माननीय शिक्षा मंत्री श्री @mkrtiwari_bjp जी और @BiharEducation_ जब ट्रांसफर के लिए जारी SOP में स्पष्ट लिखा गया है जिस विद्यालय में 5 वर्ष से अधिक सेवा वाले शिक्षक होंगे वहां वरीय शिक्षक को ही अधिशेष माना जाएगा। फिर जिन शिक्षकों का वर्तमान विद्यालय में स्थानांतरण होने के बाद एक वर्ष से कम अवधि हुआ या जिनका स्थानांतरण हुआ ही नहीं योगदान ही दो तीन साल पहले किए है, उनको अधिशेष मानकर नोटिफिकेशन कैसे भेजा गया? जबकि अपने विषय में भी सिर्फ वही एक शिक्षक है उनको भी Surplus मान कर notice भेजा गया है। संज्ञान लीजिए, शिक्षक बेचैन/परेशान/हताश है। #स्थानांतरण #Transfer #BiharEducationadept
क्या सामान्य प्रशासन विभाग का नियम सिर्फ शिक्षकों को प्रताड़ित करने के लिए है जब उसी नियम से लाभ देने की बात आती है तो उस वक़्त सामान्य प्रशासन विभाग का नियम कहाँ चला जाता है ?
सभी राज्यकर्मी को साल में 32 EL मिलता है शिक्षक को नही, सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रोबेशन पीरियड एक साल करने का आदेश निकाला है पर अभी तक शिक्षकों का प्रोबेशन दो साल ही है यहां सामान्य प्रशासन विभाग के लेटर का हवाला क्यों नही दिया जाता है? शिक्षकों को 11 EL इसलिए दिया जाता है क्योंकि उनको गर्मी की छुट्टी मिलती थी पर इस बार तो शिक्षकों को गर्मी छुट्टी मिला ही नहीं फिर सामान्य प्रशासन विभाग के नियम के अनुसार शिक्षकों को 32 EL क्यों नहीं दिया जा रहा? जयंती में सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश से सभी बिभाग बंद रहता है पर स्कूल खुला रहता है । गांधी जयंती हो या स्वतंत्रता दिवस हर में छुट्टी काउंट होता है लेकिन विद्यालय पूरा दिन खुला रहता है इसका क्षतिपूर्ती कौन देगा ? शिक्षक भी इंसान है एलियन नही जो राइट है वो तो कम से कम दे सरकार । शिक्षकों को प्रताड़ित करने की भावना से जो ये काम किया जा रहा है वो एक ना एक दिन बम की तरह विस्फोट करेगा बस इतना याद रखा जाये 🙏🏻
जब कोई व्यक्ति यात्रा की तैयारी करता है तो सबसे पहले मन-मस्तिष्क को तैयार करना पड़ता है और ऐसे में जब यात्रा टलता जाएं तो मन विचलित होने लगता है।
नियोजित शिक्षक भी विशिष्ट शिक्षक बनने के लिए तैयार है और यात्रा लगातार टल रही है।कृपया संज्ञान लें।
#SakshamtaTeacherPosting
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे । पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है । अपने संगठन कौशल,प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में सम्बल प्रदान करें ।