अपार हर्ष के साथ सूचित करना है कि महादेव की असीम कृपा से मेरी पहली किताब "गया जंक्शन" की बुकिंग शुरू हो गई है। आप इसे अमेजन और फ्लिपकार्ट से मंगवा सकते हैं। खुद भी पढ़ें और दोस्तों को भी पढ़ाएं।
https://t.co/7YJbvH13Ti
https://t.co/Q5A1u1yMl4
#गया जंक्शन
# Gaya Junction
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ता को सम्मानित होता देख मन खुश हो गया। राजनीति में यह जरूरी नहीं कि हर कार्यकर्ता को पद मिले लेकिन सम्मान तो हर किसी को मिलना ही चाहिए।
आज ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा 98 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता माखन लाल सरकार जी का अभिनंदन करना भाजपा के उच्च संस्कारों का जीवंत उदाहरण है।
यह दृश्य बताता है कि भाजपा में राष्ट्रनिष्ठा और कार्यकर्ताओं का संघर्ष ही सर्वोपरि है। माखन लाल जी जैसे तपस्वियों के त्याग से ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को शत-शत नमन!
बिहार के लिए खुशखबरी, माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को धन्यवाद!
रक्सौल हवाई अड्डा के नवनिर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया ✈️
राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रक्सौल हवाई अड्डे के रनवे, एप्रन, टैक्सीवे सहित एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण हेतु इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाओं का टेंडर जारी किया गया। ये परियोजना चंपारण क्षेत्र में हवाई यात्रा के आवागमन को सुगम बनाएगी, साथ ही व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा देगी।
डबल इंजन सरकार के संकल्प के साथ,
बिहार अब विकास की नई ऊँचाइयों को छूने के लिए तैयार है।
#RaxaulAirport #ViksitBihar #NDA4Bihar #NewBihar #TransformingBihar
प्रेरक संस्मरण...हर किसी को पढ़ना चाहिए। अगर आपके साथ कुछ अच्छा नहीं होता है तो उस वक्त निराश नहीं होना चाहिए, हो सकता है आगे आपको कुछ अच्छा मिलनेवाला हो...
एक संस्मरण
उस समय श्री नीतीश कुमार जी समता पार्टी के संस्थापक सदस्य थे, श्री जॉर्ज फर्नांडिस राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और मैं समता पार्टी से एकीकृत बिहार के तीन विधायकों में से मै एक विधायक था। तरैया विधानसभा क्षेत्र से सिटिंग विधायक रहते हुए भी मुझे टिकट नहीं मिला। गफ्फूर साहब के आग्रह पर सीट बदल दी गई और मेरा टिकट काट दिया गया। नीतीश जी और जॉर्ज साहब ने प्रयास किया, परंतु वे कामयाब नही हुए और 1995 में मै विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ पाया।
वर्ष 1996 में मै भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ और लोकसभा चुनाव में छपरा लोकसभा क्षेत्र से जीत कर लोकसभा में पहुंचा। तभी की एक मुलाकात में नीतीश जी ने कहा कि “यदि उस समय आपका टिकट नहीं कटता, तो शायद आप आज इस मुकाम तक नहीं पहुँचते, आज आप देश की राजनीति में है।” उनका यह वाक्य आज पूरी तरह सत्य प्रतीत होता है।
हमेशा एक संयोग होता है, जीवन में हर मोड़, हर अड़चन, हर सफलता और असफलता किसी बड़े उद्देश्य की ओर ले जाती है। यदि उस समय टिकट मिल गया होता, तो संभवतः मैं बिहार की राजनीति तक सीमित रह जाता। टिकट कटने के बाद ही 1996 से भारतीय जनता पार्टी के साथ मेरी नई राजनीतिक यात्रा शुरू हुई और विधायक, सांसद और आगे का सफर उसी का विस्तार है।
इस यात्रा के लिए मैं श्री नीतीश कुमार जी और भारतीय जनता पार्टी में स्वर्गीय कैलाशपति मिश्रा जी के प्रति हृदय से आभारी हूँ।
@NitishKumar@BJP4India@Jduonline@BJP4Bihar
भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना से देश का नाम विश्व पटल पर रौशन किया है।
टीम इंडिया के कप्तान श्री सूर्य कुमार यादव जी सहित सभी खिलाड़ियों, कोच तथा सहयोगी स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई। विशेष रूप से बिहार के लाल एवं अत्यंत प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्री ईशान किशन जी को भी मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हमें विश्वास है कि भारतीय टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करती रहेगी। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना है।
#T20WorldCup
आज से पहले आज से ज़्यादा
खुशी आज तक नहीं मिली
इतनी सुहानी... ऐसी मीठी
घड़ी आज तक नहीं मिली.. आज से पहले
I was extremely happy so I sang for the loving people of East Kameng during NYOKUM YULLOW Golden Jubilee Celebration at Bameng in #ArunachalPradesh
बिहार में पहली बार 9 एवं 10 अगस्त, 2025 को राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के परिसर में ‘एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 09 देशों की 16 टीमें भाग लेंगी। भारत के साथ-साथ चीन, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया एवं नेपाल की टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल होंगी।
आज 1, अणे मार्ग में इस चैंपियनशिप के ‘शुभंकर‘ एवं ‘प्रतीक‘ का अनावरण किया। इस दौरान रग्बी इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रख्यात अभिनेता श्री राहुल बोस जी भी उपस्थित रहे। यह आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन के माध्यम से राज्य में खेलों की बुनियादी संरचना को और मजबूत करने तथा युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। (1/2)
@RugbyIndia@RahulBose1
नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।
आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।
मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रू॰ की जगह 15 हजार रू॰ पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रू॰ की जगह 10 हजार रू॰ की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है। लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।
मुख्यमंत्री के सुपुत्र निशांत कुमार जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएँ। आज वे 44 वर्ष के हो गए। बिहार की जनता उनके जन्मदिन पर बतौर रिटर्न गिफ्ट उनकी राजनीति में इंट्री मांग रही है।
@CMBiharNK@neerajkumarmlc
जीवन में काम, घर-परिवार और सामाजिक-राजनीतिक व्यवस्था में बैलेंस बनाना भी किसी योग से कम नहीं। योग करने से जहां मन और शरीर में स्फूर्ति और ऊर्जा का संचार होता है वहीं जीवन के हर क्षेत्र में बैलेंस बनाकर चलने से दुर्घटना की संभावना कम रहती है।
#अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस