भाजपा के लोगों में आदिवासियों के प्रति कितनी नफरत और कुंठा है कि वे उनके अस्तित्व और पहचान तक को नकार रहे हैं!
विश्व आदिवासी दिवस पर न राष्ट्रपति ने शुभकामनाएं दीं, न प्रधानमंत्री ने और न ही भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने। अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंच से कह रहे हैं कि आदिवासी दिवस नाम की कोई चीज ही नहीं है।
मोहन यादव जी, संयुक्त राष्ट्र तक 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मान्यता देता है। फिर आपको आदिवासियों के इस दिवस से क्या आपत्ति है?
भाजपा नहीं चाहती कि आदिवासी समाज फले फूले, आगे बढ़े, अपनी पहचान पर गर्व करे और अपना दिवस मनाए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव को अपने बयान का जवाब देना चाहिए और आदिवासी समाज से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
📍डोबढ़ा (मध्यप्रदेश)
स्कूल में सरपंच की गायें बांध रहे।
इल्ली वाला खाना।
खुले में शौचालय।
पंखे पर घोंसला।
नर्क से भी बुरे हालात वाला स्कूल।
शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह जी; स्कूल का दौरा करके देखिए। आप खुद शर्म से पानी-पानी ना हो जाए तो कहना।
यूपी के महोबा जिले में GenZ छात्र-छात्राएं सड़क पर आ गए।
यूपी की पुलिस बच्चों से संवाद करने के बजाय लात मारने लगी। बच्चों को खुलेआम धमकाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी! कहने से नहीं, करने से स्कूल की हालत बदलेगी।
कितनों को धमकाएंगे,डरायेंगे?
ये डरने वाली जेनरेशन नहीं है।
@UPCMOffice@UPGovt
डूंगरपुर में आदिवासी बेटियों की कथित खरीद-फरोख्त और दलाली का यह खुलासा बेहद भयावह है। ‘नाता’ के नाम पर गरीब और कर्ज़ में डूबे आदिवासी परिवारों को निशाना बनाकर सौदेबाजी की जा रही है। यह सिर्फ अपराध नहीं, इंसानियत पर कलंक है। राजस्थान सरकार और पुलिस तत्काल निष्पक्ष जांच कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करे, दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो और आदिवासी बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
दलित मंच पर आए तो ‘शुद्धिकरण’,
आदिवासी अपना दिवस मनाए तो ‘तिरस्कार’!
यही BJP की दलित-आदिवासी विरोधी मानसिकता है।
याद रखिए—
गंगाजल से मंच शुद्ध हो सकता है, जातिवादी सोच नहीं।
भारत मनुस्मृति से नहीं, संविधान से चलेगा।
जय भीम ✊ जय जोहार 🏹 जय संविधान 🇮🇳
मदन राठौड़ की बकलोली के खिलाफ आदिवासी समाज में भारी आक्रोश...!!
मदन राठौड़ माफ़ी मांग अन्यथा यह आंदोलन पुरे राजस्थान में होंगा!! @madanrrathore#मदन_राठौड़_माफी_मांगो
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी के संबोधन के बाद उसी मंच का BJP -RSS के लोगों द्वारा ‘शुद्धिकरण’ किया जाना बेहद शर्मनाक, घृणित और निंदनीय है।
यह BJP-RSS की उस संकीर्ण और भेदभावपूर्ण सोच का प्रदर्शन है, जो आज भी गरीबों, दलितों, पीड़ितों से नफ़रत करती है l एक केवल एक व्यक्ति का नहीं इस देश के गरीबों, दलितों, शोषितों, वंचितों और पीड़ितों का अपमान है l
देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा, BJP-RSS की मानसिकता और सोच से नहीं।
ऐसी ओछी मानसिकता के खिलाफ हमारी लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी मजबूती से जारी रहेगी।
@INCIndia@kharge
दो दिन पहले उत्तराखंड सरकार के ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी बच्चों से संवाद कर रहे थे, तभी एक छात्रा ने बताया कि वो राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो खिलाड़ी है, उसका इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था, लेकिन उससे 1.5 लाख रुपये मांगे गए। पैसे न दे पाने के कारण वह इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाई।
और मुख्यमंत्री जी का जवाब था “चलो बेटा, अभी बैठ जाओ, कोई बात नहीं।”
सोचिए, जिस खिलाड़ी ने देश के लिए पदक जीतने का सपना देखा था, उसके सपने पर कथित भ्रष्टाचार ने ताला लगा दिया और सरकार का जवाब है “कोई बात नहीं”!
मुख्यमंत्री @pushkardhami जी ,यह “कोई बात नहीं” कहकर टाल देने का विषय नहीं है। यह खिलाड़ियों के भविष्य, उनकी मेहनत और खेल व्यवस्था की पारदर्शिता से जुड़ा गंभीर मामला है।
इससे भी बड़ा मामला यह है कि यह वीडियो बाद में @BJP4UK ,सरकार के @DIPR_UK और सरकार से जुड़े तमाम सोशल मीडिया पेजों से गायब कर दिया गया।
एक गोल्ड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी के “कोई बात नहीं” वाले जवाब के लिए, और दूसरा BJP को वीडियो गायब करने के लिए!
यही कारण है कि हम ओलंपिक पदक तालिका में ऊपर नहीं, नीचे से टॉप करते हैं!
फिर सामने आई भाजपा की आदिवासी विरोधी मानसिकता।
राजस्थान के BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को फर्जी बताकर आदिवासियों की तुलना भेड़ों से की।
आदिवासी कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है।
आदिवासियों को वनवासी कहकर नीचा दिखाने की राजनीति बंद करो! हम अपनी शर्तों पर जीते हैं और अपनी संस्कृति के अनुसार पूजते हैं। अपनी संकुचित मानसिकता को सुधारो और सार्वजनिक रूप से माफी मांगो।....
#मदन_राठौड़_माफी_मांगो
केन-बेतवा लिंक परियोजना से आदिवासीयो के 22 गांवों के करीब 7000 परिवार प्रभावित ....पन्ना-छतरपुर में आदिवासी समुदाय जल सत्याग्रह, चिता आंदोलन और मिट्टी सत्याग्रह कर रहा है लेकिन सरकार को कोई फर्क तक नहीं पड़ रहा!
#SonamWangchuck
लगातार सोनम वांगचुक सर की तबियत बिगड़ रही है,
पर सोई हुई सरकार को कोई मतलब नहीं है,
क्या ये लोग नहीं चाहते कि देश की शिक्षा व्यवस्था सही हो,
आप अपना समर्थन कमेंट के माध्यम से ज़रूर करिए।
21वीं सदी में दुनिया सीवर साफ़ करने के लिए आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन भारत में आज भी लोगों को ज़हरीली नालियों और सीवरों में अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। यह केवल तकनीक की कमी नहीं, बल्कि सरकार की नीयत, प्रशासनिक विफलता का प्रमाण है।
गुजरात के वलसाड में भीषण जल संकट के बीच आदिवासी गांवों के लोग 45 फीट गहरे कुओं में रस्सियों के सहारे उतरकर पानी भरने को मजबूर हैं। महिलाएं और बच्चे रोज़ जान जोखिम में डालकर पानी ला रहे हैं। ये सिर्फ जल संकट नहीं, बल्कि विकास मॉडल की सच्चाई है।
ग्रेट निकोबार में प्रस्तावित ₹92,000 करोड़ की परियोजना को “विकास” के नाम पर पेश किया जा रहा है, लेकिन इसकी असल कीमत प्रकृति, आदिवासी समुदायों और आने वाली पीढ़ियों को चुकानी पड़ेगी। इस योजना के तहत लाखों नहीं बल्कि लगभग 1 करोड़ पेड़ों की कटाई की जा रही है, दुनिया के महत्वपूर्ण लेदरबैक कछुओं के अंडे देने वाले स्थल गैलाथिया बे को नष्ट किया जा रहा है, और शॉम्पेन व निकोबारी जनजातियों को उनके ही पारंपरिक निवास से विस्थापित किया जा रहा है। यह सब एक ऐसे द्वीप पर हो रहा है जो 2004 की सुनामी में प्रभावित हो चुका है और जहां लगातार भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं। पर्यावरणीय कानूनों और आदिवासी अधिकारों की अनदेखी करते हुए इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे साफ है कि यह “विकास” नहीं बल्कि एक गंभीर पारिस्थितिक और सांस्कृतिक त्रासदी है।
जीतू मुंडा की बेबसी और पीड़ा देखकर कलेजा कांप उठा। एक गरीब आदिवासी के साथ कागजी खानापूर्ति के नाम इस तरह की प्रताड़ना किसी भी सभ्य समाज के माथे पर कलंक है। मेरा ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री @MohanMOdisha जी से पुरजोर आग्रह है कि इस मामले में तत्काल और कठोरतम कार्रवाई की जाए।
1/2