कल, 10 जुलाई को आ रहा हूं।
15 मई 2026 को मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र केगांव उकसियामें दलित छात्रा बहिन ललिता गौतम के अपहरण कर निर्मम हत्या से जुड़े बाकी आरोपियों को जेलभेजने की मांग को लेकरकल 8 जुलाई को कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजनों और समाज के लोगों पर हुए लाठीचार्ज तथा न्याय की मांग
15 मई 2026 को मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम का अपहरण कर निर्मम हत्या से जुड़े बाकी आरोपियों को जेल भेजने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजनों और समाज के लोगों पर लाठीचार्ज तथा न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जाना भाजपा सरकार की दलित विरोधी और दमनकारी कार्यशैली को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यदि पीड़ित परिवार इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता का आरोप लगा रहा है, तो उनकी मांगों को दबाने के बजाय पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई दोषी बचने न पाए और कोई निर्दोष फंसने न पाए। जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।
मैं शीघ्र ही मेरठ पहुंचकर अपने इस परिवार से मुलाकात करूंगा।
माननीय @nitin_gadkari जी, सड़क हादसों के लिए केवल "मानव व्यवहार" को जिम्मेदार बताना अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने जैसा है। देशभर में बदहाल सड़क इंजीनियरिंग, ब्लैक स्पॉट्स, अवैध कट, असुरक्षित मर्जर प्वाइंट और लचर ट्रैफिक प्रबंधन हर साल हजारों लोगों की जान ले रहे हैं। जनता पर उंगली उठाने से पहले सरकार अपनी नाकामियों का जवाब दे।
@MORTHIndia
मेरठ में दलित बेटी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ जो हुआ, उसने पूरे देश को झकझोर दिया है।
यदि पुलिस हिरासत में बैठे व्यक्ति के साथ भी कथित मारपीट होती है, तो यह कानून के शासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
10 विधानसभा मार्ग, लखनऊ स्थित बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर महासभा एवं अस्थि कलश स्थल को यथास्थिति बनाए रखने तथा संरक्षित किए जाने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा।
@UPGovt@CMOfficeUP
भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों-वंचितों के मसीहा, महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर आगरा के ग्यासपुरा में आयोजित 31वीं भीम नगरी के भव्य कार्यक्रम में कल शामिल होकर उन्हें विनम्र आदरांजलि एवं शत-शत नमन अर्पित किया।
इस गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए भीमनगरी समारोह आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को हार्दिक साधुवाद। आप सभी के समर्पण, परिश्रम और प्रतिबद्धता के कारण यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी बना।
परम पूज्य बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का यह प्रयास निश्चित ही सामाजिक जागरूकता और परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आज उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पहुँचकर भारतीय किसान यूनियन को छोड़कर आए साथियों को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता दिलाई।
साथियों का यह निर्णय सामाजिक न्याय, सम्मान और बराबरी की लड़ाई को और मजबूत करेगा।
हम सब मिलकर बाबा साहेब के विचारों पर चलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।