मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामना के लिए अपनी ओर से और समस्त बिहारवासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं तथा उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं। बिहार में एन०डी०ए० गठबंधन के साथ नई सरकार का गठन हो चुका है। जनता मालिक है और उनकी सेवा करना हमारा मूल उद्देश्य है। केंद्र और राज्य में एन०डी०ए० गठबंधन की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और राज्यवासियों की बेहतरी होगी। @narendramodi
पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है। स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। हम हमेशा से ही स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं। वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद।
बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी भारतीय राजनीति के एकमात्र ऐसे सक्रिय नेता है जो महात्मा गांधी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विरासत को मजबूती दे रहे हैं और विचारधारा को धरातल पर उतार रहे हैं
@Jduonline के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद पुन: संभालने पर आपका हार्दिक अभिनंदन
गाड़ी संख्या 18450 में अपेक्षा से ज्यादा बिना टिकट के लोग यात्रा कर रहे है खासकर train के ac कोच में @RailwaySeva@AshwiniVaishnaw जी इस ट्रेन से ढेर सारी महिलाएं के साथ नाव विवाहित जोड़े भी जा रही गई किसी के साथ दुर्घटना भी हो सकती है इसके जिम्मेदारी आप पे तय होगी
@RailMinIndia
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते अनुकंपयेमां भक्त्या,गृहाणार्घय दिवाकर
सूर्योपासना व लोक आस्था के महापर्व #छठ_महापर्व के दूसरे दिन #खरना की सभी को शुभकामनाएं #खरना के साथ छठव्रतियों का कठिन तप 36 घंटे का निर्जला उपवास आरम्भ होता है
@Jduonline@NitishKumar@LalanSingh_1
ॐ सूर्याय नम: ।। ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा ।।
सूर्य उपासना व लोक आस्था के महापर्व #छठपूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की सभी श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों को ढेरों शुभकामनाएँ। 🙏☺️
#जय_छठी_मईया 🌺🚩
@Jduonline@NitishKumar@LalanSingh_1
गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक। विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।
गोधन संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक पावन पर्व 'गोवर्धन पूजा' की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पर्व आप सभी के जीवन को ढेर सारी खुशियों और धन–धान्य से परिपूर्ण करें।
@Jduonline@NitishKumar@LalanSingh_1
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
Wishing you all a Very Happy Diwali ! May this special festival bring joy, prosperity , Wealth and wonderful health to everyone’s live
@Jduonline@NitishKumar 🎇🪔❤️🚩🚩
#शुभ_दीपावली#HappyDiwali2023
आज गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना के आंकड़े प्रकाशित कर दिए गए हैं। जाति आधारित गणना के कार्य में लगी हुई पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई !
जाति आधारित गणना के लिए सर्वसम्मति से विधानमंडल में प्रस्ताव पारित किया गया था। बिहार विधानसभा के सभी 9 दलों की सहमति से निर्णय लिया गया था कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से जाति आधारित गणना कराएगी एवं दिनांक 02-06-2022 को मंत्रिपरिषद से इसकी स्वीकृति दी गई थी। इसके आधार पर राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से जाति आधारित गणना कराई है। जाति आधारित गणना से न सिर्फ जातियों के बारे में पता चला है बल्कि सभी की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी मिली है। इसी के आधार पर सभी वर्गों के विकास एवं उत्थान के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना को लेकर शीघ्र ही बिहार विधानसभा के उन्हीं 9 दलों की बैठक बुलाई जाएगी तथा जाति आधारित गणना के परिणामों से उन्हें अवगत कराया जाएगा।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लोकसभा में नेता आदरणीय अभिभावक सांसद श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ ।
आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की मंगल कामना करता हूँ ।🙏
🎂💐🎉🎉🎉@LalanSingh_1
मुहर्रम के अवसर पर कर्बला के शहीदों एवं हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को नमन। राज्यवासियों से अपील है कि हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाएं तथा आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ इसे मनाएं।