अलीगढ़ CM योगी के बुलडोजर को चुनौती देते बीजेपी विधायक,कब्जाई सरकारी जमीन
बुलडोजर राज में BJP विधायक पर कब्जे के आरोप!
सत्ता के रसूख के आगे अलीगढ़ में नियम कानून ध्वस्त
योगी के 'चहेते' विधायक पर सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप, अब नगर निगम की कार्रवाई पर टिकी निगाहें*
अलीगढ़ से भाजपा विधायक अनिल पाराशर पर सरकारी जमीन पर कब्जे के गंभीर आरोप
आरोप- सेतु निगम की जमीन, सरकारी सड़क और नाली की भूमि पर कराया गया अतिक्रमण
कथित कब्जे वाली जमीन पर विद्यालय निर्माण कराने का भी आरोप
स्थानीय लोगों का दावा नाली बंद होने से जलनिकासी प्रभावित, आम जनता परेशान
योगी सरकार की 'अतिक्रमण मुक्त अभियान' पर उठे सवाल, अपने ही विधायक पर आरोप
सरकारी जमीन बचाने का दावा करने वाली सरकार के सामने 'अपनों' की परीक्षा
विपक्ष ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
अब सबकी नजर नगर निगम की कार्रवाई पर, क्या होगी बुलडोजर नीति की समान कसौटी?
प्रशासन ने कहा जांच के बाद ही होगी स्थिति स्पष्ट!!
@sanjaychapps1@commissionerali@iaspremprakash
माननीय मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं कि लखनऊ में मेट्रो का संचालन इनके समय में हुआ है। मंच पर सरेआम झूठ बोलने के लिए इतना साहस और निर्लज्जता ये लोग लाते कहाँ से हैं?
जनता पूछ रही है : ये बात वो असल में कह रहे हैं या असर में।
लखनऊ में हुए ‘वनस्पतिय विकास’ के बारे में बताना तो ये भूल ही गये।
घोर निंदनीय!
आदरणीय सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनको स्वस्थ, स्वतंत्र जीवन और सार्थक सक्रियता के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
उन्होंने जीवन भर प्रभुत्वादियों के ख़िलाफ़ जाकर शोषित, वंचित, उत्पीड़ित, उपेक्षित व अपमानित समाज के मान-सम्मान और अधिकारों के लिए जो रात-दिन अनवरत संघर्ष किया और संविधान विरोधी भाजपा और उनके संगी-साथियों को जिस तरह ललकारा,वो निरंतर रहे, इस कामना के साथ, उनको जन्मदिन की पुनः बधाई।
सिद्धांत आपके, संकल्प हमारा!
नेता जी की जयंती पर नये संकल्पों से भरा हार्दिक नमन!
समाजवादी मूल्यों को समर्पित आपका जीवन हम सबके लिए वो अखंड प्रकाश स्तंभ है जो हमेशा राह दिखाता रहा है और दिखाता रहेगा…
"समाजवादी पार्टी और नेताजी ने वंचित शोषित लोगों को कैसे राजनीतिक सम्मान मिले सदा उसके लिए काम किया। मान्यवर काशीराम जी को इटावा से सांसद बनने के लिए नेताजी और समाजवादी लोगों का सहयोग रहा।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
महान देशभक्त भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पण!
एक वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में आपने जो नींव रखी थी, आज जो भी परिवर्तन है उसके पीछे आपकी ही प्रेरणा और आपका बुनियादी काम रहा। यही आगे भी नये भारत को दिशाबोध कराता रहेगा, नयी राह बनाता रहेगा।
सादर नमन!
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
जिन्होंने दुनिया को शांति, प्रेम और करुणा का संदेश दिया भाजपाई कम से कम उनके विहार का वातावरण अपनी नकारात्मक राजनीति से दूषित न करें।
#बौद्ध_विहार_मझिया_बदायूं