जिस तरह #SachinPilot ने मेहनत की उसी तरह चुनाव से पहले @MPArunYadav लाठीयां खा रहे थे...पैदल सड़के नाप रहे थे...लेकिन कभी पार्टी लाइन से हटकर ना कभी कोई बयान दिया और ना कभी नाराजगी जाहिर की...सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने जहां से चुनाव लड़ने का बोला वहां बिना किसी विरोधाभास (1/2)
माननीय राहुल गांधी जी, मध्यप्रदेश में आंतरिक संघर्ष और असफलताओं सहित अन्य समस्याओं से जूझ रही भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार से जब इस दौर में भी पार्टी संगठन का वास्तविक निष्ठावान कार्यकर्ता वैचारिक और सतही तौर पर संघर्ष कर रहा है उस दौर में कतिपय लोग एक मिलीजुली साजिश के तहत उन कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की नाकाम कोशिश कर रहे है, इस बात में भी कोई संदेह नहीं है कि युवाओं का जोश और पार्टी के अनुभवी नेताओं का होश मिलजुल कर ही फासीवादी विचारधारा का सामना कर पाएगा ऐसी स्थिति में जवाबदार लोग ही अपनी व्यक्तिगत पीड़ा और वैमनस्यता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कीमत पर भुनाने की कोशिश करेंगे तो वह समयोचित नहीं होगी ।
कृपा कर केंद्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप से संघर्षशील कार्यकर्ताओं के मनोबल को टूटने से बचाएं तथा संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करवाने की कृपा करें ।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi
Best wishes to the Leader of the Opposition in the Lok Sabha, Shri Rahul Gandhi Ji on his birthday. Praying for his good health and long life.
@RahulGandhi
माननीय श्री राहुल गांधी जी एवं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी आप दोनों से विनम्र निवेदन करता हूं कि हमारे एमपी में यदि कांग्रेस की सरकार बनाना चाहते हैं तो श्री अरुण यादव जी को प्रदेश की कमान सौंप दीजिए बस फिर देखिए
@RahulGandhi@MPArunYadav@kharge
तारीख पर तारीख… आखिर कब तक ?
ओबीसी वर्ग के साथ न्याय कब होगा ?
27% OBC आरक्षण का मामला लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ा है, लेकिन प्रदेश सरकार की चुप्पी और लापरवाही गंभीर सवाल खड़े करती है ।
लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर है और सरकार कोई समाधान निकालने के पक्ष में नज़र नहीं आ रही, सरकार का ढुलमुल रवैया बताता है कि सरकार 27 फीसदी OBC आरक्षण के पक्ष में नहीं है ।
कम से कम 13% होल्ड आरक्षण पर तुरंत फैसला हो और लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद किया जाए ।
#OBCReservation #ओबीसी_आरक्षण
आज भोपाल जाकर आदरणीय भाई साहब श्री महेंद्र सिंह यादव जी भाई साहब को राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) का अध्यक्ष बनाएं जाने पर बहुत बहुत बधाई एवं ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं |💐🙏
चुनावी राहत खत्म, महंगाई की गर्मी तैयार!
29th April के बाद देखिए - पेट्रोल, डीज़ल, सब महंगे होंगे।
जब तेल सस्ता था, मोदी सरकार ने अपना मुनाफ़ा रखा। अब महंगा है, तो बोझ आप पर डालेगी।
सस्ते की लूट मचाती सरकार - जनता को बस महंगाई की मार।
आज भोपाल के रविंद्र भवन में प्रदेश के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित हुआ।
संगठन सृजन के संकल्प को मजबूती देते हुए सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने बूथ स्तर तक कांग्रेस को सशक्त बनाने और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष छेड़ने का संकल्प लिया।
PM नरेंद्र मोदी और CM मोहन यादव की नाकामी के चलते मध्य प्रदेश में घर बनाना 35% तक महंगा हो गया है।
एक आम परिवार अगर 1000 स्क्वायर फीट का छोटा सा घर बनाना चाहे, तो पिछले साल इसकी लागत करीब 12.5 लाख रुपये थी, लेकिन आज वही बढ़कर 16 लाख रुपये पार हो गई है।
सीमेंट, ईंट, टाइल्स, सेनेट्री, वायरिंग सबकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन आम आदमी की आमदनी वहीं की वहीं है।
अब आम आदमी घर नहीं बना रहा, महंगाई के नीचे दबकर अपने सपने दफना रहा है।
यह हैं नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन।
@narendramodi | @DrMohanYadav51
क्या सरकार भाजपा विधायक, नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कोई स्पेशल उपार्जन नीति लाई है, जिसमें आम किसानों से पहले उनका गेहूं तौला जा रहा है ?
आखिर उपार्जन के लिए बारदाना कहाँ से आया ?
अगर ऐसा नहीं है तो संबंधित सोसायटी और वेयरहाउस को तत्काल ब्लैकलिस्ट कर एफआईआर दर्ज की जाए ।
नकारा, निकम्मी और किसान विरोधी भाजपा सरकार की संवेदनहीनता देखिए,
किसानों की महीनों की मेहनत खेत- खलिहानों में खुले आसमान के नीचे पड़ी है, लेकिन सरकार गेहूं उपार्जन की सिर्फ तारीख पर तारीख दे रही है ।
पहले 16 मार्च दी, फिर 1 अप्रैल कर दी और अब 10 अप्रैल ।
किसान पस्त - सरकार मस्त
हरित क्रांति के अग्रदूत, सहकारिता के सशक्त पुरोधा एवं मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. श्री सुभाष यादव जी की 80वीं जयंती के अवसर पर बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को बोरावां में आयोजित "श्रद्धांजलि सभा एवं सुंदरकांड पाठ" में आप सादर आमंत्रित हैं।
आइए, हम सभी मिलकर उनके आदर्शों, योगदान और प्रेरणादायी जीवन को नमन करें एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।