भव्य राम मंदिर भूमि पूजन के प्रथम वार्षिकोत्सव पर सभी देशवाशियों को हृदय से अभिनंदन..!
प्रभू श्री रामचन्द्र जी का भव्य मंदिर सनातन धर्म के गौरवशाली इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित होगा।
@ShriRamTeerth#RamMandir
1 वर्ष के बच्चे का आधार कार्ड👌👌
जनसाधारण की जागरूकता देखकर प्रसन्नता हुई।
बच्चे को MAA देकर उनकी सुरक्षा करें यानि
M- Mobile no या�� कराये
A- Aadhar बनवाये (बच्चों का नीला आधार कार्ड)
A- Address याद कराये।।
@narendramodi
@NCPCR_ @KanoongoPriyank
@sunilbansalbjp @PMOIndia
#आओ_चले_संस्कृति_की_ओर
@KhadiUp एवं @upmsme द्वारा आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उच्च क़्वालिटी प्रोडक्ट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है।
गाय से प्राप्त सुदंर, आकर्षक वस्तुओं को भी इसमें शामिल किया गया है।
@navneetsehgal3@UP_ODOP
Epic event की COO हेमा खत्री जी द्वारा आयोजित होली से पूर्व ""रंग दे गुलाल मोहे"" कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट योगदान दे रही महिलाओं को सम्मानित करने के अवसर पर रहना हुआ।
सभी को शुभकामनाएं💐💐
#Holi#होली_के_रंग_सुरक्षा_के_संग
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हमारे अभिभावक आदरणीय श्री सुनील बंसल जी को जन्मदि�� की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ। राष्ट्र एवं संगठन की सेवा में आपका समर्पण निरंतर नई ऊर्जा और प्रेरणा देता रहे
@sunilbansalbjp
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी से नई दिल्ली में सभी नवनियुक्त सोशल मीडिया कनवीनर्स के साथ आत्मीय भेंट हुई।
इस दौरान संगठन को और मजबूत बनाने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक प्रभावी ढं��� से पहुंचाने पर सार्थक संवाद हुआ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व प्राप्त करने के पश्चात प्रथम बार लखनऊ आगमन पर आप सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों,पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधि��ारियों, वरिष्ठजनों, एवं लखनऊवासियों नें जिस आत्मीयता, स्नेह और उत्साह के साथ आज मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान किया उसके लिए मैं हृदय से आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ।
आप सभी का यह स्नेह, विश्वास और अपनत्व मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। यह आत्मीय स्वागत मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन और समाज के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ निभाने की प्रेरणा है���
आप सभी के इसी स्नेह और विश्वास के साथ आगे भी संगठन की सेवा में निरंतर समर्पित रहूँगा और आपके आशीर्वाद, स्नेह एवं सहयोग का सदैव आकांक्षी रहूँगा।
आप सभी का हृदय से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार। ��@bl
आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।
साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर 'सब कुछ' पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ ��ुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।
बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि 'असंभव' कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने ��ीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है।
मूर्ख थी जो सोचा था कि कुछ देने आयी हूँ। सच यह है कि सबसे ज़्यादा मैंने ही पाया, और वो कर्ज़ और भी बढ़ता गया। लोग मेरी ख़ुशी में मुझसे ज़्यादा ख़ुश हुए। उन्होंने मुझे तब भी उसी विश्वास से देखा, जब मैं खुद ही थकी या टूटी थी। और इसी ने आगे बढ़ते रहने की हिम्मत दी। इतना प्यार, इतना सम्मान, इतना अपनापन मिला, कि मेरी झोल��� पूरी भर गयी। और इसमें उन साथियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का भी बहुत बड़ा श्रेय है जिन्होंने मेरे कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और साथ डटे रहे।
आज आभार से आँखें नम हैं। बस एक दृश्य इनमें बसा है। लहुरिया दह की पहाड़ी की वो वृद्ध माँ, जो अपने गाँव में पहली बार पानी पहुँचता देख कुछ नहीं बोली, बस काँपते हाथों से मेरा सिर छूकर आशीर्वाद ��े गई। पद तो आज छूट गया, पर वह स्पर्श जीवन भर नहीं छूटेगा। और वह सपना भी नहीं छूटेगा, जो देश की इस मिट्टी ने मुझे दिया है।
आपकी अपनी,
दिव्या मित्तल
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
आज लखनऊ के पावन हनुमान सेतु मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में भगवान भोले शंकर के शिवलिंग स्वरूप पर सपत्नीक दुग्धाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोल���नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन हेतु कामना की।
महादेव बाबा की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।
#हर_हर_महादेव
UPI: भारत से निकला, दुनिया में छाया!
जिस UPI ने भारत में पेमेंट को तेज, आसान और कैशलेस बनाया, वही मॉडल अब दुनिया के 11 देशों तक पहुँच चुका है।
एशिया से यूरोप और खाड़ी देशों तक इसका विस्तार दिखाता है कि भारत का डिजिटल innovation अब सिर्फ घरेलू बदलाव नहीं, बल्कि वैश्विक बदलाव की कहानी लिख रहा है।
एक दशक में एक भारतीय innovation ने वैश्विक पहचान बनाई है।
आज की युवा पीढ़ी Gen-Z : जड़ों से जुड़ी, आकाश को छूती पीढ़ी।
नई पीढ़ी के सवाल, नई सोच और नई संभावनाओं पर मेरा आलेख।
परंपरा से जुड़े संस्कार और भविष्य को गढ़ने का आत्मविश्वास—यही है हमारी Gen-Z की पहचान।
पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर से विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री श्री भास्कर भट्टाचार्य जी की विधानसभा के ‘सुभाष चंद्र बोस जन सेवा केंद्र’ (विधानसभा कार्यालय) का उद्घाटन किया।
@BJP4Bengal@BJP4India
रक्षाबन्धन पर्व के सुअवसर पर उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में सभी महिलाओं को एक सहयात्री के साथ दिनांक 27.08.2026 की प्रातः 06:00 बजे से दिनांक 29.08.2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे ���क निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में।
कल हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर आयोजित ‘संत समागम’ में पूज्य संतों ने इस महत्वपूर्ण विषय पर गहन चर्चा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए और अपना समर्थन प्रकट किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संत समाज का यह मंथन ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के प्रति व्यापक जन-जागरूकता और राष्ट्रहित में आवश्यक चुनावी सुधारों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
@ONOE4India@ChouhanShivraj@pushkardhami
#OneNationOneElection