आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन और अविनाशी काशी के प्रति उनके अटूट जुड़ाव ने इस प्राचीन नगरी के विकास को नई दिशा दी है। आज काशी अपनी सनातन आत्मा को अक्षुण्ण रखते हुए 'विकसित भारत' की आकांक्षाओं का नेतृत्व कर रही है।
इसी भावना को और अधिक सशक्त करते हुए आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लगभग ₹25,446 करोड़ लागत की 'गंगा (6 लेन वाले ग्रीनफील्ड) एवं वरुणा (6/4 लेन) एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं' को स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह एक अवसंरचना परियोजना मात्र नहीं, वरन 'विरासत भी, विकास भी' के उस संकल्प का साकार रूप है, जिसने आस्था और आधुनिकता को एक सूत्र में पिरो दिया है।
'भव्य काशी-सुगम काशी' को समर्पित ये परियोजनाएं श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुगम बनाएंगी, यातायात को नई गति देंगी और पर्यटन, व्यापार तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी।
बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी की कृपा से काशी के प्रत्येक नागरिक का जीवन अधिक सुगम, समृद्ध और सुविधायुक्त बने तथा काशी निरंतर विकास और विरासत के नए कीर्तिमान स्थापित करती रहे।
आभार प्रधानमंत्री जी।
https://t.co/NblGfziM1z
https://t.co/EwSG8BiKHN
आज देश अखंड भारत के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म-जयंती मना रहा है। सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का उनका विजन राष्ट्र निर्माण के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा दे रहा है। इस अवसर पर उनके अमूल्य योगदान को समर्पित मेरा यह आलेख…
https://t.co/sbujuGllC0
भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में... https://t.co/eFa4G0qcrx
मित्रों,
उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मदिन पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक मंगलकामनाएँ ॥
@myogiadityanath@myogioffice
गुरु गोरक्षनाथ की जय।
उत्तर प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री पूज्य महंथ योगी आदित्यनाथ जी महाराज को उनके 55वें जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ll
ॐ शं शनैश्चराय नमः
प्रदेश वासियों को शनि जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
न्याय एवं कर्मफल के देवता, भगवान शनिदेव की कृपा से सभी को सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता की प्राप्ति हो, यही मंगलकामना है।
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार।