@ndtvindia To aap kaise jeet gayi thi bijanaur seat se. Aadarneeya
@Mayawati ji Delimitation se pahle nageena ka bada hissa bijanaur me aata tha us waqt kisne dhaandhli kar ke aap ko jitaya tha
@BhimArmyChief
@NationalJanmat@brajeshpathakup To phir isi baat par istifa do aur chalao E rickshaw aur khoob kamao paisa kaha satta ki kursi se chipke hue ho waise bhi aap se health department sambhala nahi ja raha hai
लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के सिसैया खुर्द गांव में खराब रास्ते और कीचड़ की समस्या को लेकर धौरहरा से भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी तथा ग्राम प्रधान के खिलाफ धर��ा देने व नारेबाजी करने वाले लोधी समाज के ग्रामीणों के साथ पुलिस की बर्बरता बेहद पीड़ादायक, गंभीर और चिंताजनक है।
ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार देर रात धौरहरा पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंची और कई घरों में घुसकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों समेत ग्रामीणों की बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान गांव की बिजली भी काट दी गई, ताकि घटना का कोई वीडियो न बन सके। पुलिस की पिटाई में महिलाओं और बच्चों समेत 16 ग्रामीण घायल हुए हैं। घटना के बाद से पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल है।
सबसे गंभीर आरोप यह है कि 5-5 साल के मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। परिजनों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने बच्चों को इस बेरहमी से पीटा कि यह तक नहीं देखा कि चोट शरीर के किस हिस्से में लग रही है। आरोप है कि कुछ बच्चों के गुप्तांग में भी चोटें आई हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, क्या बदहाल सड़क और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आवाज उठाना इतना बड़ा अपराध है कि ग्रामीणों के घरों में घुसकर महिलाओं, बुजुर्गों और मासूम बच्चों तक को पीटा जाए?
@UPGovt से हमारी मांग है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाए, दोषी पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय हो, घायल ग्रामीणों ���र बच्चों को उचित उपचार एवं न्याय मिले तथा सिसैया खुर्द के खराब रास्ते की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए।
जनहित और सामाजिक न्याय की आवाज़ बुलंद!
आज परिवर्तन चौक, लखनऊ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा चार प्रमुख मांगों को लेकर ��क दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।
बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जवाबदेही तय हो, जनहित की लड़ाई जारी रहेगी।
अनिकेत धानुक
प्रदेश सचिव | 175 लखनऊ कैंट विधानसभा
दिल्ली के स्वरूप नगर म��ं 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी निर्मम हत्या की घटना बेहद दुखद,शर्मनाक और हृदयविदारक है। बच्ची का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला, उसका दाहिना हाथ गायब था, चेहरे और पेट की पहचान तक मुश्किल हो गई थी तथा शरीर पर चाकू से किए गए कई घाव ��े। एक मासूम बच्ची के साथ हुई यह बर्बरता बेहद पीड़ादायक है।
हम शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और प्रकृति से प्रार्थना करते हैं कि वह उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
पुलिस को बच्ची का शव 13 सितंबर को कुशक रोड के पास एक खेत में पत्तों और मिट्टी के नीचे मिला था। उसके शरीर पर चाकू से किए गए 6 से 8 घाव थे। इसके बावजूद इस मामले को 17 सितंबर तक छिपाया गया।
वह��ं मैनपुरी की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ 4 अगस्त को ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म हुआ और इस मामले को भी 27 दिन बाद, 31 अगस्त को सामने लाया गया।
सवाल यह है कि नाबालिग बच्चियों के साथ इतने गंभीर अपराधों को आखिर इतने दिनों तक क्यों छिपाया गया?
बच्चियों की सुरक्षा और न्याय के सवाल पर कोई पर्दा स्वीकार नहीं किया जा सकता।
कल दिनांक 13 सितंबर 2026, को हुई बाराब��की घटना के संबंध में आज दिनांक 14 सितंबर 2026, शाम 07:30 बजे लाइव रहूंगा।
सभी साथी मेरे ऑफिशियल फेसबुक पेज पर लाइव से जुड़ें और इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ।
👉 LIVE लिंक:
https://t.co/IWj2b7gQBd
जय भीम, जय मंडल, जय जोहार, जय भारत, जय संविधान।
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
मुख्य जिले गोरखपुर में छेड़खानी के मामले में पीड़ित छात्रा को स्कूल से बाहर करना और उसे प्रायोगिक व लिखित परीक्षा से वंचित करना अत्यंत निंदनीय है। सुरक्षा के नाम पर पीड़िता की शिक्षा छीनना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, अपराध का दंश झेलने के बाद भी सज़ा पीड़िता को ही भुगतनी पड़ रही है। यह शिक्षा व्यवस्था और प्रशासन दोनों की गंभीर विफलता है। सरकार तत्काल हस्तक्षेप कर छात्रा का शैक्षणिक अधिकार बहाल करे।
मंडल चेतना आंदोलन 7 अगस्त 2026 को राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में सुबह 10:00 बजे सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का काम करें मुख्य अतिथि नगीना सांसद आदरणीय चंद्रशेखर आजाद जी @BhimArmyChief
उत्तरप्रदेश के अतरौली पेड़ चौराहे पर एक गरीब टेम्पो वाला गलती से कावड़ियों से टकरा गया , कावड़ियों ने गरीब व्यक्ति के टेम्पो को तोड़फोड़ करके चलाने लायक भी नहीं छोड़�� ,
कोई अगर गलती से टकरा जाये तो आप हिंसा पर उतारू हो जायेंगे , ये कौनसा धर्म कहता है ?
ब्राह्मणों पर उमड़ा PDA वाले @yadavakhilesh का प्रेम
लखनऊ के @samajwadiparty कार्यालय में आयोजित हुआ ब्राह्मण सम��मलेन..
इस बार नहीं दिखा फरसा, त्रिशूल और डमरू भेंट किया गया..
23 जुलाई को दिल्ली के कृष्णा नगर क्षेत्र में 40 वर्षीय दलित कैब चालक विजय कुमार वाल्मीकि की निर्मम हत्या अत्यंत दुखद और दण्डनीय है।
हम शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं। प्रकृति से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
हम @DelhiGovDigital से मांग करते हैं कि इस मामले के सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। साथ ही परिवार को सुरक्षा और समुचित मुआवजा भी प्रदान किया जाए।
भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की दिल्ली टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय की लड़ाई में हरसंभव साथ देने का ��रोसा दिया।
@gupta_rekha
@DelhiPolice
UPके उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को लेकर दिए गए बयान का हम पुरज़ोर विरोध करते हैं,
मदरसों को आज आतंकवाद का अड्डा बताया जा रहा है,उन्हीं मदरसों से निकले उलेमाओं और शिक्षाविदों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सबसे पहले आवाज बुलंद किया था फांसी के फंदे चूमे.
@BhimArmyChief
@IPSinghSp PDA ek aisa dhokha hai jisme dalit aur muslim ko gumraah kiya ja raha hai agar akhilesh nishpaksh hota to aazam khan aur aalam badi sahab ki ye halat na hoti.
@BhimArmyChief@AniketDhanuk_
दिल्ली में छात्रों पर लाठी चार्ज पेपर लीक को लेकर आज राजधानी लखनऊ में आजाद समाज पार्टी का धरना प्रदर्शन और अभी हम स�� लोग हैं इको गार्डन लखनऊ में अनिश्चितकाल धरने पर आप साथियों सब अपील है की ज���यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे @BhimArmyChief