सिर्फ 5 व्यक्तियों पर कार्रवाई क्यों?
क्या ये माना जाए की इन्हें Bisrakh Police का संरक्षण प्राप्त है, जब यह सब पुलिस की मौजूदगी तथा चौकी से महज़ 10 मीटर की दूरी पर लंबे समय से खुलेआम चल रहा था, तो संबंधित चौकी प्रभारी और स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
यदि जानकारी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और यदि जानकारी नहीं थी, तो यह गंभीर लापरवाही है। केवल 5 लोगों पर कार्रवाई नहीं, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
@noidapolice@Uppolice@CP_Noida@dgpup
@Epson My printer’s serial no. is XBCW013777. Its been 13 days now since i made complaint, everyday people in call center says: tomorrow our ingeneer will visit. Such a pathetic service. 9811359204
@IndiaEpson My printer’s serial no. is XBCW013777. Its been 13 days now since i made complaint, everyday people in call center says: tomorrow our ingeneer will visit. Such a pathetic service. 9811359204
प्रिय साथियों,
हम सभी वर्षों से मेट्रो की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि हम अपनी एकजुटता और संकल्प को शांतिपूर्ण तरीके से सामने रखें।
रविवार 5 अप्रैल को नोएडा , सेक्टर 71 चौराहे के पास अंतिम मेट्रो पिलर पर हमारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है, ताकि केंद्र सरकार @PMOIndia तक यह स्पष्ट संदेश पहुंचे कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों को अब और इंतजार स्वीकार नहीं है।
हमारी मांग केवल मेट्रो नहीं, बल्कि बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षित आवागमन और क्षेत्र के समुचित विकास की है। यह प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित और गरिमापूर्ण रहेगा।
आप सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनहित की आवाज़ को मजबूत बनाएं।
समय: सुबह 11 बजे
स्थान: नोएडा सेक्टर 71 चौराहे के पास, अंतिम मेट्रो पिलर।
आपकी उपस्थिति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
नोएडा एक्सटेंशन( ग्रेटर नोएडा वेस्ट)
को मेट्रो चाहिए — अब और इंतजार नहीं! 🚇✊
ग्रेनो वेस्ट स्थित गौर सिटी में पार्किंग को लेकर हुए विवाद के मामले में @noidapolice ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक स्पष्ट संदेश देती है कि सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने या दबाव बनाने की कोशिशों को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
@DCPCentralNoida शक्ति मोहन जी ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून का पालन सभी के लिए समान रूप से अनिवार्य है। समाज में अनुशासन और शांति बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, तथा अराजकता या दबंगई के लिए कोई स्थान नहीं है।
@CP_Noida@dgpup@myogiadityanath
#LawAndOrder #RuleOfLaw #NoidaPolice #DCPCentralNoida #StrictAction #PublicSafety #PeaceAndDiscipline #ZeroTolerance #LawIsEqualForAll #StrongAdministration
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में supertech ecovillage 2 सोसाइटी में तेज़ रफ़्तार कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर..तीनों घायल.. तेज़ रफ़्तार गाड़ियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है.. सोसाइटी के अंदर स्पीड लिमिट क्यों नहीं तय होता है? @noidapolice@DCPCentralNoida
.@narendramodi@PMOIndia@MoHUA_India@mlkhattar@Secretary_MoHUA@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@NandiGuptaBJP@ChiefSecyUP कृप्या संज्ञान लें।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो और सिटी बस सर्विस की कमी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। बिल्डरों ने मेट्रो कनेक्टिविटी का वादा कर अपनी परियोजनाओं को ऊँचे दामों पर बेचा, लेकिन एक दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निवासियों को केवल निराशा ही हाथ लगी है।
लाखों निवासी मेट्रो और सिटी बस सर्विस की अनुपस्थिति के कारण रोज़ाना परेशानियों का सामना कर रहे हैं। निजी वाहनों का उपयोग उनकी मजबूरी है, क्योंकि सार्वजनिक परिवहन का अभाव उन्हें कोई विकल्प नहीं देता। ट्रैफिक जाम में फँसने से न केवल समय बर्बाद होता है, बल्कि ईंधन और धन की भी हानि हो रही हैl
यहाँ के हुक्मरानों को आम जनता की इस समस्या से कोई सरोकार नहीं दिखता, क्योंकि वे स्वयं इन असुविधाओं से प्रभावित नहीं होते। यदि कोई सक्षम अधिकारी या जिम्मेदार व्यक्ति इस दिशा में ठोस कदम उठाकर मेट्रो और सिटी बस सर्विस शुरू करवाए, तो लाखों लोग उनके प्रति दिल से आभार व्यक्त करेंगे और उनकी सराहना करेंगे।
कृपया ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों की इस माँग को गंभीरता से लें और शीघ्र कार्रवाई करें।
.@myogiadityanath जी की प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाती बायोपिक *"अजेय - द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी"* रिलीज हो चुकी है! माननीय जेवर विधायक @ @DhirendraGBN जी और #NEFOWA के सैकड़ों सदस्यों ने 28 सितंबर को ग्रेनो वेस्ट के मल्टीप्लेक्स में इसकी खास स्क्रीनिंग देखी। यह फिल्म योगी जी के जीवन के अनछुए पहलुओं को उजागर करती है – उत्तराखंड के पांचूर गांव से गोरखनाथ मठ तक, कॉलेज की राजनीति से निराशा, 26 साल की उम्र में सबसे युवा सांसद बनने और 2017 में "बुलडोजर बाबा" के रूप में माफिया-राज को कुचलने तक की कहानी। 💪
फिल्म में अनंत जोशी (योगी जी की भूमिका) और परेश रावल (महंत अवैद्यनाथ) का दमदार अभिनय है। यह आध्यात्मिकता, एक्शन और इमोशन का शानदार संगम है, जो दर्शकों को योगी जी के साहस और निस्वार्थ सेवा से जोड़ता है। एक डायलॉग जो रोंगटे खड़े करता है: *"वो कुछ नहीं चाहता था, जनता ने सरकार बना दिया!" माफियाओं पर लगाम और मुख्यमंत्री तक की सफ़र की कहानी हर युवा को प्रेरित करती है। 🎥
#AjeyTheYogi #YogiAdityanath #NEFOWA #BulldozerBaba #Inspiration
.@CP_Noida@noidapolice@dcptrafficnoida@Uppolice@uptrafficpolice@dgpup@dmgbnagar@artonoida कृप्या संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाई सुनिश्चित करें।
निजी वाहनों के व्यावसायिक बाइक टॅक्सी के रूप मे उपयोग से @UPGovt को राजस्व की हानी के साथ सड़कों पर दुर्घटनाओ मे भी वृद्धि हो रही है। बाइक टॅक्सी वाले सस्ते टोपीनुमा छोटे हेलमेट रखते हैं जो किसी भी प्रकार से सुरक्षित नहीं होता। बाइक टॅक्सी पर लगातार @Noidatraffic द्वारा डंडात्मक कार्यवाई का स्वागत है।
इसी कड़ी में @dcptrafficnoida से अनुरोध है कि @zomato@ZeptoNow@Swiggy@amazonIN@bigbasket_com@dominos_india@PizzaHutIN@letsblinkit जैसे तमाम डिलिवरी करने वाली कंपनियों मे निजी दुपहिया वाहनों के व्यावसायिक उपयोग पर सख्ती बरतें। अक्सर ही डिलिवरी करने वाले over speeding, rash और wrong side ड्राइविंग करते हुए देखे जाते हैं, जिससे ना केवल वह अपनी जान के साथ खिलवाड़ करते हैं बल्कि सड़क पर अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरा बने रहते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में आवारा कुत्तों के खतरे को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं। कोर्ट ने 6 सप्ताह के भीतर 5,000 आवारा कुत्तों को, विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों से, हटाने का निर्देश दिया है। साथ ही, 8 सप्ताह में सीसीटीवी निगरानी वाले शेल्टर स्थापित करने का आदेश दिया गया है, जहां कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण किया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर रेबीज हेल्पलाइन शुरू करने का निर्देश है, जिसके तहत 4 घंटे में आवारा कुत्तों को पकड़ा जाएगा। रेबीज के टीके केवल सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध होंगे।
जस्टिस जेबी परदीवाला ने कहा, "यह बातचीत का नहीं, बल्कि त्वरित कार्रवाई का समय है।" बच्चों और शिशुओं को रेबीज से बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी भी विरोध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हम, आम नागरिक, सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले का हृदय से स्वागत करते हैं और इस महत्वपूर्ण जनहित मुद्दे पर अभूतपूर्व निर्णय के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। हमें उम्मीद है कि इस फैसले का सकारात्मक प्रभाव न केवल दिल्ली, बल्कि एनसीआर और देश के अन्य हिस्सों में भी दिखेगा, जिससे लोगों को आवारा कुत्तों के आतंक से जल्द राहत मिलेगी।
#StrayDogs #SupremeCourtOnStrayDogs #PublicSafety
.श्रीमान @s_bhoosreddy महोदय,
@UPRERAofficial यूपी रेरा का गठन खर खरीदारों की समस्या सुलझाने को किया गया है। परन्तु कुछ समय पहले यूपी रेरा के एक निर्णय से घर खरीदार विकट आर्थिक समस्या में है। यूपी रेरा ने कुछ समय पहले आदेश जारी किया है कि कोई भी बिल्डर बिना कम्पलीशन सर्टिफिकेट के फ्लैट का कब्ज़ा नहीं दे सकता। यूपी रेरा के इस निर्णय से वह सभी घर खरीदार जिनके फ्लैट तैयार है, वह अपने फ्लैट का कब्ज़ा नहीं ले पा रहे और उनपर घर के किराए और बैंक लोन के ईएमआई का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
जैसा की सभी को ज्ञात है कि गौतमबुद्ध नगर में काफी परियोजनाएं काफी विलम्ब से चल रही है। काफी परियोजनाएं ऐसी भी हैं जो पूरी हो चुकी हैं उनके पास फायर एनओसी, लिफ्ट एनओसी एवं अन्य जरुरी एनओसी उपलब्ध है। सम्बंधित बिल्डर ने प्राधिकरण में कम्पलीशन सर्टिफिकेट के लिए आवेदन भी कर रखा है। परन्तु प्राधिकरण विभिन्न कारणों से कम्पलीशन सर्टिफिकेट निर्गत नहीं कर रहा है। ऐसे में बिल्डर और प्राधिकरण की लड़ाई में घर खरीदार परेशान हो रहा है। घर खरीदार अपने फ्लैट का कब्ज़ा नहीं ले पा रहा जिससे घर के किराए और बैंक लोन के ईएमआई का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
आपसे अनुरोध है कि कृप्या घर खरीदार के हितों का ध्यान रखते हुए अपने पूर्व में जारी आदेश का पुनर्वलोकन करते हुए घर खरीदारों को घर का कब्ज़ा प्राप्त करने की अनुमति दें जहाँ बिल्डर के पास जरुरी एनओसी उपलब्ध है और बिल्डर ने कम्पलीशन सर्टिफिकेट के आवेदन भी किया हुआ है।
@ChiefSecy_UP @CMOfficeUP@myogiadityanath
माननीय सांसद @dr_maheshsharma जी ने आज संसद में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए मेट्रो रेल परियोजना को जल्द से जल्द शुरू करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने लोकसभा में इस लंबित परियोजना का मुद्दा उठाया और शहरी विकास मंत्रालय से इसकी मंजूरी में तेजी लाने का आग्रह किया। नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बेहतर परिवहन अवसंरचना की तत्काल जरूरत पर भी जोर दिया। इस क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक जाम, प्रदूषण और विकास में बाधाओं को देखते हुए मेट्रो रेल को एक जरूरी समाधान बताया गया है।
#Metro4GrenoWest
.@SCJudgments@scobserver@LiveLawIndia@Mihirlawyer@MoHUA_India@mlkhattar@PMOIndia@OfficeofARM@narendramodi@rashtrapatibhvn
आम्रपाली के घर खरीदारों की मुसीबतें कम नहीं हो रही। सालों के कानूनी लड़ाई और लंबे इंतजार के बाद घर बनना शुरू हुआ। धीरे धीरे खरीदारों को उनके सपनो का घर मिलने लगा, लेकिन इस मामले में घर खरीदार कई तरह के परेशानियों से गुज़र रहें और गुजरे क्यों नहीं जब कोर्ट रिसीवर ऑफिस और @OfficialNBCC अपने कर्तव्यों को भूल बिल्डर समझने लगा हैl उनके ऑफिस का बर्ताव बिल्डर से भी बुरा है और अगर कोई विरोध भी करे, तो सीधे सुप्रीम कोर्ट में देख लेने की धमकीl लेकिन अब पानी सर से ऊपर चला गया हैl
1)फ्लेट कैंसिल कर उसे नए निवेशकों को बेच देनाl
2)मनमानी तरीके से फ्लैट ट्रांसफर चार्ज वसूलना l (300-600Rs/Sq ft Flat Transfer Charge)
3)डिले पेनल्टी ना दे, उसके उलट घर खरीदारों से ही 10-12% तक ब्याज लेनाl
4)जिस फ्लैट की रजिस्ट्री हो गई है, उसे बेचने पर प्राधिकरण के TM तथा AOA शुल्क के अलावा, कोर्ट रिसीवर ऑफिस NOC लेने के लिए अतिरिक्त 1लाख लेता हैl
5) अगर आप किसी समस्या से जूझ रहे या किसी भी तरह की शिकायत पत्र देना चाहते, तो कोर्ट रिसीवर ऑफिस उसकी रिसीविंग नहीं देतें। इनकी कोई जवाबदेही ना बने और मनमानी करे इसलिए ये ऐसा करते हैंl
इनके ये सारी करतूते आम बात हो गई हैl घर ख़रीदारों से पैसे वसूलने के लिए ये नए-नए खोज और तरीकें ढूँढते रहते हैl
कोर्ट रिसीवर ऑफिस और एनबीसीसी का इरादा बदल गया है और वो भ्रष्ट बिल्डर के तरह बर्ताव कर रहे हैl आने वाले दिनों में घर खरीदारों के साथ मिलकर इस पूरी प्रक्रिया पर सर्वोच्च न्यायालय से निष्पक्ष जांच की माँग करेंगेl
.@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@gulabdeviup@thisissanjubjp@dmgbnagar कृप्या संज्ञान लेते हुए @dharamvirdios को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करने की कृपा करें।
गौतमबुद्ध नगर में स्कूलों की वार्षिक लूट फिर से शुरू हो गई है। कई ऐसे मामले सामने आ रहे कि स्कूल के प्रमोटर अपने या अपने सगे सम्बन्धी के बच्चों की लिखी हुई स्टोरी बुक भी किताबों के सेट में डाल रहे।
साथ ही स्कूल मैनेजमेंट किताबों की पूरी सेट बेच रहा, पूरी सेट ना लेने पर किताबें नहीं दे रहे। पहली कक्षा के किताबों के सेट की कीमत लगभग रु8000/- से अधिक है।
.@mlkhattar@MoHUA_India@Secretary_MoHUA@narendramodi@PMOIndia@myogiadityanath@CeoNoida कृप्या मामले का संज्ञान लेते हुए ग्रेनो वेस्ट को @OfficialDMRC से जोड़ने हेतु @noidametrorail Aqua Line Extension को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करें।
कब तक अधर में लटका रहेगा ग्रेनो वेस्ट मेट्रो? दिल्ली एनसीआर के अन्य क्षेत्रो में मेट्रो की प्लानिंग भी हो गई और मेट्रो का परिचालन भी शुरू हो गया। आखिर क्यों ग्रेनो वेस्ट का मेट्रो रूट ही लटका कर रखा गया है? जेवर एयरपोर्ट को गाजियाबाद से जोड़ने के लिए जहाँ से भी रैपिड रेल मेट्रो ले जाना हो ले जाएं, लेकिन रैपिड रेल मेट्रो के फेर में ग्रेनो वेस्ट की दिल्ली से कनेक्टिविटी को ना रोकें।
.@dgpup@PrashantK_IPS90@CP_Noida@Uppolice@noidapolice@OfficialGNIDA@myogiadityanath@myogioffice@DhirendraGBN@mansukhmandviya@CMOfficeUP@dmgbnagar@FitIndiaOff@PMOIndia@narendramodi सादर सूचनार्थ, चिन्तनार्थ एवं संज्ञानार्थ
ग्रेनो वेस्ट के 130m रोड पर आगामी 23 मार्च को @HCL_Foundation का Cyclothon होने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के Life Line 130m सड़क पर 24X7 भारी ट्रैफिक दबाव के बावजूद 27km सड़क को साइकिलिंग इवेंट के लिए अनुमति दी गई है, वहीं ग्रेनो वेस्ट के पहले 10KM मैराथन के लिए 60m रोड पर मात्र एक ओर के 2.5KM सड़क की अनुमति नहीं दी गई, जबकि इसी 60m सड़क पर 2021 में यथार्थ अस्पताल के Walkathon के लिए दोनों ओर की सड़के की अनुमति दी गई थी।
क्या गौतमबुद्ध नगर में सड़क पर खेल की अनुमति केवल कॉर्पोरेट बिज़नेस वर्ल्ड को ही दिया जाता है? पूर्व में नोएडा की सडकों पर राहगीरी का आयोजन शायद भूल गई नोएडा ट्रैफिक पुलिस।
हम किसी भी खेल आयोजन के खिलाफ नहीं, ज्यादा से ज्यादा खेल होने चाहिए और बढ़ावा भी मिलना चाहिए, परन्तु जिस प्रकार नोएडा ट्रैफिक डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने 10KM मैराथन के आयोजन हेतु 60m सड़क के सिर्फ एक तरफ़ के 2.5km देने में आनाकानी की उससे हम आहत हैं।
मैराथन पूर्व निरीक्षण पर आया ट्रैफिक इंस्पेक्टर मैराथन के आयोजन से पूरी तरह अनभिज्ञ थे, उनकी बातों से ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे उन्होंने कभी मैराथन देखा नहीं। बिना जानकारी वाले अधिकारी को निरीक्षण हेतु भेजना वरिष्ठ अधिकारियों की गलती है। दूसरी बात वह अधिकारी ग्रेनो वेस्ट में जाम की समस्याएं सोशल मीडिया पर उठाए जाने से बुरी तरह नाराज थें। अधिकारी ने साफ़ कहा आप लोग तो हर बात को सीधे ट्वीट करते हैं।
हमारी संस्था ने पूर्व में कई ट्रैफिक अवेयरनेस ड्राइव चलाए हैं, हमारे काफी सदस्य ट्रैफिक वालंटियर भी हैं, लेकिन नए वरिष्ठ अधिकारी और नए TI के काम का रवैया जनहित से ज्यादा खुद के आराम का है। आए दिन TI अपनी मर्जी और अपने आराम के लिए गोलचक्कर और सड़कें बंद कर सड़क किनारे आराम फरमाते हैं, जिसकी सीधी रिपोर्ट CP DCP तक नहीं पहुंचती। हमारे सदस्य रोजाना ट्रैफिक जाम से परेशान होकर अपनी परेशानी सोशल मीडिया पर व्यक्त करने को मजबूर हैं क्योंकि फिल्ड में मौजूद TI/TSI निवासियों की बिलकुल भी नहीं सुनते और ट्वीट होते ही वही TSI/TI हरकत में आ जाते हैं। फिर निवासी जाम की समस्या को सोशल मीडिया पर क्यों ना डालें?
ट्रैफिक अधिकारी को पता था कि सड़क टूटी हुई है फिर भी मैराथन के लिए 60m सीधी सड़क नहीं देने का रिपोर्ट लगाया क्योंकि 60m सड़क पर ट्रैफिक मैनेज करने के लिए ट्रैफिककर्मी लगाने पड़ते, मेहनत करनी पड़ती जो उन्हें नागवारा लगा। टूटी सड़क पर दौड़ते हुए कई बच्चे और बड़े घायल हुए। क्या ऐसे में ग्रेनो वेस्ट में अब कोई बड़ा खेल कूद आयोजन हो पाएगा? @DhaorAshni@Adityakripa@MeenakshiSTOI
मैं भी एक pet lover हूँ और @OfficialGNIDA के pet policy का पालन सख्ती से करता हूँ।
वीडियो में कुत्ते के साथ दिख रही महिला ने जो हरकत कि वो कोई मानसिक विक्षिप्त ही कर सकता है। @NCPCR_@NCWIndia बच्चे को डराने और मारने के लिए महिला को सख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिए।
मामले में त्वरित कार्यवाही के लिए @DCPCentralNoida और @SHObisrakh का बहुत बहुत धन्यवाद।
ग्रेटर नोएडा के सभी सोसाइटियों में GNIDA द्वारा बनाए pet policy का अनुपालन नहीं होता। @dmgbnagar कृप्या pet policy का सख्ती से अनुपालन कराएं। @IasAlok@ChiefSecyUP @ChiefSecy_UP @myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP