जमशेदपुर में हुए हृदयविदारक सड़क हादसे में झारखंड सरकार में मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी त्रिशा के निधन की खबर अत्यंत दुखद है।
दीपिका जी से बात कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से सांत्वना दी। इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके और पूरे परिवार के साथ हैं।
Wishing a very happy birthday to Rajya Sabha MP and Senior Advocate, Supreme Court, Shri Vivek Tankha ji.
May you be blessed with a long, healthy and fulfilling life. Warm wishes always. @VTankha
इंदौर तैयार है! 19 सितंबर को जननायक श्री @RahulGandhi जी के नेतृत्व में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की रूपरेखा पर वर्किंग प्रोफेशनल्स के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @jitupatwari जी एवं पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ जी उपस्थित रहे।
#RahulGandhi #ChhatronKiGoonj #Indore
Modi's UPI LOOT MENU CARD is here 👇
₹2,000 तक: Free
₹2,000 के ऊपर: 0.4% काटो
₹75,000+ : ₹300 तक काटो
Railway, Fuel, Telecom : ₹5 काटो
पहले आदत लगाओ।
फिर लिमिट लगाओ।
फिर फीस लगाओ।
Digital India ❌
Vasooli India ✅
Happy Birthday to my sister, AICC Spokesperson Smt Ragini Nayak ji, one of the most fearless voices in our fight.
May you always speak truth to power with the same courage, conviction and fire. @NayakRagini
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बड़े भाई आदरणीय श्री देवेंद्र यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूँ। 💐🙏
@devendrayadvinc@INCDelhi
आज @INCPunjab के नवनियुक्त महासचिव प्रभारी श्री @SachinPilot जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
पंजाब की जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने में उनका अनुभव निश्चित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस नई ऊर्जा और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी तथा 2027 में जनविश्वास के साथ कांग्रेस की सरकार का गठन करेगी।
📍Chandigarh
Thousands of @incpunjab workers marched on the streets of Chandigarh today.
We marched against @AAPPunjab's rampant corruption, collapsing law & order and betrayal of Punjab.
चार वर्ष पूर्व, 7 सितंबर को कन्याकुमारी के पावन तट से उठा वह जन-संकल्प आज स्वतंत्र भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक स्वर्णिम एवं निर्णायक मोड़ के रूप में अंकित है। यह ऐतिहासिक पदयात्रा मात्र एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि इसने करोड़ों देशवासियों की सोई हुई चेतना और उम्मीदों को फिर से जागृत किया।
जब संस्थागत निष्पक्षता गहरे संकट में थी और सत्ता पूरी तरह जनसरोकारों से विमुख हो चुकी थी, तब हमारे सर्वप्रिय नेता, आदरणीय श्री @RahulGandhi जी ने कन्याकुमारी से श्रीनगर के लाल चौक तक 4,000+ किलोमीटर से अधिक का अविस्मरणीय पैदल सफर तय कर देश की वास्तविक नब्ज़ को छुआ। उनका यह साहसिक कदम सत्ता के अहंकार के समक्ष जनता के दर्द, युवाओं के संघर्ष, अन्नदाताओं की पीड़ा और वंचित वर्गों की आशाओं को राष्ट्र के केंद्र में स्थापित करने का एक पावन जन-अभियान बना।
इस पदयात्रा का मूल उद्देश्य बाबासाहेब के संविधान के मूल सिद्धांतों, लोकतांत्रिक प्रावधानों, मर्यादाओं और परंपराओं पर RSS और BJP द्वारा किए जा रहे सुनियोजित वैचारिक हमलों को सीधी और अडिग चुनौती देना था। इसका उद्देश्य सत्ता के सिंहासन से एकतरफा 'मन की बात' थोपना नहीं, बल्कि ज़मीन पर नतमस्तक होकर हर आम नागरिक की वेदना सुनना और उनके आत्मसम्मान की ढाल बनना था।
सड़क पर जनता के आंसुओं को पोंछने और उनकी उम्मीदों को संजोने वाले हमारे वही जन-नायक आज संसद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में 140 करोड़ भारतीयों की सबसे प्रखर और निर्भीक आवाज़ बनकर खड़े हैं। सत्ता के सामने बिना झुके जनसरोकारों के सवाल उठाना, अग्निवीरों, बेरोज़गार युवाओं, किसानों और दबे-कुचले तबकों के अधिकारों के लिए सदन के पटल पर अडिग रहना—यह आदरणीय राहुल गांधी जी की उसी 4,000 किमी की तपस्या, निष्ठा और ज़मीनी संघर्ष का साक्षात प्रमाण है। जो गूंज कन्याकुमारी की गलियों से उठी थी, वह आज संसद के सर्वोच्च सदन में गूंज रही है।
आज चार वर्ष पूर्ण होने पर भी, उस ऐतिहासिक यात्रा की वैचारिक ऊर्जा और प्रेरणा हमारे प्रत्येक कदम तथा संघर्ष में पूर्ण निष्ठा के साथ प्रवाहित है। संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय की पुनःस्थापना और भारत के अटूट सौहार्द के प्रति हमारा संकल्प अडिग है।
सत्य, करुणा और न्याय की यह जन-लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।
जय हिंद! 🇮🇳
#BharatJodoYatra #RahulGandhi