जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हूल क्रांति के अमर वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि।🙏
वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित सभी वीर शहीदों के अदम्य साहस और संघर्ष को देश सदैव स्मरण करेगा।
22 जुन 2026 : आजसू पार्टी स्थापना दिवस सह जनाक्रोश मार्च,धनबाद चलें
जब बात सामाजिक न्याय,युवाओं के भविष्य, अधिकारों की रक्षा और झारखंड के समग्र विकास की हो,तब मौन नहीं,जनशक्ति की हुंकार आवश्यक होती हैं
हम सभी एकजुट होकर जनहित, अधिकार और सम्मान की इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बने
देश के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का गौरव प्राप्त करने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री #NarendraModi जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #SudeshMahto#AJSUPARTY
सभी प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में प्रत्येक गुरूवार को विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाता है। नामित नोडल पदाधिकारियों ने पंचायतों एवं वार्डों का भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, पीडीएस दुकान, मनरेगा कार्यस्थल सहित विभिन्न योजनाओं एवं सेवा वितरण व्यवस्था की जमीनी समीक्षा की।
लाभुकों से संवाद कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया तथा चिन्हित समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। प्रयास है कि सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
@HemantSorenJMM@JharkhandCMO
पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर श्री @SuvenduWB जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके दूरदर्शी, प्रभावी एवं सक्षम नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा तथा नया बंगाल बनेगा।🙏
@BJP4India@narendramodi@NitinNabin@AmitShah
शब्दों में आत्मा और विचारों में क्रांति भर देने वाले महान साहित्यकार, चिंतक और नोबेल पुरस्कार विजेता, भारतीय राष्ट्रगान जन-गण-मन के रचयिता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर सादर नमन।🙏
आज बिष्टुपुर स्थित प्रधान सांसद कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया।
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसेवा ही हमारा संकल्प है, हर समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता है।
📍 वैवाहिक कार्यक्रम
अपने संसदीय क्षेत्र, गिरिडीह के डुमरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चेगरो निवासी पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री जीवाधन महतो जी के सुपुत्र के शुभ विवाह उपरांत आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम में सहभागिता कर नवविवाहित जोड़े को शुभाशीष एवं हार्दिक मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
जो अपने श्रम से सपनों को साकार करते हैं,
वही राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।
सभी कर्मठ श्रमिक भाई-बहनों को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।🙏
अपने संसदीय क्षेत्र, गिरिडीह के बेरमो विधानसभा अंतर्गत CTPS गेस्ट हाउस में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, अपने प्रतिनिधियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय मुलाकात एवं स्नेहिल संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
मयूरभंज, ओडिशा के जशीपुर में कुड़मी सेना द्वारा आयोजित "स्वाभिमान समावेश" में शामिल हुआ।
भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं युवा साथियों का देर रात तक कार्यक्रम में डटे रहना समाज की अद्भुत एकजुटता, जागरूकता और अपनी संस्कृति के प्रति गहरे समर्पण का सशक्त उदाहरण है।
ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और स्वाभिमान का संचार करते हैं।