#NoTETbeforeRTEact
*IAS, IPS, IFS ,IRS,IES की exam यूपीएससी के माध्यम से भारत में आयोजित होती है। तो IMS (Indian Medical Services) के साथ-साथ IJS (Indian Judiciary Services) या IAS(J) की परीक्षा भी होनी चाहिए। जिससे सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ एक समान न्याय भी मिलें। और जो पूर्व से नियुक्त अधिकारीगण/ न्यायधीश इन परीक्षाओं को पास किए बिना नियुक्त हैं। उन्हें भी 2 वर्ष के भीतर इस परीक्षाओं को पास करना चाहिए। अन्यथा उन्हें भी शिक्षकों की भाँति अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी क्या?
@narendramodi@AmitShah@rajnathsingh@dpradhanbjp@myogiadityanath@RahulGandhi@yadavakhilesh@priyankagandhi@Aamitabh2@bstvlive
वर्ष 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET की अनिवार्यता लागू किये जाने से शिक्षकों द्वारा TET से मुक्त रखे जाने की मांग को लेकर नई दिल्ली के रामलीला मैदान में #महारैली_21_नवम्बर_2025 दिन शुक्रवार को TFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में होगा..
सम्मानित साथियों
आपके साथ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार 16 सितम्बरको प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों के माध्यम से मा प्रधानमन्त्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया गया ।ज्ञापन कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आप पर विश्वास जताया है ।आपके ज्ञापन कार्यक्रम के दिन ही उत्तर प्रदेश सरकार ने मा सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर कर दिया है
सरकार के रिव्यू के साथ ही अपनी तरफ़ से भी 57161/2025 रिव्यू 232 साथियों को याची बनाते हुए 4 अक्टूबर को दाखिल किया गया है जिसमें श्री मेघराज भाटी जी माण्डलिक मन्त्री मेरठ को मुख्य याची बनाया गया है
इसके साथ ही 150 साथियों की ओर से रिट भी 58572/2025 दिनांक 09अक्टूबर को दाखिल की गई है जिसमें श्री राधे रमण त्रिपाठी जी को मुख्य याची बनाया गया है
दोनों ही स्थिति में सुनवाई हेतु देश के वरिष्ठ अधिवक्ता कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे ।इस प्रकार न्यायिक प्रक्रिया के तहत अपनी तैयारी पूर्ण है
लेकिन इस लोकतन्त्र में सबसे बड़ी संसद है जिसके सदस्यों को हम और आप चुनकर इसलिए भेजते हैं कि वे देश के साथ ही हमारे हितों की रक्षा करेंगे ।यह नहीं हो सकता कि देश के लाखों शिक्षकों की जीविका छीन ली जाए और आपके चुने हुए सांसद मूक दर्शक बने रहें ।इसीलिए आप सभी ने अपने क्षेत्र के सांसद को ज्ञापन सौंप कर अपनी पीड़ा से अवगत कराया है ।लेकिन अभी तक भारत सरकार की ओर से कोई भी जवाब नहीं आया है इसलिए हमने देश के अन्य राज्यों के संघों को साथ लेकर चलने की तैयारी की है ।
5 अक्टूबर को दिल्ली में एक बैठक हो चुकी है अब 26 ता को दिल्ली में बैठक होगी जिसमें कश्मीर से कन्या कुमारी तक के तमाम साथी भाग लेंगे और दिल्ली में नवंबर में होने वाली महा रैली की तिथि की घोषणा की जायेगी ।
हमें उम्मीद है कि सदैव की भांति इस बार भी हम सब क़ामयाब होंगे ।
@DrDCSHARMAUPPSS प्रदेश अध्यक्ष जी आपके सफल नेतृत्व में हम सभी लोग सभी प्रकार के संघर्ष के लिए तैयार हैं।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिन्दाबाद!

UPPSS डॉ दिनेश चंद्र शर्मा जी के आह्वान पर नवंबर 2025 दिल्ली मे आंदोलन की रणनीति बनाई गई जल्द ही तारीख का एलान किया जायेगा जिसके लिए सभी साथी तैयार रहे
हम लड़ेगे और जीतेगे
UPPSS जिंदाबाद
डॉ दिनेश चंद्र शर्मा जिंदाबाद
#आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट लागू करने के निर्णय से व्यथित व लगातार फ़ोन करके अपडेट माँग रहे शिक्षक साथियों को अवगत कराना चाहता हूँ कि सुप्रीम कोर्ट में क़ानूनी कार्यवाही हेतु अधिवक्ताओं से हुई बातचीत के क्रम में शीघ्र अपना पक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी चल रही है ।
आप सब भली भाँति जानते हैं कि इस समस्या के पीछे एनसीटीई के भ्रामक शपथ पत्र और २३ अगस्त २०१० के पैरा ४ को स्पष्ट न करना है ।
एनसीटीई को भारत सरकार के निर्देश के बाद ही इस समस्या का हल है
इसलिए भारत व्यापी आंदोलन हेतु अन्य राज्यों से लगातार वार्ता चल रही है ।शीघ्र ही दिल्ली कूच की तिथि घोषित की जाएगी ।
सभी साथी एक्स (X) पर सक्रिय रहें और अपने प्रदेश व अन्य राज्यों के साथियों को जागरूक करें ।
आपकी एकता ही आपको सफलता प्रदान करेगी ।आपका सदैव नारा रहा है कि
“हर जोर जुल्म की टक्कर पर संघर्ष हमारा नारा है “।देश के लाखों शिक्षकों की कोई जीविका छीन ले ।इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
#शिक्षक_एकता_जिन्दाबाद
#PROTECT_TEACHERS_LIFE
आरटीई लागू होने के पूर्व में नियुक्त शिक्षकों पर भी टेट की परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता की ख़बरों ने 25-30 वर्ष से अध्यापन कर रहे शिक्षकों में चिंता एवं तनाव पैदा कर दिया है ।उत्तर प्रदेश में अब तक दो शिक्षक इस तनाव के कारण आत्म हत्या कर चुके हैं ।इस प्रकार की किसी भी अनिवार्यता को समाप्त करने हेतु उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षकों द्वारा कल 16 सितम्बर को सभी ज़िलाधिकारियों के माध्यम से मा प्रधानमन्त्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा ।मेरा सभी से अनुरोध है कि काल के गाल में समा चुके दो साथियों की तरह किसी अन्य के साथ ऐसी अनहोनी रोकने के लिये एकता बद्ध होकर ज्ञापन प्रेषण हेतु अपने अपने जिला मुख्यालय पर पहुँचें ।🙏🙏