ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के हित में 300 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों में हिन्दी माध्यम भी संचालित करने की दिशा में पहल करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp एवं माननीय शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
यह निर्णय हजारों विद्यार्थियों को अपने निवास स्थान के निकट गुणवत्तापूर्ण विद्यालयी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की पहुँच और समान अवसर को और अधिक सशक्त करेगा।
@Bhajanlalofc@RajCMO@rajeduofficial@ABRSM14121993
#Rajasthan #Education #HindiMedium #SchoolEducation
शिक्षकों के स्थानांतरण के विषय पर खुलकर सामने आए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रदेशाध्यक्ष श्री @RCPushkarnaRSSR भाईसाहब।
प्रदेशाध्यक्ष जी ने द्वितीय श्रेणी से लेकर सभी संवर्गों के शिक्षकों के स्थानांतरण खोलने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp महोदय का किया आभार वयक्त और तृतीय श्रेणी शिक्षकों (अध्यापकों) के भी स्थानांतरण कर राहत प्रदान करने का किया आग्रह।
@RajCMO@madandilawar@rajeduofficial
#अध्यापक_मांगे_स्थानांतरण
🚨 महत्वपूर्ण सूचना 🚨
“अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा)” द्वारा दिनांक 12 जून 2026 को आयोजित प्रेस वार्ता में TET विषय को लेकर शिक्षकों के समक्ष उत्पन्न आसन्न संकट पर संगठन की आगामी रणनीति की घोषणा की जाएगी।
🕚 समय : प्रातः 11:30 बजे
📍 स्थान : 82, पटेल कॉलोनी, गवर्नमेंट प्रेस के सामने, कमलदीप वाली गली, सरदार पटेल मार्ग, जयपुर
शिक्षक हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर मीडिया बंधुओं एवं शिक्षकों से सहभागिता का आग्रह है।
#TET #Teachers #Rajasthan #ABRSM #शिक्षक_हित #अखिल_भारतीय_राष्ट्रीय_शैक्षिक_महासंघ
"शिक्षक शक्ति, राष्ट्र की शक्ति" 🇮🇳
@DainikBhaskar@rpbreakingnews@MahanagarTimes_@zeerajasthan_@1stIndiaNews@DDNewsRajasthan@News18Rajasthan@airnewsalerts@htTweets@SachBedhadak@IndianExpress@the_hindu@JagranNews@DailyNavajyoti
शिक्षक हितों के प्रति संवेदनशील नेतृत्व एवं सकारात्मक संवाद का सुखद परिणाम।
माननीय शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी के साथ हुई सार्थक वार्ता एवं बनी सहमति के अनुरूप वर्ष 2026-27 के शिविरा पंचांग में संशोधन आदेश हुआ जारी।
✅ ग्रीष्मावकाश 35 दिन से बढ़ाकर 43 दिन।
✅ संस्था प्रधान द्वारा अधिकृत अवकाश 1 दिन से बढ़ाकर पुन: किया गया 2 दिन।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा,) शिक्षकों के हितों की रक्षा, संवाद आधारित समाधान और सकारात्मक सहयोग के लिए माननीय शिक्षा मंत्री महोदय का हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
शिक्षक हित,संगठन शक्ति, सकारात्मक संवाद।
@madandilawar@rajeduofficial@ABRSM14121993
#ABRSM
#शिक्षकहित #RajasthanTeachers #शिविरापंचांग
#मदनदिलावर
#TeacherWelfare #RajasthanEducation
सीकर प्रवास पर प्रदेश महामंत्री श्री महेंद्र कुमार लखारा
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान के प्रदेश महामंत्री श्री महेंद्र कुमार लखारा आज हैं सीकर जिले के प्रवास पर। साथ में मंच साझा कर रहे हैं महासंघ के प्रदेश सभाध्यक्ष श्री सम्पत सिंह और सीकर जिलाध्यक्ष श्री कल्याण सिंह कसवा।
इस अवसर पर हुतात्मा श्री गोपाल फोगावत स्मृति प्रन्यास स्थित महासंघ के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठनात्मक विषयों, शिक्षा क्षेत्र की समसामयिक चुनौतियों तथा आगामी कार्ययोजना पर कर रहे विस्तार से चर्चा।
महासंघ का उद्देश्य राष्ट्र हित, शिक्षा हित एवं शिक्षक हित के लिए सतत कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है।
#ABRSM #महेंद्र_कुमार_लखारा #सीकर #विद्यालय_शिक्षा #अखिलभारतीयराष्ट्रीयशैक्षिकमहासंघ #Rajasthan #Sikar
काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ सहित देश के अनेक तीर्थों, मंदिरों एवं धर्मस्थलों के जीर्णोद्धार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
न्याय, सुशासन, जनकल्याण, धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित उनका जीवन भारतीय नारी शक्ति और लोकसेवा का अनुपम आदर्श है। उनके द्वारा स्थापित सेवा, श्रद्धा और राष्ट्रनिष्ठा के मानदंड आज भी समाज को प्रेरित कर रहे हैं।
#लोकमाता_अहिल्याबाई_होलकर #AhilyabaiHolkarJayanti #भारतीय_संस्कृति
#नारीशक्ति
#बड़ी_खबर
*शिक्षक हितों की अनवरत अनदेखी : शिक्षक आक्रोश होगा अब मुखर*
शिक्षा के मंदिरों में ज्ञान का दीप जलाने वाले शिक्षक आज स्वयं उपेक्षा, विसंगतियों और प्रशासनिक उदासीनता के अंधकार में खड़े हैं।
👉राजस्थान सेवा नियमों की अनदेखी कर शिक्षकों के अवकाश में कटौती,
👉तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया वर्षों से पीड़ा का पर्याय बनना,
👉तृतीय श्रेणी अध्यापकों के तबादले इनके लिए दूर की कोड़ी बनना,
👉संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण में अनिश्चितता
👉पदोन्नत कार्मिकों की अव्यवस्थित काउंसलिंग, नियमों की निरंतर अनदेखी, रिक्त पदों को उचित रूप से नहीं खोलना,
👉BCI कैडर सुधार,
👉गैर शैक्षणिक कार्य,
👉असंख्य ऑनलाइन प्रोजेक्ट्स
और बच्चों को पढ़ाने के अलावा सारे काम शिक्षकों से करवाने जैसे अनगिनत मुद्दों ने शिक्षक समाज को गहरे आक्रोश से भर दिया है।
इन्हीं ज्वलंत समस्याओं को लेकर
✊ अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा)
आज दोपहर करेगा प्रेस वार्ता।
📍 समय: आज दोपहर 12 बजे ।
📍स्थान : पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर।
सूत्रों के अनुसार, शिक्षक हितों की लगातार हो रही अनदेखी से क्षुब्ध महासंघ आज सरकार के विरुद्ध व्यापक आंदोलन की घोषणा भी कर सकता है।
यह केवल शिक्षकों की व्यथा नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था के भविष्य का प्रश्न है।
जब गुरु ही पीड़ित होगा, तो पीढ़ियों का निर्माण कैसे होगा?
🖋️*“शिक्षक की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, क्योंकि वही राष्ट्र के भविष्य की आवाज का निर्माणकर्ता है।”*
मेवाड़ की मिट्टी आज भी हल्दीघाटी के रण की हुंकार सुनाती है।
जिन वीर ने स्वाभिमान के लिए वन-वन भटकना स्वीकार किया,
पर अधीनता नहीं — वह केवल एक राजा नहीं, राष्ट्रधर्म के अमर प्रहरी थे।
त्याग जिनका आभूषण था, चेतक जिनका अभिमान,
मातृभूमि की रक्षा में जिनका जीवन हुआ बलिदान।
ऐसे अद्वितीय शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महामानव की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
🚩⚔️
#महाराणा_प्रताप
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में सरकारी स्कूलों का दबदबा! सीकर की श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 89 में से 45 छात्रों ने RBSE 10वीं बोर्ड में प्रथम श्रेणी हासिल की। 96.17% अंकों के साथ सुशील कुमार स्कूल टॉपर रहे। 🏆 उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ!
@madandilawar #RBSE