ये माँग अभ्यार्थियों की कई वर्षों से है पर मौजूदा सरकार सुनने को तैयार नहीं है,
डिप्टी सीएम केवल फोन - फोन खेलकर अभ्यार्थियों को वापस भेज देते है,
मै सरकार से आग्रह करता हूं कि जल्द UPSSSC में वेटिंग लिस्ट लागू करके न्याय करें।
प्रिय UPSSSC अभ्यर्थियों,
नौकरी के लिए Wait करते-करते थक गये आप सब बेरोज़गारों की ये माँग जायज़ है कि UPSSSC की सभी भर्तियों में Waiting List की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे अगर कोई चयनित अभ्यर्थी अपनी सीट छोड़ दे तो उसके बाद किसी अन्य को वो सीट मिल सके। इस फ़ैसले से लाखों अभ्यर्थियों को फ़ायदा मिल सकेगा और भाजपा पर लगा ‘महा-बेरोज़गारी’ फैलाने का दाग़ भी थोड़ा कम होगा लेकिन भाजपा सरकार ये काम कभी नहीं करेगी क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।
ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप सब युवक-युवतियों की असीम ऊर्जा राष्ट्र-निर्माण के काम में न लगकर, अपने लिए काम-रोज़गार-नौकरी पाने की गुहार-पुकार में व्यर्थ हो रही है।
हम UPSSSC के आप सभी अभ्यर्थियों की आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाकर आपकी हर माँग के समर्थन में हर हाल, हर हालात में साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।
हम नई सरकार बनाने पर इस माँग की पूर्ति करने के लिए वचनबद्ध हैं। आप सबने इतने साल संघर्ष करके देख लिया है कि असंवेदनशील-हृदयहीन भाजपाइयों से ‘पीड़ा’ के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा। अब आप भी पीड़ितों की श्रेणी में गिने जा रहे हैं, इसीलिए आप भी पीडीए ही हुए क्योंकि हम हमेशा कहते हैं और आज फिर कह रहे हैं :
जो पीड़ित, वो पीडीए!
आपका
अखिलेश
भाजपा जाएगी, नौकरी आएगी!
अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
#UPSSSC
#UPSSSC_Waiting_List
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 18.09.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने यूपीएसएसएससी अ��्यर्थियों से कहा कि नौकरी के लिए इंतजार करते-करते थक गये आप सब बेरोजगारों की ये माँग जायज है कि यूपीएसएसएससी की सभी भर्तियों में वेटिंग लिस्ट की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे अगर कोई चयनित अभ्यर्थी अपनी सीट छोड़ दे तो उसके बाद किसी अन्य को वो सीट मिल सके। इस फैसले से लाखों अभ्यर्थियों को फायदा मिल सकेगा और भाजपा पर लगा ‘महा-बेरोजगारी’ फैलाने का दाग भी थोड़ा कम होगा लेकिन भाजपा सरकार ये काम कभी नहीं करेगी क्योंकि नौकरी भाजपा के एज��ंडे में है ही नहीं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप सब युवक-युवतियों की असीम ऊर्जा राष्ट्र-निर्माण के काम में न लगकर, अपने लिए काम-रोजगार-नौकरी पाने की गुहार-पुकार में व्यर्थ हो रही है।
उन्होंने कहा कि हम यूपीएसएसएससी के आप सभी अभ्यर्थियों की आवाज में अपनी आवाज मिलाकर आपकी हर माँग के समर्थन में हर हाल, हर हालात में साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।
हम नई सरकार ���नाने पर इस माँग की पूर्ति करने के लिए वचनबद्ध हैं। आप सबने इतने साल संघर्ष करके देख लिया है कि असंवेदनशील-हृदयहीन भाजपाइयों से ‘पीड़ा’ के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा। अब आप भी पीड़ितों की श्रेणी में गिने जा रहे हैं, इसीलिए आप भी पीडीए ही हुए क्योंकि हम हमेशा कहते हैं और आज फिर कह रहे हैं। जो पीड़ित, वो पीडीए।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जाएगी तभी नौकरी आएगी। अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं ��ाहिए भाजपा।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
माननीय @BrijeshPathakUP जी के आवास पर आज फिर बड़ी संख्या में युवा वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर पहुँचे हैं
कुछ समय पहले भी अभ्यर्थी आपके आवास पर पहुँचे थे, तब आपने भरोसा दिलाया था कि वेटिंग लिस्ट का मुद्दा कैबिनेट में रखवाने और आयोग से चर्चा करने का प्रयास करेंगे तथा 10 सितंबर तक सकारात्मक खबर मिलने की उम्मीद है
आज 15 सितंबर है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सकारात्मक निर्णय सामने नहीं आया। मजबूर होकर युवा फिर आपके दरवाजे पर खड़े हैं
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी प्रदेश के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में वेटिंग लिस्ट की आवश्यकता है। कृपया शासनादेश जारी कर समस्या का समाधान करें।
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
@brajeshpathakup@RajatpandeyJF@CMOfficeUP@myogioffice
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
छात्र तब भी बेबस थे
वो अब भी बेबस हैं
रोजगार के लिए पढ़े भी छात्र
Result के लिए लड़े भी छात्र
जितनी तैयारी परीक्षा को निकालने के लिए नहीं करनी पड़ती, उससे ज्यादा तैयारी परीक्षा, परिणाम और अंतिम परिणाम जारी कराने में लगती है
#UPSSSC_JE_DV_RESULT_4612@IasHarikesh
एक खाली सरकारी पद का मतलब केवल एक रिक्ति नहीं, बल्कि एक योग्य युवा के लिए टला हुआ अवसर भी हो सकता है। यदि Department Skip Option से रिक्तियाँ कम होती हैं, तो अधिक परिवारों तक रोजगार पहुँच सकता है
#ALLOW_DEPARTMENT_SKIP_UPSSSC_JE
यदि JE अभ्यर्थी ये करवाने में असफल रहे तो Open/OBC/EWS वर्तमान cutoff में काफी
चढ़ाव नजर आएगा
हम नियम बदलने की नहीं,
पहले से लागू व्यवस्था को ��ारी रखने की मांग कर रहे हैं।
Department Skip फिर से लागू किया जाए।
#UPSSSC_JE_ALLOW_DEPARTMENT_SKIP
@myogiadityanath