बेहद शर्मनाक, अमानवीय और दु:खद!
संवेदनहीन हरियाणा सरकार और उसके पूरे तंत्र को आमजन के दु:ख-दर्द, तकलीफ से कोई लेना-देना नहीं है। दर्द से तड़पते हुए मरीज को तुरंत इलाज देने की बजाय हरियाणा के अस्पताल में आधार कार्ड मांगना अमानवीय है। चरखी दादरी में एक बुजुर्ग 4 घंटे फर्श पर तड़पता रह गया लेकिन उसे इलाज ��हीं मिला, इलाज के अभाव में बुजुर्ग की जान चली गई।
हमारी मांग है कि इस मामले का स्वतः संज्ञान लेकर उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना न दोहराई जाए।
@haryanvitai अबकी बार @BhupinderShooda सरकार राजनीति में सम्मान कमाया जाता है, थोपा नहीं जाता। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रति कार्यकर्ताओं और नेताओं का जुड़ाव यूं ही नहीं दिखता, इसके पीछे वर्षों का भरोसा और संतुलित नेतृत्व
दीपेंद्र हुड्डा जी एक व्यक्ति नहीं एक संस्थान हैं,लाखों युवाओं के आदर्श हैं।
अगर कांग्रेस पार्टी दीपेंद्र हुड्डा जी को CM उम्मीदवार के तौर पर कभी भी घोषित करती है तो इसका फायदा कांग्रेस को हरियाणा के साथ साथ राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी बड़े स्तर पर मिलेगा।
@DeependerSHooda@INCIndia@BhupinderShooda@MahenderTweets
#missionup2027 #congress #RahulGandhiVoiceOfIndia
देश में सिलेंडर क्राईसिस तो है ही, सरेंडर क्राईसिस भी है!
बीजेपी सरकार ने स्ट्रेटेजिक ऑटोनॉमी सरेंडर कर दी। आज अमेरिका फैसला कर रहा है कि भारत कहां से तेल लेगा, कितने में लेगा। अमेरिका फैसला कर रहा है कि युद्ध विराम कब होगा?
लोकसभा में वित्त विधेयक, 2026 पर...
विधानसभा चुनाव में जहाँ तक निर्दलियों की बात है, बहुत सी सीटों पर उन्हें बैठाने का कार्य हुआ। मैं नह���ं समझता कोई निर्दलीय ऐसा होगा जिससे मैंने स्वयं बात न की हो, आश्वासन न दिया हो। बहुत जगह वो बैठे भी।
लेकिन निर्दलियों को केवल लालच नहीं, बल्कि एजेंसियों और मुकदमों का डर दिखाकर भी प्रभावित किया गया। अनैतिक पतन की पराकाष्ठा देखी गई। जहाँ भाजपा के पास ₹10,500 करोड़ का चुनावी कोष था, वहीं कांग्रेस मात्र ₹133 करोड़ के साथ जनता की लड़ाई लड़ रही थी। क्या यह 'लेवल प्लेइंग फील्ड' है?
इनेलो और जेजेपी जैसी पार्टियों ने केवल कांग्रेस को रोकने के लिए भाजपा की षड्यंत्रकारी रणनीति के अनुसार काम किया। इन सबके बावजूद चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी और चौ. उदयभान जी के नेतृत्व पर जनता का अटूट विश्वास दिखा। हार का मार्जिन बेहद कम रहा, लेकिन इस चुनाव ने जनता और पार्���ी दोनों को बहुत कुछ सिखाया है।
पूरा इंटरव्यू देखें : https://t.co/AEtRdoteAB
ऐलनाबाद से बड़ी जीत के साथ इतिहास रचने वाले लोकप्रिय विधायक और हमारे पारिवारिक सदस्य भरत सिंह बेनीवाल जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
मैं भगवान् से आपके अच्छे स्वास्थ्य, प्रसन्न जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूँ।
आज झज्जर में विधायक @MLAKuldeepVats जी के भतीजे साहिल और विशाल सुपुत्र ईश्वर वत्स जी के लगन समारोह में शामिल होकर परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पंचकूला का एजीएल जमीन आवंटन मामला:
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री @BhupinderShooda को बड़ी राहत: सीबीआइ कोर्ट द्वारा आरोप तय करने के आदेश हाई कोर्ट ने किये रद, हुड्डा दोष मुक्त
@DeependerSHooda
समाज सेवा को समर्पित वॉलंटियर समूह 'टीम दीपेंद्र' के पुराने साथियों के साथ आज दिल्ली आवास पर मुलाकात की। कोराना काल में इन सब साथियों ने दवाइयों, ऑक्सीजन और अस्पताल संबंधित सेवाओं में बहुत सराहनीय कार्य किया था। वृक्षारोपण और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में भी ये साथी पिछले 15 से अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
समाजिक और देशहित के कार्यों में अपनी सार्थक भूमिका निभाने के लिए ये सब साथी बधाई के पात्र हैं।
@TeamDeepender
अखबारों की ये रिपोर्ट @RahulGandhi जी द्वारा लगाये गये 'वोट चोरी' के गंभीर आरोपों पर मुहर लगा रही हैं।
मुख्यमंत्री नायब जी की '��्यवस्था', 'इंतजाम' की पोल अब खुल रही है!
आज रोहतक में जाट शिक्षण संस्थाओं द्वारा चौ. छोटू राम जी की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में सम्मिलित होने तथा संस्था को ग्रांट देने एवं संस्था में भारत सरकार द्वारा एक स्किल डेवलपमेंट सेंटर मंजूर करने के लिए केन्द्रीय राज्य मंत्री और मेरे भाई @jayantrld जी का हृदय से आभार।
आज ऐसी स्थिति आ गई है कि लोग जहरीली हवा में जीने पर विवश हैं। हर सर्दी में देश इस पर चिंता करता है फरवरी तक इस विषय को भुला दिया जाता है। सरकार संसद में खानापूर्ति करते हुए जवाब तो देती है लेकिन कोई बजट नहीं देती।
हमारी मांग है कि इस विषय को गंभीरता से लिया जाए और प्रधानमंत्री जी पहल करें और सभी प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का समूह बनाकर वायु प्रदूषण से छुटकारा दिलाने के लिए पर्याप्त बजट के साथ राष्ट्रीय परियोजना देश के सामने रखें।
आज दुनिया में 50 सबसे प्रदूषित शहरों में से 43 शहर भारत में हैं, जिसमें से 12 शहर हरियाणा में हैं। मैंने वर्ष 2017 में 'राइट टू क्लीन एयर' का प्राइवेट मेंबर बिल संसद में पेश किया, लेकिन उसे भी सरकार ने अस्वीकार किया और आज भी लोकसभा में वायु प्रदूष�� के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ने अस्वीकार कर दिया।
मेरे प्रिय नेता पूर्व मुख्यमंत्री श्री @BhupinderShooda जी को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री श्री @RaoNarenderS जी को @INCHaryana प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का हार्दिक आभार। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई।
मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करते लौटते समय राजस्थान में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में खेड़ी साध, रोहतक के एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत 4 लोगों को खोने वाले पीड़ित परिवारजनों से आज मिला और उन्हें ढांढ़स बंधाया।
विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
मुख्यमंत्री @NayabSainiBJP जी,
नौजवान पूछ रहे है - चुनाव की आचार संहिता लगने से 3 घंटा पहले हरियाणा पुलिस 5600 पोस्ट का नोटिफिकेशन कर, चुनावों के दौरान फॉर्म भरवा के ये कहा गया कि इसी CET से ये वेकन्सी भरी जाएंगी...क्या वो जुमला था? या केवल वोट के लिए?
जवाब का इंतिज़ार रहेगा।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा आयोजित "नौकरी दो या सत्ता छोड़ो"कार्यक्रम को लेकर पटना पहुंचा।
जहाँ कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया साथ मे माननीय सांसद @DeependerSHooda जी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्��क्ष @UdayBhanuIYC जी, aicc राष्ट्रीय सचिव @devendrayadvinc जी, विधायक मनीष यादव जी, aicc राष्ट्रीय सचिव @Narwal_inc जी एवं बिहार युवा कांग्रेस NSUI के साथी।