सभापुर गांव (दिल्ली) प���र्णतः ग्रामीण क्षेत्र है, जहाँ आज भी किसान कृषि कार्य करते हैं। आज खजूरी सर्किल के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने एक खाली ट्रैक्टर रोक लिया और उसे जब्त करने की धमकी देने लगे। मैंने और किसान ने बहुत मिन्नतें कीं, लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं माना और कहने लगा कि "हमें DCP के आदेश हैं कि सभी ट्रैक्टर जब्त करने हैं।" अंततः किसान ने किसी नेताजी को फोन लगाया, तब जाकर ट्रैक्टर छोड़ा गया।
मैंने इस मामले में खजूरी ट्रैफिक इंस्पेक्टर को कई बार फोन किया। कई घंटे बाद बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में भारी वाहन वर्जित हैं, लेकिन किसानों को परेशान न करने के भी आदेश हैं।
मेरा प्रश्न है कि जब किसानों को परेशान न करने के आदेश हैं, तो फिर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने किसान को क्यों परेशान किया?
अब वीडियो में देखिए कि किस तरह कमर्शियल बड़े ट्रक सभापुर गांव की सड़कों पर चल रहे हैं और खड़े भी हैं। ट्रैफिक इंस्पेक्टर साहब बताएं कि इनके विरुद्ध अब तक क्या कार्रवाई की गई? यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो इन्हें छूट क्यों दी जा रही है?
क्या इस मामले में ��िसी प्रकार की सांठगांठ है? यदि नहीं, तो निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जाए तथा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
@TIKhajurikhas @DCPTrafficER @dtptraffic @jtcp_dtp @CPDelhi @LtGovDelhi @LokNiwasDelhi @SandhuTaranjitS @HMOIndia @PMOIndia
दिल्ली के थाना सोनिया विहार क्षेत्र के सभापुर गांव निवासी जगतसिंह उर्फ शोभाराम पुत्र स्व. भिक्कन सिंह, जो पुलिस रिकॉर्ड में BC (Bad Character) के रूप में दर्ज बताया जाता है तथा जिसके विरुद्ध दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, ने सभापुर गांव के अनेक लोगों को अत्यधिक परेशान कर रखा है।
इसी संबंध में दिनांक 05 जून को लगभग 8-10 पीड़ित ग्रामवासी सामूहिक रूप से DCP उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मिलकर लिखित शिकायत दे चुके हैं। DCP महोदय का व्यवहार अत्यंत मिलनसार रहा तथा उन्होंने सकारात्मक आश्वासन देते हुए यह भी कहा था कि ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध SHO को कार्रवाई करनी चाहिए।
किन्तु अत्यंत खेद का विषय है कि आज 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है। अतः हम सभी पीड़ित ग्रामवासियों का विनम्र अनुरोध है कि शोभाराम द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने से पूर्व आवश्यक, सकारात्मक एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि हमारे परिवार शांति एवं सुरक्षा महसूस कर सकें ।
@DelhiPolice@CPDelhi@DCPNEastDelhi@JointCP_ER@HMOIndia@PMOIndia@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi #Sabhapur #SoniaVihar #DelhiPolice #LawAndOrder #PublicSafety
KNPSS का संदेश
🚨 यदि दिल्ली जल बोर्ड नहीं जागा, तो KNPSS करेगा हवन! 🚨 @DelhiJalBoard
शिव विहार पुलिया का निर्माण कार्य दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन के कारण रुका हुआ है, जिससे क्षेत्र ��ी जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। @ManojTiwariMP @p_sahibsingh @gupta_rekha
@bsesdelhi आपकी सर्विस बहुत घटिया है, 7 घंटे में दो बार शिकायत दर्ज कर चुका हूँ लेकिन कोई कर्मचारी शिकायत पर कार्य नही करता।
सभापुर में चावला फार्म की बिजली बहुत परेशान कर रही है।
सभापुर गांव में हर गली का बुरा हाल है, सरकारी स्कूल के गेट पर भी पानी भरा हुआ है, नालियों की सफाई नही की जा रही जिस कारण पानी गलियों और सड़कों पर बह रहा है, गांव में कहीं भी झाड़ू नही लगाई जाती।
#ASI रमेश जी पूर्व में कई बार पैसे व होली जैसे त्योहार पर शराब की मा���ग कर चुके है, मैंने शिकायत की तो अब मेरा फोन नही उठाते हैं।
@MCD_Delhi @dc_snz_mcd @LtGovDelhi महोदय अगर एरिया कर्मचारी द्वारा हमारा फोन नही उठाया जाएगा तो हम शिकायत किसे बताएं?
◆लगातार शिकायतें करने के बाद भी सभापुर गांव को इग्नोर क्यों किया जा रहा है?
@LokNiwasDelhi @gupta_rekha
यकीनन, सोनिया विहार को पुस्ता रोड डबल होने से ही ��ेहतर जिंदगी मिल सकती है। इससे पुस्ता मजबूत होगा, तो हर साल आने वाली बाढ़ का डर भी कुछ हद तक कम होगा।
ऐलिवेटेड रोड नहीं चाहिए, पुस्ता रोड डबल होना चाहिए, सिंगल रोड जहां कहीं भी हैं, वहां सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति भयावह है।