सोनिया गांधी ने अपनी किताब में 1975 की इमरजेंसी, उसमें #SanjayGandhi की भूमिका और उनकी असामयिक मृत्यु के बाद मेनका गांधी #ManekaGandhi एवं #VarunGandhi के साथ रिश्तों में आई दूरी का भी जिक्र किया है। यानी गांधी परिवार के भीतर के संवेदनशील और विवादित प्रसंगों को भी उन्होंने अपनी कलम से दर्ज किया है। लेकिन एक दूसरा परिवार, जो कभी गांधी परिवार के बेहद करीब था, उस पर आते ही उनकी कलम खामोश हो जाती है। वह है 'बच्चन परिवार'।
आखिर ऐसा क्या हुआ कि कभी राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन की गहरी दोस्ती दो परिवारों के बीच आत्मीय रिश्तों में बदल गई थी और फिर वक्त के साथ दोनों परिवार एक-दूसरे से दूर होते चले गए? सोनिया गांधी ने #TejiBachchan और #HarivanshRaiBachchan के साथ अपने पुराने रिश्तों को तो याद किया, लेकिन #AmitabhBachchan और #JayaBachchan के साथ आई दूरी की वजहों पर कोई रोशनी नहीं डाली।
2004 में राहुल गांधी की राजनीतिक पारी की शुरुआत के आसपास जया बच्चन और गांधी परिवार के बीच रिश्तों को लेकर भी सार्वजनिक बयानबाजी हुई। उस समय अमिताभ बच्चन का एक बयान काफी चर्चित हुआ था। उन्होंने कहा था, "वो राजा हैं, हम रंक हैं। राजा निर्धारित करेगा कि किसके साथ उसको संबंध बनाना है, किसके साथ उसको दोस्ती निभानी है, रंक निर्धारित नहीं कर सकता है!" इस बयान में एक पुराने रिश्ते की कसक साफ महसूस की जा सकती थी।
प्रियंका गांधी और श्वेता बच्चन की शादी की तारीखों के टकराने को भी दोनों परिवारों की दूरी से जोड़कर देखा जाता रहा है। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन की बेटी #ShwetaBachchanNanda की शादी में गांधी परिवार शामिल नहीं हुआ, जबकि #PriyankaGandhi की शादी में अमिताभ बच्चन और उनका परिवार मौजूद था। यह प्रसंग भी दोनों परिवारों के रिश्तों की जटिलता को समझने के लिए अक्सर चर्चा में आता है।
दिलचस्प बात यह है कि वक्त के साथ #MulayamSinghYadav और #AkhileshYadav का गांधी परिवार से राजनीतिक रिश्ते बेहतर होते गए, लेकिन यादव परिवार की नजदीकियों के बावजूद बच्चन परिवार और गांधी परिवार के व्यक्तिगत रिश्तों में पहले जैसी आत्मीयता लौटती दिखाई नहीं दी। सवाल आज भी वही है कि कभी एक-दूसरे के परिवार का हिस्सा रहे इन दो प्रतिष्ठित परिवारों के बीच आखिर ऐसी कौन-सी दीवार खड़ी हो गई, जिसे राजनीति भी नहीं गिरा सकी?
#SoniaGandhi #RajivGandhi #IndiraGandhi
#BelongingAJourneyOfLove @SoniaGandhi
https://t.co/A1T1RwFF6k
किसी किताब के लॉन्च के दिन ही उसे हाथों में थामने का अनुभव खास होता है। कुछ किताबें सिर्फ पढ़ी नहीं जातीं, बल्कि इतिहास, अनुभव और भावनाओं से रूबरू कराती हैं।
सोनिया गांधी की किताब "Belonging: A Journey of Love" एक ऐसी ही यात्रा है, जिसमें प्रेम, अपनापन और जीवन के अनकहे पहलू समाहित हैं।
एक ऐसी शख्सियत की कहानी, जिसने भारत को अपना घर बनाया।
#SoniaGandhi #BelongingAJourneyOfLove
@SoniaGandhi
वह अमेरिकी लॉबिंग फर्म #MercuryPublicAffairs को करोड़ों पैसे देकर #DonaldTrump से अपने पक्ष में तारीफ वाले ट्वीट करवाता था और अपनी ट्रोल आर्मी को प्रति ट्वीट 2 रुपया देता था!
अंधभक्तों, जागो! तुम्हें दो रुपल्ली का ट्रोल बनाकर रखा है और उधर ट्रम्प के एक ट्वीट के लिए हर महीने 75 हजार डॉलर खर्च किए जाते हैं... 🤭
#MercuryPublicAffairs #Trolls #TrollArmy
चौराहे वाले साहब के पास मुखौटे की दुकान नहीं, मॉल है। वे देश के बाहर गांधी और देश के अंदर सरदार पटेल, नेताजी बोस, सावरकर, गोड्से आदि का मुखौटा लगाते रहते है ! लेकिन पिछले 12 सालों में एक बार भी भगत सिंह का मुखौटा नहीं लगाया ! शायद वे “चौराहे पर फांसी" वाली बात से डर गए है!
#50Days
#DemonetisationDisaster
अमेरिकी संसद #USHouseofRepresentatives में 5 भारतीय-अमेरिकी सांसद चुने गए हैं। इसके अलावा, मैरीलैंड में अरुणा मिलर ने लेफ्टिनेंट गवर्नर का चुनाव जीता है और अमेरिकी राज्यों में 30 भारतीय मूल के विधायक भी निर्वाचित हुए हैं।
मेरा मोदी सरकार से आग्रह है कि #CAA के तहत इन सभी को भारत बुलाकर भारतीय नागरिकता दे दी जाए!
आखिर गुजरात के अमीर लोग देश छोड़कर विदेश जा रहे हैं और भारतीय वोटरों के समर्थन से अमेरिकी संसद और विधानसभाओं तक पहुंचे ये जनप्रतिनिधि भारत आ जाएं, तो उनकी कमी भी पूरी हो जाएगी!
इससे बेहतर मौका और क्या होगा मित्र दोलांड से बदला लेने का....🤭
#AmiBera #RoKhanna
#PramilaJayapal #SuhasSubramanyam
#PiaDandiya #ArunaMiller
#USMidtermElections #IndianAmerican
"मैं यही कहता हूँ कि ये गंभीर लोग नहीं हैं। इनके पास असली समस्याओं के हल नहीं। तुम चीज़केक फैक्ट्री की बात कर रहे हो। पिछले दो साल से ये सिर्फ़ डाइवर्जन खेल रहे हैं, ताकि तुम नोटिस न करो कि बिल बढ़ गए और ज़िंदगी मुश्किल हो गई।"
'तु -तड़ाक' वाले मित्र बराक ने ये बात भारत के संदर्भ में तो नहीं कही है 🤭
#BarackObama
इसे कहते हैं चतुर बनिया का दिमाग! 80 करोड़ मुफ्त राशन पाने वालों की संख्या में से 13 करोड़ कम हो गए!
गरीबी हटाओ का नारा अब बदलकर 'गरीब हटाओ' योजना हो गया है... ललन बाबू को यह भी बता देना चाहिए कि अगली बार बिहार चुनाव में 10 हजार किस 'आधार' पर मिलेगा.... 🤭
#SayNoToAadhaar #Aadhaar #VoterID
दुनिया के दो सबसे महंगे चुनावों में अरबों डॉलर खर्च हुए और दोनों के नतीजों ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। इजराइल में #BenjaminNetanyahu का गठबंधन बहुमत से दूर रह गया, तो अमेरिका में #DonaldTrump की रिपब्लिकन पार्टी ने कांग्रेस के दोनों सदनों पर अपना नियंत्रण खो दिया। ट्रम्प तो रिपब्लिकन पार्टी के पारंपरिक गढ़ों में भी अपनी पकड़ नहीं बचा पाए। जिन राज्यों ने दो साल पहले उन्हें भारी समर्थन देकर व्हाइट हाउस पहुंचाया था, वहां भी डेमोक्रेट्स ने सेंध लगा दी।
इन दोनों चुनावों का असर सिर्फ अमेरिका और इजराइल की घरेलू राजनीति तक सीमित नहीं रहेगा। मध्य पूर्व की राजनीति, भारत के साथ रिश्ते, अमेरिका-इजराइल की रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक कूटनीति पर भी इसका असर पड़ सकता है। 2026 के दो चुनाओं ने 2028 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और मध्य पूर्व के भविष्य की राजनीति के लिए एक नई जमीन तैयार कर दी हैं!
ट्रम्प की हार की कहानी तो न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव के वक्त ही लिखी जाने लगी थी, जब ज़ोहरान ममदानी ने एंड्रयू कुओमो जैसे दिग्गज नेता को हराकर इतिहास रच दिया था। ममदानी का चुनाव केवल एक मेयर का चुनाव नहीं था, बल्कि आम आदमी की रोजमर्रा की समस्याओं को केंद्र में रखकर लड़ी गई राजनीति की जीत थी।
जहां तक भारत का सवाल है, तो अब सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील का क्या होगा? क्या ट्रम्प प्रशासन भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों में नरमी दिखाएगा या टैरिफ की राजनीति जारी रखेगा? भारत के लिए अमेरिका एक बड़ा व्यापारिक साझेदार है। इसलिए अमेरिकी राजनीति में आया यह बदलाव भारत के निर्यात, निवेश और रणनीतिक संबंधों को भी प्रभावित कर सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी के लिए भी अब ट्रम्प के साथ रिश्तों को संतुलित रखना आसान नहीं होगा। एक तरफ व्हाइट हाउस में ट्रम्प की सत्ता रहेगी, दूसरी तरफ अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स का दबदबा होगा। ऐसे में भारत को केवल राष्ट्रपति के साथ व्यक्तिगत संबंधों पर निर्भर रहने के बजाय अमेरिकी राजनीतिक व्यवस्था के दूसरे महत्वपूर्ण पक्षों से भी संवाद बढ़ाना होगा।
#DonaldTrump #BarackObama
#KamalaHarris #US_Election #Netanyahu #Israel
https://t.co/KRrOgjAq1V
गोबर पात्रा और गिरा -राज ने इसे पूरी तरह 'फ्लॉप शो' करार देते हुए दावा किया कि मैदान का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा खाली था। वहीं, दिल्ली पुलिस के अनुमान के मुताबिक रैली में 60 से 70 हजार लोग शामिल हुए। पुलिस के ही आकलन के अनुसार लगभग 50 हजार की क्षमता वाला रामलीला मैदान भरा हुआ था और बाहर की सड़कों पर भी लोगों की मौजूदगी थी।
किसी राजनीतिक रैली की सफलता का आकलन सिर्फ भीड़ के आंकड़ों से करना उचित नहीं है। इंडिया गठबंधन के 'दिल्ली चलो' आंदोलन को संख्या बल से ज्यादा उसके राजनीतिक संदेश के आधार पर समझने की जरूरत है। विपक्ष का दावा है कि उसने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और वोट चोरी के मुद्दे को एक बार फिर राष्ट्रीय बहस के केंद्र में ला दिया है। अगर सत्ता पक्ष को इस मुद्दे पर जवाब देने के लिए लगातार राजनीतिक कार्यक्रम करने पड़ रहे हैं, तो इसे भी विपक्ष की एक उपलब्धि के रूप में देखा जा सकता है।
दिलचस्प बात यह है कि जब रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली चल रही थी, उसी दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हरियाणा के रोहतक में रोड शो कर रहे थे। इससे पहले वे दिल्ली के चांदनी चौक में भी रैली कर चुके थे। सवाल यह है कि सत्ता में बैठी पार्टी को विपक्ष की महारैली के समानांतर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की जरूरत क्यों महसूस हो रही है?
कमाल की बात यह है कि केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार चलाने वाली भाजपा भी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा और रैलियां कर रही है। ऐसा लगता है कि देश में कोई सत्ता पक्ष रहा ही नहीं, सभी विपक्ष की भूमिका में नजर आ रहे हैं! लोकतंत्र को बचाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जिस पक्ष पर है, वह भी सड़कों पर उतरकर लोकतंत्र बचाने की अपील कर रहा है। राजनीति का यह विरोधाभास अपने आप में दिलचस्प है।
#RahulGandhi
#IndiaProtest #IndiaAllince
#DilliChalo #RamlilaMaidan
पब्लिक इम्पीचमेंट और रामलीला मैदान के मेगा शो के बाद विपक्षी एकजुटता के साथ-साथ @RahulGandhi के नेतृत्व को लेकर भी एक नया संकेत दिखाई दे रहा है। पहले इंडिया गठबंधन की रैलियों में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी और प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी के भाषण का क्रम तय किया जाता था। कई बार उन्हें वरिष्ठ नेताओं के बाद बोलने का मौका मिलता था, लेकिन अब तस्वीर बदलती नजर आ रही है। रामलीला मैदान की महारैली में राहुल गांधी ने सबसे अंत में संबोधन किया।
राजनीति में मंच पर कौन पहले बोलता है और कौन सबसे आखिर में, यह महज कार्यक्रम का क्रम नहीं होता, इसके अपने राजनीतिक मायने भी होते हैं। सबसे अंत में बोलने वाले नेता को अक्सर सभा का समापन संदेश देने की जिम्मेदारी मिलती है। ऐसे में राहुल गांधी का अंत में बोलना इंडिया गठबंधन के भीतर बदलते नेतृत्व-संकेत और उनकी बढ़ती केंद्रीय भूमिका के रूप में देखा जा सकता है।
#RahulGandhi #IndiaProtest #IndiaAllince
#DilliChalo #RamlilaMaidan
https://t.co/KIDZY98j7f
जो लोग कह रहे थे कि ‘चलो दिल्ली’ आंदोलन से दिल्ली के व्यापारियों को घाटा होगा, उन्हें बताना चाहिए कि ‘इंडिया की रेला’ से 'भारतीय रेल' को कितना फायदा हो रहा है?
यह लोकतंत्र के कुंभ का मेला है! दिल्ली आने वाली ट्रेनें खचाखच भरकर आ रही हैं। दो महीने पहले से ही टिकट फुल दिख रहे हैं!
ज्ञानू तो जाएगा ही, लेकिन दिल्ली की जो कमाई होगी, उससे ‘निमो ताई’ प्याज खाना भी शुरू कर देंगी 🤭
#RahulGandhi
#ChaloDilli #RamlilaMarch
#IndiaProtest #IndiaAllince
@kharge@RahulGandhi@MamataOfficial@yadavakhilesh@MABABYCPIM@Dipankar_cpiml@yadavtejashwi@OfficeofUT@_YogendraYadav@HemantSorenJMM@OmarAbdullah