#चित्रपट : वक़्त
ऐ मेरी जोहराजबीं तुझे मालूम नही
तु अभी तक है हसी और मै जवाँ
तुझपे कुर्बान मेरी जान मेरी जान
#साहिर_लुधियानवी
संगीत : रवी
गायक : मन्ना डे
#बलराज_साहनी
अचला सचदेव
#लेखनी
https://t.co/6tDpCw8l5s
है आग हमारे सीने में हम आग से खेलते आते हैं,
टकराते हैं जो इस ताक़त से वो मिट्टी में मिल जाते हैं..!!🎶
#अग्नि 🔥 #लेखनी ✍️
🎬 जिस देश में गंगा बहती है (1960)
🖋️ शैलेंद्र 🎵 शंकर जयकिशन
🎤 मन्ना डे । मुकेश । लता मंगेशकर । गीता दत्त । महेंद्र कपूर
🎞️ प्राण । राजकपूर । पद्मिनी । चंचल
https://t.co/7YXiVr36o4
#चित्रपट : मंज़िल (१९७९)
रिम-झिम गिरे सावन, सुलग सुलग जाए मन
भीगे आज इस मौसम में, लगी कैसी ये अगन
#योगेश
संगीत : राहुल देव बर्मन
गायक : किशोर कुमार
अमिताभ बच्चन - मौसमी चटर्जी - अनवर अली
#लेखनी
https://t.co/VvaLsiyagV
जब इश्क़ कहीं हो जाता है,
तब ऐसी हालत होती है
महफ़िल में जी घबराता है,
तन्हाई की आदत होती है..!!🎶
#हसरत_जयपुरी (गीतकार: इक़बाल हुसैन: 1922-1999) #जन्मजयंती 💐
🎬 आरज़ू (1965)
🎵 शंकर जयकिशन
🎤 आशा भोसले । मुबारक बेगम
🎞️ नाज़िमा । साधना शिवदासानी
https://t.co/giMGzOpVN8
हे दीनबंधु दया-निकेतन विहग-केतन श्रीपते।
सब शोक-शमन त्रिताप-मोचन दुख-दमन जगतीपते।
भव-भीति-भंजन दुरित-गंजन अवनि-जन-रंजन विभो।
बहु-बार जन-हित-अवतरित ऐ अति-उदार-चरित प्रभो !
#हरिऔध (अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’: 1865-1947)
#जन्मजयंती 💐 #लेखनी ✍️
‘हरिऔध’ को खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्यकार माना जाता है।
धन संच्यौ किहिं काम कौ खाउ खरच हरि प्रीति।
बँध्यो गँधीलौ कूप जल कढ़ै बढ़ै इहिँ रीति॥
#वृंद_कवि#दोहा#लेखनी
भावार्थ: कवि वृंद कहते हैं कि उस धन का संचय करना नितांत व्यर्थ होता है, जिस धन का उपयोग खाने में, ख़र्च करने में, भगवद्भक्ति करने में और परोपकार करने में न किया जाए, तो ऐसे धन को संचय करने से कोई लाभ नहीं होता है। जैसे कुएँ में भरा हुआ जल यदि न निकाला जाए तो वह गंदा ही हो जाएगा और यदि वह जल कुएँ से निकलता रहेगा तो बढ़ता ही रहेगा।
सुबह सुबह जब अपनी खिङिकियाँ खोलोगे वहाँ मैं मिलूँगी तुम्हें , नूर का इक -इक क़तरा तुम्हारे वजूद को छु जायेगा । चाय की प्याली में मेरा स्पर्श होगा । तुम जब नहा कर अपने बालों को सुखाओगे मैं रजनीगंधा की खुशबू बन बिखर जाऊँगी । तुम्हारी शाम की रंगीनियों में मेरा अल्हङपन होगा ।
👇👇👇
कैफे में जब तुम अपनी फेवरेट काॅफी पियोगे तोउसका पहला घूंट मैं बन जाऊँगी और हाँ जब रात आयेगी और तुम्हारी पलकें नींद से बोझिल होगी तब मैं ख़्वाब बन संवर जाऊँगी , मैं ,मैं कहाँ रही , मैं तो तुम हो गयी मेरे वज़ूद में तुम हो , और तुम्हारी शख़्सियत में मैं ही मैं हूँ।
#सहर । #बज़्म
सखि, वसन्त आया
भरा हर्ष वन के मन,
नवोत्कर्ष छाया!
किसलय-वसना नव-वय-लतिका
मिली मधुर प्रिय उर-तरु-पतिका
मधुप-वृन्द बन्दी-
पिक-स्वर नभ सरसाया..!!
#सूर्यकान्त_त्रिपाठी 'निराला'
#जन्मजयंती💐 #लेखनी✍️
(निराला जी अपना जन्म 'बसंत पंचमी' को होने के कारण इसी दिन मनाते थे)
@Lekhni_
राजा वसन्त वर्षा ऋतुओं की रानी
लेकिन दोनों की कितनी भिन्न कहानी
राजा के मुख में हँसी कण्ठ में माला
रानी का अन्तर द्रवित दृगों में पानी
डोलती सुरभि राजा घर कोने कोने
परियाँ सेवा में खड़ी सजा कर दोने
खोले अंचल रानी व्याकुल सी आई.
~दिनकर
#वसंत🌻#लेखनी✍️
@AarTee33@pareeknc7@Lekhni_