ये दो स्क्रीनशॉट देखकर आपको रेलवे (irctc) के कस्टमर केयर अधिकारियों की बुद्धि पर तरस आएगा ।
मैंने लिखा कि मेरा अकाउंट ब्लाक हो गया है और अपने Email Id को भी एक्सेस नहीं कर पा रहा हूँ तो मैं अपने मेल को कैसे चेंज करूँ जवाब आया उसी मेल से हमें मैसेज करो जो नहीं चल रही है 😂😂
केरल के कन्नूर की जानकी अम्मा 66 साल की उम्र में भी बच्चों को रोज तैराकी सिखाती हैं। इसके लिए वह कोई फीस भी नहीं लेतीं।
सुबह 11 बजे और शाम 4 बजे स्थानीय तालाब में वह बच्चों को पानी के डर से उबरने में मदद करती हैं।
हालांकि, अब स्थानीय महिलाएं भी उनसे सीखने आती हैं।
#NewsUpdate
A R Rahman और @OpenAI के CEO @sama लाएंगे AI प्रोजेक्ट 'Secret Mountain' जो संगीत और तकनीक का अनोखा संगम होगा।
रहमान ने इस परियोजना को एक 'वर्चुअल ग्लोबल बैंड' बताया है, जिसका उद्देश्य भारतीय युवाओं को AI टूल्स के माध्यम से सशक्त और प्रेरित करना है।
#openaitoz#SamAltman
₹1,000 का सिक्का होगा कानूनी मुद्रा, लेकिन रोजमर्रा के लेन-देन में नहीं होगा उपयोग।
₹1,000 का सिक्का चोल सम्राट राजेन्द्र चोल1 की नौसैनिक अभियान की 1,000वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी किया जाएगा।
जबकि ₹100 का सिक्का जैन संत श्री महाप्रज्ञ जी की 105वीं जयंती को समर्पित।
चार दशक में पहली बार इग्नू को मिली महिला कुलपति।
स्थापना के 40 साल बाद पहली महिला कुलपति मिली है। शिक्षा मंत्रालय ने प्रो. उमा कांजीलाल को संस्थान का नया कुलपति बनाया है।
#IGNOU#umakanjilal@OfficialIGNOU
सिमडेगा (झारखंड) के पिछड़े गांव से ब्यूटी पेजेंट:
मिस यूनिवर्स के फाइनल में पहुंचने वाली राज्य की पहली आदिवासी रिया तिर्की
मिस यूनिवर्स इंडिया का फाइनल इवेंट शुरू, 18 अगस्त को फिनाले
#MissUniverse#FeminaMissIndia#JharkhandUpdate#NewsUpdate
झारखंड के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति अब राज्य सरकार करेगी। राज्यपाल को यह अधिकार नहीं। राज्यपाल के अधिकार में यह दूसरी बार कटौती।
इससे पहले जनजातीय परामर्शदातृ परिषद के गठन में भी राज्यपाल की भूमिका खत्म कर दी गई थी।
#university#Jharkhand#NewsUpdates
दिव्यांगता पर थीसिस से पीएचडी, प्रोफेसर बनीं
केरल के तिरुवनंतपुरम की शारदा देवी वी. को स्कूल में शिक्षकों ने न तो दिव्यांगता की वजह से बाहर रखा, न कोई सहानुभूति दिखाई।
ये सीख हमेशा उनके साथ रही। दिव्यांगता पर थीसिस लिखकर ही उन्होंने अपनी पीएचडी पूरी की।
आरटीई में सबसे बेहतर प्रदर्शन श्रावस्ती जिले का रहा है जहां 99% सीटों पर बच्चों को दाखिला मिल चुका है।
कानपुर नगर में मात्र 50% और मेरठ में 53 % ही दाखिले हुए हैं।
सभी दाखिले मार्च 2025 तक पूरे होने थे, लेकिन जुलाई के अंतिम सप्ताह तक भी यह प्रक्रिया अधूरी है।
आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में रांची सदर अस्पताल देश में नंबर वन, अब तक दो लाख मरीजों को मिला लाभ।
देशभर के 700 जिला अस्पतालों में रांची सदर ने हासिल की उपलब्धि।
अब रांची सदर अस्पताल माडल को झारखंड के जिलों में भी लागू करने की तैयारी।