मैं अब X को अलविदा कह रहा हूँ, अनिश्चित काल के लिए। मैं अपने लक्ष्य के प्रति पूर्णत: समर्पित रहना चाहता हूँ, यहाँ आये मुझे अभी एक साल भी नहीं हुआ लेकिन अच्छा लगा यहाँ आकर।आज रात्रि 12 बजे मैं 26 वर्ष का हो जाऊंगा।
24 सितंबर 2024, रात्रि 11:59 पर ये अकाउंट लॉग आउट हो जाएगा।
मुझे ऐसे पढ़ना होगा जैसे दिन-रात का पता ही न लगे, भूख-प्यास का भी पता न लगे, एक दम अंधाधुंध।सब कुछ भूल जाऊँ बस सिर्फ मस्तिष्क में पढ़ाई की ही धुन सवा�� हो,मुझे ऐसे कीड़े-मकोड़े जैसा जीवन नहीं चाहिए।अपनी ज़रुरतों के लिए दर-दर भटकना नहीं चाहता।मुझे पढ़ना होगा, हां मैं ऐसे ही पढूंगा।