हम स्टूडेंट हैं विपक्ष नहीं साहब!
आखिर आयोग हमारी बात को क्यों नहीं मान रहा है क्या वजह है?
जब लोक सेवा आयोगवह पूरी तरह से संघ लोक सेवा आयोग के तर्ज पर काम कर रहा है तो मार्कशीट देने में क्या दिक्कत है मार्कशीट न मिलने से हम छात्र अपना मूल्यांकन नहीं कर पाते हैं और दोबारा इस एग्जाम में फेल हो जाते हैं l
हमें भी अपना नंबर जानना अपना मार्कशीट देखना है l यह हमारा मूल अधिकार है इससे हमें कोई भी वंचित नहीं कर सकताl
माइग्रेशन नीति भी लागू होनी चाहिए इससे हम विद्यार्थी का बहुत नुकसान हो रहा हैl
छात्र एकता जिंदाबाद💥💥
आभार abp news
#15_दिसंबर_प्रयागराज_चलो
8 वर्षों का इंतज़ार, लाखों युवाओं की पुकार!
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, एवं शिक्षा मंत्री संदीप भईया
@myogiadityanath@thisissanjubjp
उत्तर प्रदेश के लाखों प्राथमिक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी आपसे हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन कर रहे हैं कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में वर्षों से रिक्त पड़े पदों पर बड़ी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए।
प्रदेश में लाखों युवा TET, CTET, D.El.Ed., B.Ed. जैसी आवश्यक योग्यताएँ प्राप्त कर वर्षों से भर्ती का इंतज़ार कर रहे हैं। दूसरी ओर हजारों विद्यालय शिक्षक संकट से जूझ रहे हैं। कई स्कूलों में छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
माननीय मुख्यमंत्री जी, आपने सदन में शिक्षा को मजबूत करने और छात्र-शिक्षक अनुपात को बेहतर बनाने की बात कही थी। आज समय की मांग है कि नगरीय विद्यालयों के साथ-साथ ग्रामीण विद्यालयों के रिक्त पदों को भी शामिल करते हुए 78 हजार से अधिक पदों पर बड़ी प्राथमिक शिक्षक भर्ती निकाली जाए।
यह भर्ती केवल रोजगार का माध्यम नहीं होगी, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य करेगी। इससे लाखों परिवारों को राहत मिलेगी, युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी।
उत्तर प्रदेश का युवा आज भी सरकार पर विश्वास रखता है। हमें आशा है कि हमारी वर्षों पुरानी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर लाखों अभ्यर्थियों के सपनों को नई उड़ान दी जाएगी।
रोजगार भी चाहिए, शिक्षा भी चाहिए।
खाली पदों पर भर्ती चाहिए।
युवाओं को न्याय चाहिए।
#UPPRT_78K_VACANCY
#UPPRT_78K_VACANCY
#UPPRT_78K_VACANCY
#UPPRT_78K_VACANCY
वर्षों की दबी हुई आवाज आज बाहर निकल रही है।
मीडिया के ख़िलाफ़ लोग जमकर भड़ास निकल रहे हैं, एक लोकतांत्रिक देश में मीडिया के लिए इज्जत होनी चाहिए,
लेकिन देश की मीडिया ने वैसा कोई काम नहीं किया, जिससे कि लोग इज्जत करें।
@JaikyYadav16 भाई सिस्टम बदलेगा तभी तो करियर सेट होगा... वोट किसी और को दो सरकार कोई और बनाएं परिश्रम कोई और करें सिलेक्शन किसी और का हो टैक्स कर्मचारी भरे फायदा नेताओं का हो