आज सेक्टर 92 में लगभग ₹5.55 करोड़ (₹554.7 लाख) की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
इसमें लगभग ₹369.07 लाख की लागत से सेक्टर की सभी आंतरिक सड़कों पर डामरीकरण का कार्य, ₹147.04 लाख से स्थानीय सामुदायिक केंद्र का कायाकल्प होगा, जिसमें नया प्लास्टर, नालियों को कवर करने, इंटरलॉकिंग टाइल्स और मजबूत चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा । इसके अतिरिक्त ₹38.59 लाख की लागत से सार्वजनिक शौचालयों का जीर्णोद्धार और कमर्शियल भूखंडों पर ग्रिट वाश प्लास्टर व सुरक्षा के लिए SFRC रेलिंग लगाने का कार्य भी शुरू हो रहा है।
सभी सेक्टरवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
आज नोएडा के सेक्टर-93 स्थित श्रमिक कुंज में सेक्टर-93 प्रथम, सेक्टर-93 द्वितीय एवं सेक्टर-110 श्रमिक कुंज के लगभग ₹10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
इन कार्यों के तहत जर्जर भवनों की मरम्मत, शौचालयों का नवीनीकरण एवं सड़कों का दुरुस्तीकरण सहित विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे।
आज नोएडा सेक्टर-33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित बैठक में सम्मिलित हुआ।
इस दौरान भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नबाब सिंह नागर जी की गरिमामयी उपस्थिति में स्थानीय उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं, उनकी अपेक्षाओं व औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।