#गया जी में बिहार इंटीग्रेटेड मैन्यूफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड के भव्य शुभारंभ के अवसर पर सराहना के इन प्रेरणादायी शब्दों हेतु बिहार के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ । आपके उत्साहवर्धक शब्दों से निश्चित ही 2047 तक विकसित भारत में एक विकसित बिहार के निर्माण के संकल्प के साथ #LetsInspireBihar अभियान में साथ जुड़े 4,25,000 से अधिक सहयात्रियों का मनोबल बढ़ा है तथा सामूहिक संकल्प और भी सुदृढ़ हुआ है ।
Honoured to have been the Chief Guest at the Bihar Development Summit 2026, hosted by Let's Inspire Bihar at Ravindra Bhawan, Vasco da Gama, Goa.
My message to the room: The Bihar I represent as Minister of Industries is a state where more than 94 thousand sq kms of ambition are finally being matched with the right kind of attention - industrial corridors, ease-of-doing-business reform and a young population that is, quite simply, India's single largest reserve of untapped human capital.
We do not need #Bihar to be rescued. We need Bihar to be unleashed. And to every Bihari who has built success outside the state - you don't need to come home to make a difference. You do not need to relocate your life to rebuild your homeland. Bring one factory, support one startup, one mentorship, one internship batch. You only need to stop treating Bihar as a place you are from and start treating it as a place you invest in.
Grateful to Shri Vikas Vaibhav ji and the entire LIB team for turning a movement into a mission. And to Goa for hosting Bihar's story with such warmth.
Bihar is done explaining itself. Bihar is building.
Jai Hind. Jai Bihar. 🙏
@lib_central@vikasvaibhavips
#दिल्ली में #LetsInspireBihar के अंतर्गत दिल्ली-एनसीआर अध्याय के कोर टीम से जुड़े सदस्यों की बैठक भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजीत जी की अध्यक्षता में कनॉट प्लेस में संपन्न हुई । इस बैठक में अभियान के अंतर्गत दिल्ली-एनसीआर में चल रही विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई और भविष्य के लिए कार्य योजना निर्धारित की गई । अभियान को और सशक्त करने के उद्देश्य से सभी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अधिकाधिक व्यक्तियों को जोड़कर उनके माध्यम से संगठित रूप में बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान समर्पित करने के लक्ष्य पर कार्य करने का संकल्प लिया । यात्रा गतिमान है !
बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिस उप-महानिरीक्षक मो० शफ़ीउल हक जी के दुःखद निधन से मन अत्यंत द्रवित है । वर्ष 2006 में पटना के नगर पुलिस अधीक्षक के दायित्व में पहली बार आपसे मिलना हुआ था, और तब से संबंध लगातार प्रगाढ़ होता चला गया । आज दुःखद निधन की जब सूचना मिली, तब विश्वास ही नहीं हो रहा था कि अब दोबारा कभी भौतिक रूप में भेंट नहीं होगी । साथ में बीते पलों की स्मृतियाँ अक्षुण्ण रहेंगी । सर्वशक्तिमान से प्रार्थना है कि दुःख की इस घड़ी में शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें । विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ 🙏
6 सितंबर, 2026 को #गोवा के रविन्द्र भवन में #LetsInspireBihar के अंतर्गत निर्धारित 'बिहार डेवलपमेंट समिट 2026' में अधिकाधिक सहभागिता के निमित्त संदेश हेतु अभियान के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा कोर टीम सदस्य आमिर अहमद जी का आभार । गोवा एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में रह रहे मूल बिहारवासियों के लिए 2047 तक विकसित भारत में एक विकसित बिहार के निर्माण की यात्रा में साथ जुड़ने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है ! आइए, मिलते है गोवा समिट में ! रजिस्ट्रेशन लिंक निम्नांकित है 👇
https://t.co/V0E3I8WDRq
6 सितंबर, 2026 को #गोवा के रविन्द्र भवन में #LetsInspireBihar के अंतर्गत निर्धारित 'बिहार डेवलपमेंट समिट 2026' में अधिकाधिक सहभागिता के निमित्त संदेश हेतु राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक अनूप नारायण सिंह जी का आभार । गोवा एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में रह रहे मूल बिहारवासियों के लिए 2047 तक विकसित भारत में एक विकसित बिहार के निर्माण की यात्रा में साथ जुड़ने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है ! आइए, मिलते है गोवा समिट में ! रजिस्ट्रेशन लिंक निम्नांकित है 👇
https://t.co/V0E3I8WDRq
#समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी में #LetsInspireBihar के अंतर्गत दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिभाशाली एवं मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुल 50 विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 20 विद्यार्थियों को अभियान के प्रेरणा स्रोत के रूप में सम्मानित किया गया, जबकि 30 विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर उनके उत्साह एवं प्रतिभा को सम्मान दिया गया। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के मन में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को सशक्त करते हैं।
Wishing everyone a very Happy Eid-ul-Adha.
May this sacred occasion bring peace, happiness, prosperity, and endless blessings to you and your family. Let us celebrate the spirit of sacrifice, humanity, unity, and compassion together.
Eid Mubarak to all.
#पटना में #LetsInspireBihar अभियान को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में अनेक निर्णय लिए गए । मुझे यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि अभियान से जुड़े सदस्यों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मेरी कार्यव्यस्तताओं एवं अनुपस्थिति में भी अभियान बिहार के सभी जिलों में अपनी निर्धारित दिशा में तीव्रता के साथ गतिमान रहे । सभी को हार्दिक शुभकामनाएं ! उद्देश्य है बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य के निर्माण, करना है निःस्वार्थ अंशदान ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !
#बेगूसराय में #LetsInspireBihar के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में #गार्गी_अध्याय की मुख्य समन्वयक सरिता सुल्तानिया जी के नेतृत्व में
सरस्वती संस्कृत उच्च विद्यालय, बेगूसराय के परिसर में वाटर कूलर यंत्र समर्पित किया गया । शीतल जल की मशीन का उद्घाटन डॉक्टर मीरा सिंह और गार्गी अध्याय की टीम के सदस्यों द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया । समाज सेवा की इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है, ताकि वे स्वस्थ रहकर बेहतर ढंग से अध्ययन कर सकें ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने अभियान से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया । ऐसे प्रयास सराहनीय हैं !
पटना : लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान, गार्गी पाठशाला का चौथा वार्षिकोत्सव, केंद्रों पर मनाया गया वार्षिकोत्सव, IPS विकास वैभव का विशेष संबोधन, बिहार के 14 जिले में गार्गी पाठशाला संचालित, 2500 से ज्यादा छात्रों को निःशुल्क शिक्षा |
#शेखपुरा में संस्कार पब्लिक स्कूल के 27वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर वेदांत के संदेशों के माध्यम से मैंने बिहार के पूर्वजों की प्राचीन दृष्टि को समझाने का प्रयास किया । #LetsInspireBihar अभियान के संदेशों को साझा करते हुए मैंने सभी से 2047 तक विकसित भारत में एक विकसित बिहार के निर्माण के निमित्त सकारात्मक योगदान समर्पित करने का आह्वान किया । यात्रा गतिमान है !
भ्रष्टाचार पर किया जिन्होंने सदैव कठोर प्रहार !
इमानदारी के लिए आईआईटी कानपुर ने दिया जिन्हें सतेन्द्र मेमोरियल पुरस्कार !
माननीय पटना उच्च न्यायालय का भी विश्वास, जिनकी सत्यनिष्ठा का आधार,
उन्हीं के नेतृत्व में एकजुट हो रहा है नव बिहार !
आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !
22 मार्च, 2026 को #LetsInspireBihar के पंचम वार्षिकोत्सव पर #पटना के बापू सभागार में 10 बजे पूर्वाह्न से निर्धारित 'बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026' के आयोजन से संबंधित बिंदुओं पर विचार-विमर्श हेतु अभियान के पटना अध्याय की कोर टीम के सदस्यों ने बैठक का आयोजन किया । कार्यक्रम में सहभागिता हेतु रजिस्ट्रेशन लिंक निम्नवत है 👇
https://t.co/IGT7vNUOW6
पटना : 'Lets Inspire' बिहार अभियान, बिहार डेवलपमेंट समिट 2026 का आयोजन, 22 फरवरी को दिल्ली में समारोह का आयोजन, विकसित बिहार के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है |
22 फरवरी, 2026 को #दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में #LetsInspireBihar के अंतर्गत निर्धारित 'बिहार डेवलपमेंट समिट 2026' में सभी को आमंत्रित कर रहा हूं। आइए मिलते है 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में।
! रजिस्ट्रेशन लिंक निम्नांकित है 👇
https://t.co/kSPQUW0uNu…
On 22nd February 2026, Let’s Inspire Bihar is organizing the Bihar Development Summit 2026 at Talkatora Stadium, New Delhi. We request you all to attend in large numbers and become a witness to this historic event.
#TogetherletsinspireBihar With @vikasvaibhavips sir.
22 फरवरी, 2026 को #दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में #LetsInspireBihar के अंतर्गत निर्धारित 'बिहार डेवलपमेंट समिट 2026' में गरिमामयी उपस्थिति की स्वीकृति हेतु माननीय गिरिराज सिंह जी, वस्त्र मंत्री, भारत सरकार एवं माननीय डाॅ दिलीप जायसवाल जी, उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री, बिहार सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ । आपके मार्गदर्शन से निश्चित ही बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण हेतु संकल्पित हमारा सामुहिक अभियान सशक्त होगा और बिहार में स्टार्ट-अप्स की सफलता के निमित्त एक व्यापक इकोसिस्टम के निर्माण में हम सफल हो सकेंगे । दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में निवास कर रहे मूल बिहारवासियों के लिए 2047 तक विकसित भारत में एक विकसित बिहार के निर्माण की यात्रा में साथ जुड़ने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है ! रजिस्ट्रेशन लिंक निम्नांकित है 👇
https://t.co/g6t5wOb3Td
@girirajsinghbjp@DilipJaiswalBJP