National Executive Member of @KKC_INDIA, Youth President of Delhi KKC, Former Youth President of Delhi @aiparisangh & Social Worker, Timarpur Vidhansabha Delhi.
देश के लाखों छात्रों का भविष्य मोदी सरकार ने अपनी नाकाम शिक्षा व्यवस्था और लगातार हुए पेपर लीक से अंधकार में धकेल दिया है। इस भ्रष्ट और असफल सिस्टम की वजह से कई छात्रों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। फिर भी सरकार जवाबदेही लेने के बजाय अपनी सत्ता के अहंकार में डूबी हुई है।
आज जब मैं और @INCIndia के साथी भाजपा मुख्यालय की ओर शांतिपूर्ण ढंग से छात्रों की आवाज़ उठाने और न्याय की मांग करने जा रहे थे, तब कायर मोदी सरकार ने पुलिस के बल पर हमारी आवाज़ दबाने की कोशिश की। हम पर बल प्रयोग किया गया, हमें डिटेन किया गया, लेकिन न तो हमारा हौसला टूटेगा और न ही हमारा संकल्प।
नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी के नेतृत्व में हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय नहीं होती और धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता।
जय हिंद! जय कांग्रेस!
#SackPradhan
मोदी सरकार ये जान ले कि आपकी पुलिसिया कार्रवाई से हमारा हौसला डिगने वाला नहीं है। जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक हमारा संकल्प और संघर्ष अडिग रहेगा।
जय हिंद! जय कांग्रेस!
आज हर छात्र कह रहा है, पुलिसवाले कह रहे हैं, पूरा देश कह रहा है - मोदी सरकार को जाना पड़ेगा।
विपक्ष के नेता के रूप में मेरी ज़िम्मेदारी हर भारतीय की आवाज़ बनना है - और उसके लिए हर कीमत छोटी है।
मोदी जी, अहंकार छोड़िए।
छात्रों की गूंज सुनिए, उनकी 3 मांगें पूरी कीजिए।
- नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा लीजिए।
- छात्रों पर बर्बरता करने वाले गुनहगारों की जवाबदेही तय कीजिए।
- छात्रों के साथ हुए हर अन्याय के लिए उनसे माफ़ी मांगिए।
मैं, कांग्रेस पार्टी और पूरा विपक्ष छात्रों और उनकी इन मांगों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
जनता की आवाज दबाने के लिए तानाशाही सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले, हम डरने वाले नहीं हैं।
छात्रों को जब तक न्याय नहीं मिल जाता, हमारी लड़ाई नहीं रुकने वाली है!
डर, दमन और गिरफ्तारियों से लोकतंत्र नहीं चलता।
युवाओं के हक़ और न्याय की लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी।
आज छात्रों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाने के दौरान, छत्रसाल स्टेडियम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं हम सभी साथियों को पुलिस द्वारा डिटेन किया गया।
लेकिन स्पष्ट है कि आवाज़ों को दबाने की हर कोशिश नाकाम होगी। छात्रों को न्याय मिलने तक हमारा संघर्ष पूरी दृढ़ता और लोकतांत्रिक संकल्प के साथ जारी रहेगा।