मशहूर व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई के अलग-अलग व्यंग्य लेखों से 14 लाइनें आपके समक्ष रखी हैं, मिर्ची से भी तीखी लगेंगी ।।
1- लडक़ों को, ईमानदार बाप निकम्मा लगता है ।
2- दिवस कमजोर का मनाया जाता है, जैसे हिंदी दिवस, महिला दिवस, अध्यापक दिवस, मजदूर दिवस । कभी थानेदार दिवस नहीं मनाया जाता।
3- व्यस्त आदमी को अपना काम करने में जितनी अक्ल की जरूरत पड़ती है, उससे ज्यादा अक्ल बेकार आदमी को समय काटने में लगती है।
4- जिनकी हैसियत है वे एक से भी ज्यादा बाप रखते हैं । एक घर में, एक दफ्तर में, एक-दो बाजार में, एक-एक हर राजनीतिक दल में।
5-आत्मविश्वास कई प्रकार का होता है, धन का, बल का, ज्ञान का । लेकिन मूर्खता का आत्मविश्वास सर्वोपरि होता है
6 –हमारे लोकतंत्र की यह ट्रेजेडी और कॉमेडी है कि कई लोग जिन्हें आजन्म जेलखाने में रहना चाहिए वे जिन्दगी भर संसद या विधानसभा में बैठते हैं ।
7- विचार जब लुप्त हो जाता है, या विचार प्रकट करने में बाधा होती है, या किसी के विरोध से भय लगने लगता है, तब तर्क का स्थान हुल्लड़ या गुंडागर्दी ले लेती है ।
8- बेइज्जती में अगर दूसरे को भी शामिल कर लो तो आधी इज्जत बच जाती है।
9- जब शर्म की बात गर्व की बात बन जाए, तब समझो कि जनतंत्र बढिय़ा चल रहा है।
10- जो पानी छानकर पीते हैं, वो आदमी का खून बिना छाने पी जाते हैं।
11- सोचना एक रोग है, जो इस रोग से मुक्त हैं और स्वस्थ हैं, वे धन्य हैं।
12- हीनता के रोग में किसी के अहित का इंजेक्शन बड़ा कारगर होता है।
13- नारी-मुक्ति के इतिहास में यह वाक्य अमर रहेगा कि ‘एक की कमाई से पूरा नहीं पड़ता।
14- एक बार कचहरी चढ़ जाने के बाद सबसे बड़ा काम है, अपने ही वकील से अपनी रक्षा करना ।
#हरिशंकरपरसाई #harishankarparsai #Satire
वैसे भी कच्ची घानी तेल का इस्तेमाल खाने में कम अधिकारी और नेताओं की मालिश में ज़्यादा होता है,
भाई ने थोड़ा नहा लिया तो क्या गुनाह कर दिया।
है ना @fssaiindia ??
सेफ़्टी रेटिंग देने के लिए लाठी डंडों से कार का Crash Test लेते काँवरिए
डिस्क्लेमर : ये एक्सपर्ट्स की निगरानी में किया गया टेस्ट है। इसे अपने घर और अपनी कार पर न आज़माएँ
गुजरात में पत्नी ने पति को शराब में जहर दे दिया. फिर पति की लाश को एक फैक्ट्री में दफना दिया.
अब 2 साल बाद खुदाई की गई और पति के अवशेष बरामद किए गए.
इस देश के सबसे शानदार वक्ता बनकर उभरे इरफ़ान का घर देखिए।
और लोकतंत्र संविधान समेत पॉलिटिक्स पर उनकी समझ वाला वीडियो देखिए।
टैलेंट और प्रिविलेज में जमीन आसमान का अंतर दिखेगा।