आज परिवार में बैठा है एक बेरोजगार, नए उद्योग लगाने में विफल रही सरकार विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ऑटोमेशन से भारत मे करीब 69 फीसदी नोकरियाँ खतरे में है। हमारी राष्ट्रीय रोजगार नीति कमजोर होने से युवाओं को स्थायी नौकरियां नही मिल रहीै। #BhupendraSinghChundawat
सादगी, सेवा और देशभक्ति के प्रतिमूर्��ि भारतरत्न, भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. #राजेंद्र_प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन | उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी अपना योगदान दिया था।
#BhupendraSinghChundawat #WorkForHonesty
बीसलपुर-जयपुर पेयजल आपूर्ति परियोजना के लिए 1945 करोड़ रुपये आवंटित किये गए। इसी प्रकार देवास-राजसमंद पेयजल आपूर्ति परियोजना के लिए 1064 करोड़ रुपये काप्रावधान किया गया। इसके चलते परियोजना से लाभान्वित होने की उम्मीद लगाए बैठेनागरिकों को आज भी पेयजल की समस्या का समाधान नहीं मिला
सरकारों के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय की यह टिप्पणी काफी महत्वपूर्ण है, जिसे साफ़गोई से स्वीकार करते हुए केन्द्रीय स्तर पर उच्च स्तरीय समीक्षा समिति का गठन किया जाकर सभी राज्य सरकारों के लिए आवश्यक दिशा - निर्देश जारी किए जाने चाहिए, ता��ि लोकतांत्रिक मूल्यों को परिपुष्ट हो ।
नोटबंदी के बाद कृषि विकास दर में 3 प्रतिशत व जीडीपी में 2.5 प्रतिशत की गिरावट तो आई ही, चार महीनों में ही 15 लाख नौकरियाँ चली गईं और एक साल में 72 लाख लोग बेरोजगार हो गए। एमएसएमई में रोजगार 60 प्रतिशत तो रेवेन्यू 55 प्रतिशत घट गया । #BhupendraSinghChundawat
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मुद्र��� विमुद्रीकरण के दौरान 15.44 लाख करोड़ में से 15.31 लाख करोड़ रुपए बैंकिंग प्रक्रिया में वापिस आ गया तथा मुद्रा की छपाई पर 7,965 करोड़ खर्च किया गया। भारतीय अर्थव्यवस्था चौपट हो गई, इसका ज़िम्मेदार कौन? #BhupendraSinghChundawat
कितने बुरे हालात हैं कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में किसानों को यूरिया और डीएपी नहीं मिल रही है तो टोंक, बूंदी, बारां सहित अनेक जिलों में कतारों में राशन की तरह 4 साल पहले यूरिया के लिए किसानों पर लाठी चली थी, कोई भूला नहीं है।
#BhupendraSinghChundawat#WorkForHonesty
पाली मंडी में किसानों के करीब 70 ट्रैक्टर पिछले 2 दिन से फसलों से लदे खड़े हैं। सरकारी लापरवाही के चलते किसानों की फसल की तोल नहीं हो पा रही। गरीब किसान को लूटने के लिए सरकार ने हर जिले में जाल बिछा रखा है। किसान विरोधी सरकार और उसके शोषणकारी तंत्र की विदाई नजदीक है।
नोटबंदी का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव उन उद्योगों पर पड़ा है, जो ज्यादातर कैश में लेनदेन करते थे। इसमें अधिकतर छोटे उद्योग शामिल होते हैं। नोटबंदी के दौरान इन उद्योगों के लिए कैश की किल्लत हो गई और कारोबार ठप पड़ गया। #BhupendraSinghChundawat#WorkForHonesty@INCIndia@RahulGandhi
जयपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना खत्म हो चुका है। भाजपा के जयपुर को स्वच्छ बनाने के दावे की पोल भी खुल चुकी है। न शहर से कचरा उठाया जा रहा है, न ही सफाई की जा रही है। हजारों मेट्रिक टन कचरा सड़को पर इकट्ठा हो चुका है। #BhupendraSinghChundawat#WorkForHonesty@SachinPilot
नोटबंदी से पहले आरबीआई ने सरकार को चेताया था कि अर्थव्यवस्था और विकास की दर पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा लेकिन उसके बावजूद भी भाजपा सरकार ने नोटबंदी की और इसके कारण देश की आर्थिक व्यवस्था और विकास दर काफी नीचे गिरी और महंगाई में भी बढ़ोतरी हुई है। #BhupendraSinghChundawat
भाजपा सरकार के चार सालों में अपहरण के मामलों का औसत 14 केस प्रतिदिन रहा लेकिन 2018 के 9 महीनों में रोजाना 17 अपहरण प्रतिदिन होना यह सिद्ध करता है कि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने जनता को गुंडों के हवाले कर दिया है #BhupendraSinghChundawat@INCIndia@INCIndiaLive@SachinPilot
प्रदेश में 3 हजार से अधिक जनसंख्या वाले गाँव को स्मार्ट वि���ेज बनाने की घोषणा हुई।अकेले कोटा में 44 गाँव चुने गए लेकिन कोई गाँव स्मार्ट नहीं हुआ। अब घटिया स्तर के स्मार्ट फोन बाँट वोट लेने के सपने देखने वाली सरकार के फोन ब्लास्ट हो रहे हैं। सरकार का हर दावा झूठा साबि�� हो चुका है।