए।
हम पंजाब के युवाओं और उनके भविष्य को AAP-केजरीवाल के लालच और घटिया राजनीति की भेंट नहीं चढ़ने देंगे।
📍पंजाब
नरेंद्र मोदी ने पहले लोगों से कहा- UPI transaction करो, लेकिन अब उसी पर टैक्स लगा रहे हैं।
• पिछले साल 2025-26 में टोटल UPI ट्रांजेक्शन था- ₹314 लाख करोड़
• जिसका 66% मतलब ₹207 लाख करोड़ ₹2000 वाले transaction से ज़्यादा था
दरअसल, मोदी को वसूली की आदत है- वो जैसे ही लोगों को खर्च करते हुए देखते हैं, वसूली करने पहुंच जाते हैं।
ये दिखाता है कि इनकी नीयत में ही खोट है। इन्हें जनता की कोई चिंता नहीं है।
: AICC सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म चेयरपर्सन @SupriyaShrinate जी
दिल्ली विश्वविद्यालय के मेरे साथियों... इंकलाब जिंदाबाद!
आज जब मैं आप सब नौजवानों का यह जोश देखता हूँ, तो मुझे यकीन हो जाता है कि DU में बदलाव की आंधी आ चुकी है!
साथियों, हम यहाँ राजनीति करने नहीं आए हैं। हम आए हैं हमारे नेता राहुल गांधी जी का वह पैगाम लेकर, जो देश के हर युवा के दिल की धड़कन है। राहुल जी का एक ही विजन है- इस देश की बागडोर युवाओं के हाथ में हो, और हर उस इंसान को बराबरी का हक मिले जिसकी आवाज़ दबा दी गई है।
और इसी सोच को सच साबित करने के लिए, NSUI ने आपके सामने एक ऐसा पैनल खड़ा किया है, जिसमें पूरे भारत की झलक है, हिंदुस्तान के हर वर्ग का सम्मान है!
राहुल जी की इसी दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि आज आपके सामने राजस्थान के आदिवासी समाज का एक होनहार बेटा अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहा है। यह सिर्फ एक टिकट नहीं है साथियों, यह दूर-दराज़ के जंगलों और गांवों से आकर DU में पढ़ने वाले हर उस छात्र का सम्मान है, जिसे अब तक पीछे धकेला गया था!
और सिर्फ अध्यक्ष ही क्यों? हमारे इस पैनल में हर वो चेहरा है जो आपकी लड़ाई लड़ सकता है:
अध्यक्ष पद के लिए बैलेट नंबर 6 — विजय शंकर मीणा! राजस्थान के आदिवासी अंचल से निकला यह नौजवान, आपकी हर परेशानी को अपनी लड़ाई मानकर लड़ेगा!
उपाध्यक्ष पद के लिए बैलेट नंबर 4 — वीर चतरथ! कैंपस में रिफॉर्म्स और युवाओं के हक के लिए दिन-रात एक करने वाला साथी!
सचिव पद के लिए बैलेट नंबर 1 — नम्रता चौधरी! हमारी यह बहन DU की हर छात्र-छात्रा की सुरक्षा और स्वाभिमान की बुलंद ढाल बनेगी।
संयुक्त सचिव पद के लिए बैलेट नंबर 2 — गोपाल चौधरी! प्रशासन की ईंट से ईंट बजाकर आपके काम कराने वाला जुझारू साथी!
साथियों, ये चारों नाम नहीं, आपके हक के चार स्तंभ हैं। अगर आपको पढ़ने के लिए बढ़िया लाइब्रेरी चाहिए, अगर हॉस्टल की जर्जर हालत बदलनी है, और अगर अपनी बहनों के लिए सुरक्षित कैंपस चाहिए- तो आपको अपनी ताकत दिखानी होगी।
उठो, एकजुट हो जाओ! और आने वाली 18 तारीख को अपने हाथों से DUSU का नया इतिहास लिख दो!
याद रखना—6, 4, 1, 2!
अध्यक्ष 6, उपाध्यक्ष 4, सचिव 1 और संयुक्त सचिव 2!
देश में छात्रों की आवाज राहुल गांधी जी और NSUI ही उठा रहे हैं।
NSUI के पैनल में ऐसे कैंडिडेट्स हैं, जो संघर्ष करके यहां तक आए हैं- इसलिए वो छात्रों की समस्याएं अच्छे से समझ सकते हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र NSUI को जीत दिलाने के लिए तैयार हैं ✊
NSUI 2026-27 पैनल - बैलेट नंबर:
✅ 6 - विजय शंकर मीणा (अध्यक्ष)
✅ 4 - वीर चतरथ (उपाध्यक्ष)
✅ 1 - नम्रता चौधरी (सचिव)
✅ 2 - गोपाल चौधरी (संयुक्त सचिव)
#DUSUElection2026 #NSUI
अगर किसी सरकार या मुख्यमंत्री को गलतफहमी है कि वॉटर कैनन, पुलिस की लाठी का इस्तेमाल करके वे पंजाब के लोगों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दबा सकते हैं, तो उन्हें यह गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए।
कुछ दिन पहले एक गरीब, दलित मजदूर गुलज़ार सिंह जी ने आत्महत्या की और उन्होंने अपने आखिरी बयान में वित्त मंत्री का नाम लिया।
लेकिन सरकार ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के बजाए उनका जबरदस्ती अंतिम संस्कार करवा दिया और FIR में वित्त मंत्री का नाम तक नहीं जोड़ा।
मुझे बेहद अफसोस है कि मुख्यमंत्री एक नागरिक की मौत को 'छोटा सा किस्सा' बता रहे हैं और न्याय की मांग करने वालों को गिद्ध कह रहे हैं।
पंजाब में ड्रग्स एक बड़ी समस्या है और यहां के नौजवानों का भविष्य अंधेरे में जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी पंजाब के लिए एक बेहतर भविष्य चाहती है, लेकिन AAP की सिर्फ तीन प्राथमिकताएं हैं- अपने पार्टी के नेताओं को बचाना, उन्हें संरक्षण देना और प्रमोट करना।
पंजाब में AAP सरकार घमंड की राजनीति कर रही है, लेकिन आने वाले समय में जनता इन्हें जवाब देगी।
: कांग्रेस महासचिव व पंजाब के प्रभारी @SachinPilot जी
📍 चंडीगढ़
19 सितंबर को इंदौर आ रहा हूं - छात्रों से मिलने, आपको सुनने, आपसे बात करने।
अगर आप या आपके अपने education system के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज़ है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है।
इस लिंक पर रजिस्टर कर बड़ी संख्या में जुड़ें: https://t.co/z4STGegsDE
शिक्षा के हर पहलू और आपके संघर्षों पर इंदौर में विस्तार से चर्चा करेंगे।
#ChhatronKiGoonj
बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।
इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें। साथ ही, सरकार और प्रशासन से अपेक्षा है कि वो राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी तत्परता के साथ चलाकर प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता जल्द से जल्द पहुंचाए।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
महिलाओं के सम्मान, समानता और अधिकारों के लिए आपका संघर्ष और समर्पण प्रेरणादायी है। महिला सशक्तिकरण के साथ समाज में उनकी बराबरी और हिस्सेदारी की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।
मोदी सरकार ने चुपचाप UPI पर फ़ीस लगाने का रास्ता खोल दिया है।
अब ₹2,000 से ऊपर के merchant UPI लेन-देन पर MDR लगाया जा सकता है। इन ट्रांजैक्शंस की संख्या भले ही सिर्फ़ 5% हो, लेकिन UPI के कुल transaction value का करीब 65% इन्हीं में है।
सरकार कहती है कि ग्राहक से कोई फ़ीस नहीं ली जाएगी। लेकिन दुकानदार पर लगने वाली फ़ीस आखिर आएगी कहां से? कीमतों में जुड़कर ग्राहक की जेब से।
अमेरिकी payment कंपनियां लंबे समय से भारत की zero-MDR नीति का विरोध करती रही हैं। अब मोदी सरकार ने ठीक उसी दिशा में नीति बदलने का रास्ता खोल दिया है।
US Trade Deal की तरह ही, Compromised PM मोदी एक बार फिर अमेरिकी दबाव के सामने surrender कर रहे हैं।
जालंधर में आंगनवाड़ी केंद्र की हालत देखिए 👇
⦿ यहां पिछले 3 महीने से राशन नहीं आ रहा है
⦿ बच्चे बिस्किट और टॉफी खाकर काम चला रहे हैं
बच्चों को पहले मीठा दलिया और खिचड़ी दी जाती थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है।
पंजाब की AAP सरकार अपने खोखले प्रचार में करोड़ों रुपए फूंक रही है, लेकिन बच्चों को पेट भर खाना नहीं दे पा रही।
धिक्कार है!
बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जलील मस्तान जी के निधन पर नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
अलविदा मस्तान साहब 🙏
India's education system is failing the very generation it was meant to lift.
Paper leaks. Crushing fees. Decaying infrastructure. Millions of young Indians work honestly, and the system still lets them down.
Fixing it begins with listening to those who experience its failures every day.
Students, parents, teachers, tell me: why have you lost hope in the education system?
Share your experiences, evidence and ideas at the link. Together, we will bring hope back.
https://t.co/LJKkkNMrGM
#ChhatronKiGoonj
अमौर के पूर्व कांग्रेस विधायक, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं गरीबों के मसीहा, नेकदिल इंसान जनाब अब्दुल जलील मस्तान साहब के निधन की खबर से पूरा सीमांचल मर्माहत है। उनका निधन सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैही राजिऊन"
जनसेवा और संगठन को मजबूती देने में निरंतर समर्पित बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @rajeshkrinc जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना है।