@INCIndia पिछले कुछ सालों में दुर्घटनाओं में लाखों की संख्याओं में लोगों ने जान गंवाई है इस समस्या का जिम्मेदार किसे माना जायें आज भौतिक युग में साइकिल की जगह बाइक ने ले लिया जिसमें युवा अपने उम्र के जोश में अपनी जिंदगी खो रहे हैं अभी कोचिंग जाते समय एक बाइक में चार बच्चों ने जान गंवाई।
@vannumeena0 न्याय देने का अधिकार न्यायालय का है जज का है जिस दिन मीडिया और सड़क के लोग जज बन जायेंगे तो सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत हो जायेगी।
@dbabuadvocate जिस दिन सभी 150 करोड़ लोग जज बन जायेंगे तो क्या जरूरत है कोर्ट, हाईकोर्ट,जज,वकील और पुलिस की तब तो जंगल राज आ जायेगा बड़ा जीव सभी को मारकर खा जायेगा। भारत को संविधान से चलने दे जिससे देश की न्याय व्यवस्था बनी रहे।
@myogiadityanath देश के लिए अपनी जान गंवाने वाले वीर सैनिक आज के नेताओं को देख कर मन दुखी हो जाता होगा कि देश में गंदी राजनीति का परिणाम सता प्राप्त करने के लिए साम,दाम, दण्ड भेद का प्रयोग करके किसी भी निर्णय का विरोध करना ही राजनीति का उद्देश्य रह गया है।
@dbabuadvocate आरती सिंह जी को पुलिस विभाग की नौकरी से सेवानिवृत ले लेना चाहिए आज का समय पुलिस विभाग में नौकरी इमानदारी से करना वह भी एक महिला के लिए सम्भव नहीं है।
2000के बाद नियुक्ति तदर्थशिक्षक
इच्छा सिंह केस में सरकार की अपीलखारिज—फिर भी बाकी शिक्षकों को वेतन आदेश क्यों नहीं
एक प्रदेश, दो कानून—क्या यही हैउत्तर प्रदेश की न्याय व्यवस्था
मा. उच्चन्यायालय का आदेश एक, पर वेतन नीति अनेक भूखों मरते शिक्षक—ये कैसा लोकतंत्र
@myogioffice@UPGovt
@myogiadityanath सादर चरण स्पर्श 🙏, आप तो चाहते हैं लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो सुप्रीम कोर्ट ऐसा निर्णय आया कि 20 से 25 वर्ष तक गांव के गरीब बच्चों को पढ़ाने का कार्य किया । पढ़ाये बच्चे पुलिस, टीचर बने लेकिन पढ़ाने वाला तदर्थ शिक्षक 55 वर्ष की आयु में बेरोजगार हो गये ।2023 में सेवा समाप्त कर दिया।
@myogiadityanath@narendramodi जब भारत के पढ़े इंजीनियर और डॉक्टर आज पूरे विश्व में नाम कमा रहे हैं जब कि पढ़ाने वाले शिक्षक सरकारी, प्राईवेट, सरस्वती विद्या मंदिर के शिक्षक थे आज उन्ही अनुभवी शिक्षकों को तदर्थ शिक्षक के नाम पर विद्यालय से हटा दिया गया कभी सरकार ने नहीं सोचा कि विद्यालय में कक्षा कैसे चलेगी।
@myogiadityanath माननीय मुख्यमंत्री जी, सादर चरण स्पर्श 🙏, जीवन के 59 वर्ष में, सरकार द्वारा सेवा समाप्त कर देने के पश्चात भी गांव के गरीब बच्चों को पढ़ाने का कार्य मरते दम तक करता रहूंगा क्योंकि जिस विद्यालय में 21 वर्ष सींचा हूं उसे आंखों के सामने उजड़ते हुये नहीं देख सकता हूं।#तदर्थ शिक्षक।
@myogiadityanath कभी कभी कुछ निर्णय सुप्रीम कोर्ट के ऐसे आते हैं जिसका निर्णय सरकार के सामने भी विषय परिस्थितियों को जन्म देते हैं जैसे टेट परीक्षा का निर्णय, तदर्थ शिक्षकों के विषय में 50 वर्ष की आयु में प्रतियोगिता परीक्षा वह भी सिर्फ एक अवसर प्रदान करना। आज भी शिक्षक विना वेतन सेवा कर रहे हैं
@myogiadityanath आप ने कहा हमें बंटना नहीं है लेकिन सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री जी ने एक लाइन खींचकर हमें 2000 के पूर्व और 2000 के बाद के तदर्थ शिक्षकों में बांट कर सेवा समाप्त का आदेश 2023 में जारी कर दिया जबकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश था कि सेवा को देखते हुए सरकार उचित निर्णय करें।
@myogiadityanath माननीय मुख्यमंत्री जी, सादर चरण स्पर्श 🙏, आप से विनम्र निवेदन है कि गांव के गरीब छात्रों, दलित,पिछडो के बच्चौ को पढ़ाने वाले तदर्थ शिक्षकों को आज से दो वर्ष पूर्व सेवा समाप्त का आदेश जारी कर दिया गया।शिक्षक जिस विद्यालय में अपने जीवन के 20 वर्ष दिये है उनके विषय पर विचार करें।🙏