@yourBabulal@myogiadityanath@Uppolice झारखंड की इतनी बदहाली और इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ था जितना अभी हो रहा है। गरीब और होनहार छात्र वर्षों से सबकुछ त्यागकर मेहनत करते हैं और कुछ मंत्री, अफसर और लोग चंद पैसों के कारण अपनी जमीर बेच कर उन लाखों गरीब लोगों के सपनों को मिट्टी में मिला देते हैं जिनके वे असली हकदार थे
JSSC CGL पेपर लीक मामले में विनय साह की गिरफ्तारी कई गंभीर सवाल खड़े करती है।
जो काम झारखंड पुलिस, पूर्व DGP अनुराग गुप्ता और सरकार के दबाव में नहीं कर पाई, वह काम @myogiadityanath की @Uppolice की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कर दिखाया।
मेरा पहला सवाल यह है कि आखिर विनय साह की गिरफ्तारी हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई के खत्म होने के बाद ही क्यों हुई? क्या हमारी राज्य पुलिस का खुफिया तंत्र इतना विफल है कि वह आरोपियों को एक साल से पकड़ नहीं पा रहा था?
इस मामले का मुख्य अभियुक्त अनीश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हमें सूत्रों के हवाले से पक्की सूचना मिली है कि पूर्व DGP अनुराग गुप्ता ने एक मोटी रकम लेकर अनीश की गिरफ्तारी को अब तक टाले रखा है, ताकि पेपर लीक से संबंधित सारे डिजिटल साक्ष्यों को धीरे-धीरे नष्ट किया जा सके।
हमारे पास यह भी पक्की सूचना है कि जिन छात्रों ने नेपाल, राँची, हजारीबाग, और राँची के मंत्री रेजिडेंसी, नियामतपुर व अन्य जगहों पर प्रश्नों के उत्तर रटे थे, राज्य की CID टीम उन सभी के स्वीकारोक्ति बयानों (Confession Statements) को सरकार और पूर्व DGP अनुराग गुप्ता के दबाव में बदल रही है, ताकि कुछ सफेदपोशों को बचाया जा सके।
एक गंभीर सवाल यह भी है कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि पेपर लीक की जांच कर रही CID की पूरी टीम को जांच के दौरान दो बार बदला गया? जिस पर न्यायालय ने सख्त आपत्ति भी जताई थी।
सवाल यह भी उठता है कि आज तक पेपर लीक में संबंधित एजेंसी और आयोग के अधिकारियों से पूछताछ क्यों नहीं की गई? जबकि आयोग के सदस्यों ने शुरुआत में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छात्रों के सारे सबूतों को 'एडिटेड' (Edited) बताया था।
अगर @aajtak न्यूज़ की रिपोर्ट को देखा जाए, तो अभियुक्त विनय साह ने खुद स्वीकार किया है कि कैसे उसने परीक्षा से पहले रांची के एक होटल में रुककर इस पेपर लीक की साजिश रची और छात्रों को नेपाल ले जाकर प्रश्नों के उत्तर रटवाए।
हमारे पास पुख्ता जानकारी है कि फरार अभियुक्त अनीश का सीधा संपर्क परीक्षा कराने वाली एजेंसी, आयोग के अधिकारियों और पूर्व DGP अनुराग गुप्ता से है।
एक अंतिम और गंभीर सवाल... आखिर ऐसी कौन सी बात है कि राज्य के मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी का पूरा कुनबा इस पेपर लीक को मात्र धनउगाही बताने पर तुला हुआ है?
मैं, राज्य के मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूँ कि अभी भी वक्त है, अगर आपकी मंशा स्पष्ट है तो तत्काल इस पूरे पेपर लीक प्रकरण की जांच CBI से कराई जाए। साथ ही, मैं राज्य की CID टीम और उनके डीजी से अनुरोध करूँगा कि इस पूरे मामले की जाँच बिना किसी भेदभाव के की जाए, क्योंकि याद रहे समय भी बदलता है और परिस्थितियां भी, अगर कुछ नहीं बदलता है तो वह है 'सत्य'।
हम झारखंड के युवाओं को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि @BJP4Jharkhand भ्रष्टाचार की इस लड़ाई में हमेशा आपके साथ खड़ी रहेगी।
#JsscCglScam #paperleak #Jharkhand
@BJP4India@narendramodi@JPNadda@AmitShah@blsanthosh@BJP4Jharkhand
माननीय मुख्यमंत्री @ChampaiSoren
महोदय,मेकेनिकल जेई का भी अंतिम परिणाम आ चुका है,कुछ विभाग में विभागीय DV हो चुका है,यदि आप चाहे तो 3 जुलाई के समारोह में मेकेनिकल जूनियर इंजीनियर & MVI का भी नियुक्ति पत्र वितरित किया जा सकता है।🙏
@HemantSorenJMM@BhoktaSatyanand@DrRameshwarOra1
मुख्यमंत्री @ChampaiSoren जी, आपके हाथों नियुक्ति पत्र पाने के बावजूद पथ निर्माण और नगर विकास विभाग के 616 इंजीनियर नियुक्ति के बाद योगदान और पोस्टिंग के लिए भटक रहे हैं. क्या यह आपका अपमान नहीं है?
@ChampaiSoren धन्यवाद माननीय मुख्यमंत्री जी JSSC JE रिज़ल्ट प्रकाशित करवाने के लिए। अब हमें उम्मीद है की आप यथाशीघ्र उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। 🙏🙏
@ChampaiSoren माननीय मुख्यमंत्री सर, कृपया करके Mechanical और MVI JE के फाइनल रिज़ल्ट को जल्द से जल्द प्रकाशित करने और यथाशीघ्र नियुक्ति देने की कृपा करें। Document verification हुए 3 महीने बीत चुके हैं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @ChampaiSoren
सर झारखंड जूनियर इंजिनियर Mech सहित MVI (Reg:04/23+Back:05/23)कुल 159 सीटों का परिणाम 15 मार्च 2024 को,20 मार्च DV होता है, यांत्रिक विभाग के अभ्यर्थी अभी तक इंतजार में हैं अब तो MCC भी खत्म हो चुका है।
#RELEASE_JSSC_JE_MECHANICAL_MVI_RESULT
@ChampaiSoren sir चुनाव ख़त्म हो गया अपलोगों का रिजल्ट भी ४ जून को आ जाएगा….
अब समय आ गया है आप छात्रों का पेंडिंग रिजल्ट जल्दी से दे कर उन्हें नियुक्ति पत्र दे, और जो परीक्षा पेंडिंग पड़ा हुआ है उसको भी जल्द से जल्द करवा के विधानसभा चुनाव के MCC लगने से पहले उन्हें भी नियुक्ति पत्र दे ।
झारखंड के सभी छात्रों को आपसे बहुत उम्मीद है कृप्या कर उम्मीद तो टूटने ना दे। 🙏🙏