यह संसार माया का एक अगाध सागर है, जिसकी गहराई नापी नहीं जा सकती। जैसे समुद्र की लहरें निरंतर चंचल रहती हैं, वैसे ही मन की इच्छाएँ उसे क्षण-क्षण विचलित करती रहती हैं..
'राम' नाम रूपी नाव ही इस गहरे संसार-सागर को पार करने का एकमात्र साधन है। जो व्यक्ति राम नाम का आश्रय ले लेता है, वह बिना किसी बाधा के इस भव-सागर को पार कर परम शांति को प्राप्त करता है।
जय श्री राम 🙏⛳
श्री राधा-कृष्ण का प्रेम ♥️ केवल कहानी नही, एक दिव्य अनुभूति है
जहाँ समर्पण है, भक्ति है और #मन_की_पवित्रता सर्वोपरि है।
राधा प्रेम का स्वरूप है,
कृष्ण करुणा और माधुर्य का नाद।
दोनो के नाम का स्मरण मन को शांति देता है और जीवन में आनंद भर देता है।
श्री राधे
जय श्री राधेकृष्णा 🚩🙏
🧏 👀
लोग कहते है कि - लिखना आसान होता है !
तब मैं कहती हूं की - अगर लिखना
आसान है तो तुम भी लिखो,
अपने ' भावों ' को ' शब्दों ' में डालकर
एक ऐसी माला का निर्माण करो,
जो धारण करने के बाद ...
किसी मृत व्यक्ति में भी प्राण आ जाए ❣️
स्वीकृति
🧏जानते हो_
जब भी मै तुम्हें सोचती हूं,
तब मै खुद के और करीब हो जाती हूं
जैसे मै तुम्हें नही- खुद को पा रही हूं😘
तुम मेरे मौन का वो हिस्सा हो
जिसका जिक्र शब्दों में जरूरी ही नही
तुम्हारा होना हमेशा अधरों पर मुस्कुराता है
तुम्हारा होना जैसे रोज मन में नई सुबह का आना
तुम्हारा होना जैसे सुकून का चेहरा बन रात हो जाना
जब भी तुम्हें सोचती हूं
सच कहूं- मेरे पास कुछ बचता ही नही,
एक तुम्हारे सिवा 🥰
नीरजा
ये पोस्ट विद्वान व तटस्थ पत्रकार श्री अजित भारती जी की है ...
बिहार से लेकर अनेक स्थानों पर भाजपा को लगभग सभी चुनाव में विजय प्राप्त हुई है तो यह कैसे मान लिया की भाजपा से ओबीसी वोट टूट रहा है ...?
पेट्रोल बम और बस में आग लगाने की बात ठीक वैसी ही लग रही है जैसे कभी राहुल गांधी जी द्वारा विदेश में कहा गया था की देश केरोसिन छिड़क दिया गया है।
व्यक्तिगत रूप से...
अजित भारती जी जैसे विद्वान व तटस्थ पत्रकार से ऐसी अपेक्षा नहीं थी...
पत्रकार है, अनुमान करना उनके व्यवसाय का एक भाग है, पर इस दो विषय पर हम निराश हुए। 😊
जो कट्टर सनातनी हो... हम कैसे सोच सकते हैं की वो अन्याय करेंगे या होने देंगे...
फिर भी नीति का विरोध था ... सभ्य भाषा में हमने भी विरोध किया ...
आज न्यायालय ने रोक लगा दी और न्यायपूर्ण नीति बनाने के लिए कह दिया ... अब यहीं विरोध को विराम दे देते हैं...
यदि अब भी किसी को भाजपा का विरोध करना है तो हम उनसे सहमत नहीं ...
शुभं भूयात् 🌼
सनातन धर्मो विजयते 🚩
विहितस्याननुष्ठानान्निन्दितस्य च सेवनात्।
अनिग्रहाच्चेन्द्रियाणां नरः पतनमृच्छति॥
कर्तव्य हैं, उनका पालन न करने से जो वर्जित/निन्दनीय हैं, उनका सेवन करने से और इन्द्रियों पर संयम न रखने से मनुष्य पतन को प्राप्त होता है।
इति सत्यं ... शुभं भूयात् 🌼