मैं कल 17 सितंबर को पुनः बाराबंकी के रास्ते गोंडा अपने पीड़ित परिवार से मिलने जाऊंगा। साथ ही, बाराबंकी पुलिस से अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट भी लूंगा।
मेरा एक-एक कार्यकर्ता मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं करूंगा।
बाराबंकी में मेरे कार्यकर्ताओं के साथ हुई हिंसा को लेकर मैंने पुलिस से कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। मैंने कहा था कि पहले जांच करा लीजिए, उसके बाद मुकदमा दर्ज कीजिए। घटना से जुड़े कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं, लेकिन मुझे अभी तक जानकारी मिली है कि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
क्या सरकारी तंत्र के सामने खाकी कमजोर पड़ गई है?
मैं यह भी मांग करता हूं कि इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच हो। यह भी सामने आना चाहिए कि घटना के दौरान संबंधित अधिकारियों को किन-किन लोगों के फोन आए और क्या किसी बाहर�� ��बाव के कारण पुलिस की कार्रवाई प्रभावित हुई?
मेरा कार्यकर्ता मेरा परिवार है और अपने परिवार के न्याय के लिए मैं मजबूती से खड़ा हूं।
एक फार्म हाउस में मेरी हत्या करने का षड्यंत्र रचा गया है। मैं यह बात बहुत जिम्मेदारी से कह रहा हूं। मेरे पास जो सूचनाएं और स्रोत हैं, वे गलत नहीं हैं। मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए और हत्या की साजिश से ��ेकर बाराबंकी हिंसा में शामिल लोगों की भूमिका सामने लाई जाए।
मैं अपने विरोधियों से भी कहना चाहता हूं—मौत तो एक दिन आनी है, मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता। अगर मेरी मौत आपके हाथों लिखी होगी तो वह भी हो जाएगी, लेकिन अगर आप अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए और मेरे लोगों ने मुझे ताकत, हिम्मत और मेरा साथ दे दिया, तो याद रखिए, आप जैसे गुंडों को उत्तर प्रदेश से पलायन करना पड़ेगा।
आज सवाल सिर्फ मेरी सुर���्षा का नहीं है। जब सुरक्षा प्राप्त एक चुने हुए जनप्रतिनिधि और सांसद के साथ दिनदहाड़े पत्थरबाजी की जाए, पेट्रोल-डीजल जैसी ज्वलनशील चीजों से भरी बोतलों के जरिए गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया जाए और आरोपी इतने बेखौफ हों, तो सोचिए इस प्रदेश में दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों की सुरक्षा और न्याय की स्थिति क्या होगी?
मैं अपने साथियों से भी कहना चाहता हूं—डरने की जरूरत नहीं है। संघर्ष जारी रहेगा। मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता।
जय भीम!
तहसील स्तर पर IAS, PCS और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे, ताकि गरीब बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
प्यारे साथियों, नगरपालिका स्तर पर हाईटेक लाइब्रेरी बनाई जाएगी और स्थानीय बच्चों को बहुत कम शुल्क पर परीक्षा की तैयारी करने का अवसर दिया जाएगा।
आशा बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजनमाताओं और सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने का काम करेंगे। जब तक उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता, तब तक उन्हें कम से कम 25,000 रुपये मासिक वेतन दिलाया जाएगा।
प्यारे साथियों, संविदा व्यवस्था को समाप्त कर कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा और उन्हें न्यूनतम 25,000 रुपये वेतन सुनिश्चित किया जाएगा।
वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय और सेवा सुरक्षा दी जाएगी। सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा पुनः बहाल की जाएगी। खेल-कूद से जुड़ी योजनाओं को नगर पंचायत और स्थानीय स्तर पर प्रभावी र���प से लागू किया जाएगा।
मैनुअल सफाई पूरी तरह समाप्त की जाएगी और नगर पंचायत, ब्लॉक तथा ग्रामीण स्तर पर मशीन आधारित सफाई व्यवस्था लागू की जाएगी। सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण, नियमित वेतन, दुर्घटना बीमा और कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी।
संविदा लाइनमैनों की लगातार हो रही मौतों को देखते हुए उन्हें स्थायी नौकरी दी जाएगी और दुर्घटना बीमा और कैशलेस इलाज की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।
रेह��़ी-पटरी वालों और छोटे व्यापारियों के लिए वेंडिंग ज़ोन बनाकर सुरक्षित बाजार उपलब्ध कराए जाएंगे। वन टाइम टैक्स प्रणाली में संशोधन कर पुराने वाहनों को राहत दी जाएगी। नर्सरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को आसान ऋण, मुफ्त बिजली और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
स्मार्ट मीटर की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और कम से कम 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। पुराने बिजली बिल माफ किए जाएंगे और बिजली दरो�� को आधा किया जाएगा।
📍 लखीमपुर खीरी | 29 मार्च 2026
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
कल जिला मऊ के मधुबन विधान सभा में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच।
जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक ��नाने वाली मऊ की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।
आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार!
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक जी को सादा कपड़ों में पहुँचे पुलिसकर्मियों द्वारा जबरन अ��्पताल ले जाना तथा उनके साथियों के साथ मारपीट कर उन्हें हिरासत में लेना अत्यंत निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।
इससे पहले वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर महीनों तक धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों के साथ भी यही हुआ। देश का गौरव बढ़ाने वाली महिला पहलवानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को भी इसी तरह बलपूर्वक हटाया गया। अब सोनम वांगचुक जी के सत्याग्रह के साथ भी वही व्यवहार किया जा रहा है।��्या शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार केवल सत्ता की सुविधा तक ही सीमित रह गया?
हम प्रकृति से प्रार्थना करते हैं कि सोनम वांगचुक जी को उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और दीर्घायु प्रदान करे।
#SonamWangchuk
भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों वंचितों व महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि और आप सभी को हार्दिक बधाई व मंगलकामनाएं।
#AmbedkarJayanti
#राष्ट्रीय_पर्व #राष्ट्रीय_समानता_दिवस
#संविधा���_निर्माता_दिवस
#AmbedkarJayanti2026
#BabasahebAmbedkar #जयभीम
आज लोकसभा में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief, नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आज़ाद जी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अधिकारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाने का प्रयास किया।
बैकलॉग के पद पूरे करो,
नहीं तो कुर्सी खाली करो।
आजाद समाज पार्टी कांशीराम के तत्वावधान में
SC/ST/OBC की हकमारी के विरोध में 11/02/2026 को महाआंदोलन के लिए सभी साथी तैयार रहे।
UGC का मकसद शिक्षा में समानता और सामाजिक न्याय था, लेकिन आज SC, ST और OBC वर्ग के साथ खुला, सुनियोजित अन्याय हो रहा है। विश्वविद्यालयों में आरक्षित पद जानबूझकर खाली रखे जा रहे हैं, स्कॉलरशिप और फेलोशिप रोकी जा रही हैं, एडहॉक और गेस्ट फैकल्टी में आरक्षण को पूरी तरह कुचल��� जा रहा है। रोस्टर सिस्टम से छेड़छाड़ कर संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 16 की खुलेआम हत्या की जा रही है।
जो लोग कल तक SC-ST-OBC को “हिंदू बनो” कहते थे, “जात-पात की करो विदाई, हम हिंदू-हिंदू भाई-भाई” के नारे लगाते थे और हिंदू राष्ट्र की दुहाई देते थे, आज वही लोग UGC में हिंदू के नाम पर SC-ST-OBC के हक़ों का विरोध कर रहे हैं। सवाल सीधा है—क्या SC, ST और OBC हिंदू नहीं हैं?
#SwamiPrasadMaury
#SwamiPrasadMaurya
#UGCIndia
#RepublicDay
#26January
#GantantraDiwas
#MyIndia
#ProudIndian
#DeshBhakti
#JaiHind
#IndiaPride
#IndianVibes
हमीरपुर (उ.प्र.) की एक युवती के साथ नशीली दवा देकर शोषण वीडियो बनाकर ब्लैकमेल पैसे की उगाही और जान से मारने की धमकी का आरोप
शिकायत पत्र उपलब्ध है फिर भी कार्रवाई लंबित है कृपया तत्काल FIR दर्ज कर कड़ी कानू���ी कार्रवाई की जाए।
@Uppolice @dgpup @adgzonekanpur @hamirpurpolice
R.S.S. प्रमुख श्री मोहन भागवत द्वारा दिया गया बयान कि "जिसके हृदय में भारत भक्ति नहीं है, वह हिंदू नहीं हो सकता" बहुत ही अजीबो–गरीब और उलटवासी है, क्योंकि जो लोग कभी अपने कार्यालय पर तिरंगा झंडा तक नहीं फहराने थे वही आज “भारत भक्ति” का लाइसेंस बांट रहे हैं। वैसे भी जिसके हृदय में भारत भक्ति होगी वह भारतीय होगा जिसके लिए हिंदू होना जरूरी नहीं है क्योंकि “भारतीय” हिंदू , मुस्लिम, बौद्ध, जैन, सिक्ख, ईसाई, पारसी कोई भी हो सकता है। रही बात हिंदू की वो तो आप भी नहीं हो, यदि हिंदू होते तो रातों-रात सनातनी नहीं बन जाते। भागवत जी अब आप बताओ कि हिंदू हो या सनातनी?
@RSSorg@ABPNews@aajtak@ZeeNews@ians_india@PTI_News@ANI@bstvlive