कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मृत्यु लगभग शाम 5:30 पर हो गई थी फिर रात्रि 9:30 पर साध्वी के #Instagram_Account से जो पोस्ट हुई थी वो उनके पिता ने ही स्टाफ के द्वारा करवाई थी।
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी व @PoliceRajasthan के DGP संज्ञान लेवे,जोधपुर स्थित एक अस्पताल में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने के समाचार अत्यंत दुःखद है ,इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए |
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार जनों में उनमें आस्था रखने वालों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति 🙏
आज एसओजी द्वारा प्रेस वार्ता करके 2018 की तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं (प्रयोगशाला सहायक, कृषि पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी महिला सुपरवाइजर) में हुए फर्जीवाड़े तथा OMR घोटाले का खुलासा किया है ,यह मामला युवाओं के भविष्य और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में हुआ घोटाला सिर्फ एक अपराध नहीं बल्कि युवाओं के सपनों की हत्या है।
मेरा राज्य के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से प्रश्न है की आपकी पार्टी BJP द्वारा विपक्ष में रहते हुए भर्ती घोटाले से जुड़े मामलों की सीबीआई से जांच करवाने की बाते कहीं गई थी मगर सत्ता में आते ही किसी एक भर्ती से जुड़े मामले की भी जांच सीबीआई को क्यों नहीं दी गई ? क्या आप और आपकी सरकार अपने उन चहेते कांग्रेसी नेताओं को बचाना चाहते है जिन्होंने राजस्थान के लाखों युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किया ?
भर्तियों में हुई यह गड़बड़ी पूरे सिस्टम की नाकामी और सरकारी तंत्र में व्याप्त संस्थागत भ्र्ष्टाचार का परिणाम है - @hanumanbeniwal
#चयन_बोर्ड_OMR_घोटाला
कल दिनांक 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को सुबह 10:15 बजे से गुड़ामालानी उपखंड मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेतृत्व में आयोजित "अन्नदाता आक्रोश रैली" का आयोजन हो रहा है,गुड़ामालानी क्षेत्र सहित बाड़मेर व बालोतरा जिले के किसान भाइयों, युवा साथियों व RLP परिवार के सदस्यों से अपील है कि आप सभी कल अधिक से अधिक संख्या में गुड़ामालानी पहुंचे ,किसानों के हितों से जुड़ी विभिन्न मांगो को लेकर अन्नदाता आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है | RLP सुप्रीमों व नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी के निर्देशों के अनुसार पूर्व मंत्री व RLP नेता श्री दिलीप चौधरी व मेड़ता से पूर्व विधायक श्रीमती इंदिरा देवी बावरी इस रैली में सम्मिलित होंगे |
@hanumanbeniwal
इतिहास गवाह हैं जब जब किसानो के साथ हनुमान बेनीवाल जी सड़को पर निकले हैं सरकार घुटनों के बल दोड़ती हुई सामने आई है 👊
#हनुमान_का_जयपुर_कूच@hanumanbeniwal
देश के समस्त युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और महान विचारक युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शत-शत नमन🙏।
#स्वामी_विवेकानंद_जयंती
मेरी पार्टी में रहते हुए किसी पर एक पैसे का आरोप लगा हो….
तो मैं ज़िम्मेदार हूँ….!!!
मेरी पार्टी से निकलने के बाद कौन क्या करता है…
उसका मैंने ठेका थोड़े ही ले रखा है…!!
अपुन सिर्फ़ खुद का और खुद की पार्टी का ध्यान रखते है…
अपनी पार्टी में किसी ने कुछ ग़लत किया है तो बताओ..
अभी किक मार के निकाल देते है…!!
आज देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र @DainikBhaskar में विधायकों द्वारा विधायक निधि जारी करने के एवज में रिश्वत लेने का मामला उजागर होना गंभीर प्रकरण है | विधायकों का यह कृत्य संघीय और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भ्रष्टाचार का बड़ा प्रहार है,एक तरफ देश के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi कहते है कि "न खाऊंगा और न खाने दूंगा" मगर दूसरी तरफ ऐसे मामले का सामने आना पीएम की मंशा पर बड़ा सवालिया निशान है | राजस्थान की जनता राज्य के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से इस मामले में अपेक्षा कर रही है कि ऐसे विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाके प्रभावी कानूनी कार्यवाही सरकार करेगी वहीं राजस्थान विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री @VasudevDevnani जी से भी जनता यह अपेक्षा कर रही है कि अध्यक्ष जी ऐसे भ्रष्टाचारी विधायकों की सदस्यता रद्द करेंगे क्योंकि यदि जनता के चुने हुए जन - प्रतिनिधि इस तरह सार्वजनिक रूप से भ्रष्टाचार करेंगे और उनके खिलाफ कड़ा एक्शन नहीं होगा तो लोकतंत्र की जड़े कमजोर हो जाएगी |
मैं @BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda और @INCIndia के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge को कहना चाहता हूं कि इस मामले में आप अपनी पार्टियो के विधायकों को पार्टी से बर्खास्त करें ताकि लोकतंत्र में राजनैतिक दलों की व्यवस्था पर भी जनता का भरोसा कायम रहे |
@AmitShah@RahulGandhi