सभी प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
प्रकृति केवल हमारी धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमानत है।
आइए, पेड़ लगाएँ, प्रकृति बचाएँ और हरियाली का संकल्प निभाएँ।
झारखंड विधानसभा के समक्ष छात्र आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो तथा आंदोलनरत छात्रों पर लाठी चार्ज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
जेटेट परीक्षा अविलंब आयोजित करने की मांग को लेकर विधानसभा के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता बबलू महतो सहित सभी छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया है, जिसमें बबलू महतो समेत कई छात्र घायल हुए हैं। राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज कर छात्रों की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के दोषी पदाधिकारियों को दंडित किया जाना चाहिए और जेटेट परीक्षा अविलंब आयोजित की जानी चाहिए।
कुड़मी जनजाति समाज को ST सूची में सूचीबद्ध किए बिना #जातीय_जनगणना और #परिसीमन तो होने दो कुड़मी विरोधियों का सब नशा उतर गया तो कहना💪
कुड़मी विरोधियों एक बार पूर्व विधायक श्री सूर्य सिंह बेसरा जी को जरूर सुनें💐
कुड़मी विरोधियों को "भगवान सद्बुद्धि दे"
जय कुड़मी✊
जय किड़माली🙏
सामाजिक न्याय के वास्ते।
संघर्ष के रास्ते।।
75 साल का इंतजार अब और नहीं💪
भीख नहीं अधिकार चाहिए 💪
कुड़मी अपना हक मांगते नहीं किसी से भीख मांगते 💪
रेल टेका, डहर छेका कुड़मी आंदोलन!
दिनांक: 20 सितंबर, 2025
स्थान: मुरी स्टेशन
@rashtrapatibhvn@VPIndia@narendramodi
आज मेरे पति, मेरे जीवनसाथी, स्व. दुर्गा सोरेन जी का जन्मदिन है।
मेरे लिए वो सिर्फ़ मेरे पति नहीं थे, बल्कि झारखंड की आत्मा थे।
उनका हर संघर्ष, हर आंदोलन और हर बलिदान झारखंड की मिट्टी में आज भी जिंदा है।
आज अगर दुर्गा जी होते तो झारखंड की तस्वीर कुछ और होती।
दुर्गा जी में वह क्षमता थी, वह खून में उबालता हुआ आंदोलनकारी जज़्बा था, और असली जोश था, जो झारखंड को नई ऊँचाइयों तक ले जाता।
उनकी दूरदृष्टि, साहस और जनता के प्रति अटूट समर्पण ने उन्हें झारखंड की पहचान बना दिया था।
आज उनकी कमी हर झारखंडवासी गहराई से महसूस करता है।
आज मैं यह प्रण करती हूँ कि दुर्गा जी का अधूरा सपना अधूरा नहीं रहने दूँगी।
वो सपना…एक ऐसा झारखंड, जहाँ आदिवासी-मूलवासी का हक़ हमेशा सुरक्षित रहे, जहाँ गरीब अपनी ज़मीन के लिए न रोए और जहाँ हर इंसान इज़्ज़त और बराबरी के साथ जी सके।
यही हमारे संघर्ष की असली राह है, यही उनकी याद को सच्ची श्रद्धांजलि है।
स्वर्गीय दुर्गा सोरेन अमर रहे !
#DurgaSoren_Amar_rahe
बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी (सिल्ली) की अध्यक्ष श्रीमती नेहा महतो जी को झारखंड ओलंपिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
झारखंड में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में आपके विशिष्ट योगदान को देखते हुए आपको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुझे विश्वास है कि इस नई भूमिका में आप युवाओं का बेहतर मार्गदर्शन कर राज्य का गौरव स्थापित करने में सफल होंगीं।
पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली स्टेडियम के पास गुरुवार को मॉडर्न पैथो लैब सेंटर का उद्घाटन किया। सेंटर संचालक उत्तम कुमार महतो ने बताया कि यहां आधुनिक तकनीक से सभी तरह की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। श्री सुदेश महतो ने लैब संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस लैब से स्थानीय लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।