@JmmJharkhand झामुमो का एक्स हैंडल अब बाहर के ट्रोल चला रहे हैं। इनकी भाषा देखिए। झारखंड के लोग चला रहे होते तो बातों में शालीनता रहती।
झूठे वादे कर और गलत बातें फैला कर आपने सरकार तो बना ली, लेकिन झारखंड पिछड़ता जा रहा है। हेमंत जी के किस्से तो झारखंड से लेकर मुंबई तक प्रसिद्ध हैं।
@JmmJharkhand झारखंड में रघुवर दास जी सबसे अधिक काम करनेवाले मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाते हैं। आज भी लोग उनके कार्यकाल को याद करते हैं।
चुनाव में हार जीत लगी रहती है। वह सुबह 11 बजे कार्यालय जाते थे, जहां शाम 7 बजे तक काम होता था। हेमंत जी के शौक की तरह नहीं कि हमेशा बैठकी लगी रहती है।
@JmmJharkhand भाषा की मर्यादा रखनी चाहिए। एक ट्रोल की भाषा से पार्टी का भला नहीं होगा। यही घमंड कभी दिल्ली प्रदेश और बंगाल में शासन करनेवाले दल को भी था। हमारे माननीय पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी के तो कोई राज ही नहीं है, आपके राजफाश होंगे तो आपके लोगों को मुंह छुपाते घूमना होगा।
@JmmJharkhand भाषा की मर्यादा रखनी चाहिए। एक ट्रोल की भाषा से पार्टी का भला नहीं होगा। यह घमंड कभी दिल्ली-पंजाब में सत्ताधारी दल को भी था, जिसे जनता ने धूल चटा दी।
रात 2 बजे तक CM हाउस में क्या होता है, सबको पता है। सुबह 12 बजे तक साहब की नींद नहीं खुलती है। ऐसे नेता जनता का क्या भला करेंगे?
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सुरक्षा बलों के शौर्य और पराक्रम को नमन किया। देश सेवा में उनका योगदान अतुलनीय है।
इस अवसर पर राज्य सैनिक बोर्ड के सचिव द्वारा आज झंडा लगाया गया। इसे लगवाकर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं भावनाथपुर विधानसभा के लोकप्रिय-जनप्रिय विधायक श्री भानु प्रताप शाही जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हुं।
@ShahiPratap
ओड़िशा के राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के निर्देश के आलोक में ओड़िशा राज्य के 26वें राज्यपाल के रूप में संघीय ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तन्मयता और ईमानदारी से अपने कर्त्तव्य का निर्वाहन करूंगा।
।।जय जगन्नाथ।।
@rashtrapatibhvn
आज @BJP4India के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपा।
यह मेरे लिए काफी भावुक पल रहा। भारतीय जनता पार्टी के गठन के समय से ही पार्टी का जमीनी कार्यकर्ता रहा हूं। एक मजदूर को पार्टी ने बूथ कार्यकर्ता से मंडल अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष तक तथा मंत्री से मुख्यमंत्री तक की जिम्मेदारी दी। आज इस्तीफा देते समय पुरानी यादें ताजा हो गई। मैंने पूरी ईमानदारी से जमशेदपुर और झारखंड की जनता की सेवा की है। अब महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी के आशीर्वाद से ओड़िशा के लोगों की सेवा करूंगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और यशस्वी गृह मंत्री श्री @AmitShah जी ने राज्यपाल का जो दायित्व सौंपा है, उसे पूरी ईमानदारी और तन्मयता से निभाने का प्रयास करूंगा। आज माननीय संगठन महामंत्री श्री @blsanthosh जी से भी शिष्टाचार मुलाकात की।
नई बनने वाली हर सड़क की न्यूनतम 05 साल की गारंटी हो और यह सुनिश्चित किया जाए कि सड़क बनाने वाली एजेंसी/ठेकेदार सड़क बनने के अगले 05 वर्ष तक उसके अनुरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाएं।
दीपावली से पहले प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भूदान आंदोलन के प्रणेता, समाज सुधारक 'भारत रत्न' आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूँ।
आचार्य जी का दर्शन और तपस्वी जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है।
सर्वस्पर्शी, समावेशी व सार्वभौमिक उत्कर्ष के जो पथ आपने प्रशस्त किए हैं वह युग-युगान्तर तक समस्त विश्व को मानव कल्याण के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।
हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के प्रमुख स्तम्भों में से एक महादेवी वर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन।
महादेवी वर्मा जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक वेदना, महिला सशक्तीकरण और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति लोगों को जागरूक किया। उनकी कृतियाँ आज भी हमें समाज सुधार के प्रति चिंतन के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
झारखंड में पलायन बड़ी समस्या रही है। रोजी-रोजगार के लिए हमारी बच्चियों को भी पलायन के लिए मजबूर होना पड़ता है। वह शोषण का भी शिकार होती हैं। पलायन को रोकने के लिए 2017 में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने तेजस्विनी योजना की शुरुआत कर 10 हजार ग्रामीण महिलाओं को इससे जोड़ा था। इस योजना के तहत 17 जिलों में 14 से 24 वर्ष तक की बच्चियों को स्किल्ड कर स्वावलंबी बनाया जा रहा था। इन महिलाओं के प्रयासों से बेहतर नतीजे दिखने लगे थे।
मुख्यमंत्री जी वास्तव में ग्रामीण और आदिवासी बच्चियों और महिलाओं की भलाई चाहते हैं, तो मेरा आग्रह है कि इनकी सेवा को विस्तार प्रदान करें। हमारी बच्चियां स्वावलंबी बनेंगी, तो उनके जीवन में सुधार के साथ गांव का भी विकास होगा।
झारखंड के हजारीबाग से ये खबर निकलकर सामने आई है। शुभम संदेश अखबार में छपी खबर के अनुसार आदिवासी महिला के साथ पहले मारपीट की गई उसके बाद निर्वस्त्र भी किया गया। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत की है।
सावन के पावन सोमवार पर आज मुझे फिर से नाना बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मेरी बेटी रेणु के घर आज लक्ष्मी जी का आगमन हुआ।
मैं अपनी खुशी बयां भी नहीं कर पा रहा हूं। देवाधिदेव महादेव हमारी नन्हीं परी को दुनिया भर की खुशियां दें, मैं यही कामना करता हूं।