नदी को नदी और नदी को मां मानने वाले देशों के मध्य प्रदर्शित अंतर को देखकर चिंतन जरूर करें!!
किसी नदी को कर्मकांडो की आड़ में मां मानना सिर्फ़ एक प्रकार का व्यवसाय हैं।
वर्तमान में यमुना नदी में बहुत प्रदूषण बढ़ चुका हैं इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए ।
यमुना नदी 👇। सेंटलारेन्स नदीअमेरिका👇
दिल्ली प्रदूषण का स्तर अब बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. दिल्ली में लगातार पांचवें दिन यानि शुक्रवार को करीब एक दर्जन से ज्यादा क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. इतना ही नहीं यमुना नदी में भी जहर घुल रहा है और नदी की सतह पर जहरीली झाग दिखाई दे रही है.
#Delhi #YamunaRiver #Pollution #DelhiPollution
"सर्वत्र, सर्वोत्तम, सुरक्षा" के ध्येय वाक्य के साथ देश की सुरक्षा में सदैव तत्पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के सभी वीर जवानों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
अदम्य साहस और पराक्रम के पर्याय NSG द्वारा देश की सुरक्षा में दिए योगदान पर हमें गर्व है।
#NSGRaisingDay
8 सितंबर की सुबह 6:00 बजे सूरजकुंड पार्क में हमने बुक स्टॉल लगाया ।
जितना सोचा था उतना क्राउड तो नहीं मिल पाया लेकिन फिर भी काफी लोग आए, किताबें देखी।
🗣️
बुक स्टॉल से अवलोकन➖
लोगों में मान्यताएं इतनी गहरी हैं कि तुरंत सत्य से पीछे कदम हटा ही लेते हैं।
तयशुदा जीवन इस कदर अपनाया हुआ है कि उससे बाहर एक कदम भी रखना बड़ा मुश्किल हो रहा है।
बस पहला कदम ही सबसे मुश्किल होता है। जिसने पहला कदम बढ़ा दिया, वह सत्य की धारा में बहने को तैयार है ।
और हम, लोगों को, यही पहला कदम बढ़ाने के लिए बुक स्टॉल लगा रहे हैं।
बुक स्टॉल लगते ही कोई नहीं आया फिर मैंने सोचा ऐसे तो बात नहीं बनेगी, मुझे ही लोगों के पास जाना चाहिए।
और यह काफी देखा है लोग किताब भी लेने से बहुत बचते हैं उन्हें लगता है हम यहां बिजनेस कर रहे हैं। तो मैंने बुक खरीदने पर जोर न देते हुए, उन्हें यूट्यूब पर उनके दैनिक जीवन की समस्याओं को सर्च करने के लिए प्रेरित किया और मेरे अनुसार शायद यह तकनीक काम भी कर गई।
मैंने कुछ पंपलेट लिए और देखा जो लोग पार्क में खाली बैठे हैं या सिर्फ बातें कर रहे हैं उनके पास जाना चाहिए ।
मैंने नजर घुमाई ,जो लोग खाली बैठे थे या सिर्फ बातें कर रहे थे उनके पास मैं पंपलेट लेकर पहुंच गई और उनको समझाने लगी कि हमारा बुक स्टॉल लगाने का क्या उद्देश्य है... अपनी टीम का और आचार्य जी का परिचय कराते हुए मैंने बताया कि......
उन्हें या उनके बच्चों के जीवन में कोई भी कंफ्यूजन है, आचार्य जी ने सब पर बोला है➖
चाहे वह रिश्ते से, पढ़ाई से, करियर से, शादी से, बच्चों से, किसी रिश्ते में संबंध कैसा हो? , देश की इकोनॉमी या अंतरराष्ट्रीय संबंध, जीवनसाथी कैसा होना चाहिए? , उससे हमारे संबंध कैसे होने चाहिए? , जन्म-मृत्यु क्या है? , क्या पुनर्जन्म होता है?, मरने के बाद क्या होगा?
अलग से कोलकत्ता केस के क्या कारण है? वह कैसे रुकेगा? पशु क्रूरता क्यों बढ़ रही है?,क्लाइमेट चेंज क्यों हो रहा है? आदि प्रश्नों उनके सामने भी रखें।
यदि आप को किसी भी बात का जवाब ढूंढना हो तो आप यूट्यूब पर आचार्य प्रशांत का नाम डालकर सर्च कर सकते हैं और वे लोग राज़ी भी हो गए।
एक अंकल ने पूछा की यूट्यूब पर डालना क्या है क्योंकि चश्मे से पंपलेट पर लिखा उन्हें दिख नहीं रहा था ,मैंने उनको बताया और यूट्यूब चैनल खोल कर दिखाया उन्होंने कहा ठीक है आज जाकर सर्च करते हैं।
एक अंकल ने कहा हमें तो कोई कंफ्यूजन ही नहीं है, बच्चे देख लेंगे और एक अंकल ने कहा ठीक है हम इसको अपने बच्चों को दे देंगे और जेब में रखकर चलते बने।
एक गधहा भाई साहब मुझसे ही पूछने लगे की मैडम आप बताओ, आपके हिसाब से जीवनसाथी कैसा होना चाहिए? मैंने कहा मुझे और भी लोगों से बातें करनी है, आचार्य जी बहुत अच्छे से बता पाएंगे, आप यूट्यूब पर सर्च कीजिए। नमस्ते !
फिर एक महाशय से बात हुई जो पार्क में बहुत शांति से बैठे थे जिन्होंने कोई सत्संग ले रखा था वह आचार्य जी को पहले से ही सुनते थे फिर मैंने लाइव गीता सत्रों के बारे में बताया और कुछ देर बात करने के बाद वो राज़ी भी हो गए ।
फिर हमारी टीम के एक मेंबर ने उनके फोन में लाइव गीता सेशन के लिए फॉर्म फिल किया और एप्लीकेशन इंस्टॉल करके दी ।
🔅मेरे जीवन से अवलोकन➖
सामने वाला कोई प्रश्न रख दे तो मैं गोल हो जाती हूंँ। अपनी बातें कहना ही भूल जाती हूंँ क्योंकि बात करने की बिल्कुल भी आदत नहीं है।
लेकिन धीरे-धीरे सीख रही हूंँ और सिखती रहूंगी।
फिर टीम मेंबर पारस जी ने मुझे समझाया कुछ बातों के जवाब कैसे देने चाहिए।
मैं आगे से ध्यान रखूंगी।
हर बुक स्टॉल के बाद मुझे अपनी कमियां जरूर दिखाई देती हैं । अगले बुक स्टॉल में उन्हें दूर करने की कोशिश करती हूंँ।
Posted by निकिता (मेरठ) on Gita Community Feed.
Join live Gita sessions and community with Acharya Prashant-
https://t.co/EyjPfSSac2
@Advait_Prashant@Prashant_Advait