भाजपा सरकार हरियाणा की बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा है, जबकि सवालों के जवाब देने से बच रही है।
⚡ केवल 6 जून 2025 को बनी, ₹1 करोड़ पूंजी वाली कंपनी को ₹4,716.73 करोड़ की सरकारी बिजली व्यवस्था सौंपने की तैयारी!
⚡ कंपनी के पास न अपना नेटवर्क, न बिजली वितरण का अनुभव और न ही सिद्ध वित्तीय क्षमता।
⚡ गुरुग्राम अकेले DHBVN की लगभग 42% आय देता है, जबकि लाइन लॉस मात्र 4.70% है।
⚡ जनता के टैक्स से बिजली व्यवस्था पर ₹44,742 करोड़ से अधिक खर्च, ₹3,352 करोड़ अतिरिक्त पूंजी, उदय योजना के तहत ₹25,950 करोड़ का बोझ उठाया गया।
⚡ केवल गुरुग्राम में ₹1,608 करोड़ की स्मार्ट ग्रिड और ₹3,584 करोड़ की RDSS परियोजनाओं में निवेश किया गया।
बिजली कोई व्यापार की वस्तु नहीं, बल्कि आवश्यक जनसेवा है। हरियाणा की बिजली संपत्ति जनता की है, किसी निजी कंपनी की नहीं। इनेलो लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से इस निजीकरण का हर स्तर पर विरोध करती रहेगी।
#INLD
@OfficialINLD@AbhaySChautala
भाखड़ा का पानी बार-बार यमुना कमांड एरिया में मोड़कर दक्षिण हरियाणा के साथ अन्याय किया जा रहा है।
▪️ पहले 100 क्यूसेक पानी धमताान डिस्ट्रीब्यूटरी को भाखड़ा से जोड़कर दिया गया।
▪️ 245 क्यूसेक पानी सिवानी फीडर को भाखड़ा से जोड़ने में चला गया।
▪️ 100 क्यूसेक बरसेला
▪️15 क्यूसेक सिंसर
▪️15 क्यूसेक गुथली माइनर,
▪️10 क्यूसेक धर्मगढ़ माइनर
▪️15 क्यूसेक धरोधी डिस्ट्रीब्यूटरी
*️⃣लगभग 500 क्यूसेक भाखड़ा का पानी कम हो गया।
यदि पंजाब क्षेत्र में भाखड़ा मुख्य नहर की बुर्जी नं. 445 से 466 तक मरम्मत कर किनारों की ऊंचाई 18 फीट से 19.4 फीट कर दी जाए तो 450 क्यूसेक अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराया जा सकता है। इस कार्य के लिए 21 जनवरी 2015 को हरियाणा सरकार ने ₹372.11 लाख पंजाब सरकार के खाते में जमा भी करवाए थे।
भाजपा सरकार को दक्षिण हरियाणा के किसानों और पेयजल हितों की रक्षा करते हुए इस रुके हुए कार्य को तुरंत शुरू करवाना चाहिए। दक्षिण हरियाणा के पानी के अधिकारों से कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। #Haryana
#Inld
@OfficialINLD@AbhaySChautala@ITCellINLD
आज ऐलनाबाद हलके में अपनों के बीच कार्यक्रम के दौरान गांव अरनियावाली, रंधावा, रुपाणा दड़बा, माखोसरानी,रुपाणा गंजा, रुपाणा बिश्नोइयाँ और शक्कर-मंदोरी में…
इस कड़कड़ाती धूप में भी इतनी भारी संख्या में पहुँचकर आपने जो प्यार-आशीर्वाद दिया है उसके लिए सदैव आपका आभारी रहूँगा।
जिस देश मे जब वैज्ञानिक जंतर-मंतर पर अपनी मांगों के लिए भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हो जाए राजनीति हावी दिखे, तो यह देश के लिए गंभीर चिंतन का विषय है।
विज्ञान और शोध को सम्मान मिलना चाहिए भविष्य प्रयोगशालाओं में बनता है, नारों से नहीं 🇮🇳
भारत विश्व गुरु नही गुलाम है @Wangchuk66
चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यालय
आज भी कांग्रेस के नेता एक दूसरे को नसीहत देते फिर रहे है सिर्फ व्यक्तिगत कुर्सी की लालसा में
हुड्डा जी कहते है सुरजेवाला तू मेरा साथ दे सुरजेवाला जी कहते है अब आप मेरा साथ दो जनता के हाथ निराशा ! @OfficialINLD
हांसी जिले के चानोत गांव के ग्रामीण अपने पीने के पानी के अधिकार के लिए पिछले 52 दिनों से शांतिपूर्वक धरने पर बैठे हैं। आज इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय चौटाला जी ने पार्टी की समस्त कार्यकारिणी के साथ धरनास्थल पर पहुँचकर ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया और सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी कि जनता के अधिकारों की अनदेखी और तानाशाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#INLD
@AbhaySChautala@OfficialINLD@ITCellINLD
हिसार में आयोजित राष्ट्रीय/राज्य कार्यकारिणी बैठक में शामिल होकर आगामी रणनीतियों, संगठन विस्तार और जनसेवा के संकल्प पर पार्टी के शीर्ष नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ विस्तृत मंथन किया गया…
संगठन की मजबूती ही जनविश्वास की सबसे बड़ी आधारशिला है। इसी विश्वास के साथ हम सेवा, समर्पण और लोकराज के संकल्प को ओर अधिक गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बिहार के मजबूत स्तंभ पत्रकारिता में @ManishKasyapsob जी के साथ एथेनॉल का खेल हो गया जम कर भड़के बीजेपी मंत्री नितिन गडकरी पे !
40 लाख की Toyota गाड़ी हुई ख़राब बहुत से लोग हो रहे प्रेशान समाधान कुछ नहीं
आज अपनी पार्टी की तरफ़ से जिला हांसी के गांव चनौत में पानी को लेकर चल रहे संघर्ष में जाकर अपने विचार साँझा किए और अपना योगदान दिया।सरकार और सरकार के अधिकारी इस बात को भूल रहे है कि सत्ता आने जाने वाली चीज़ है, इसलिए सरकार अपनी हठ को छोड़कर आमजन को उनके हक़ का पानी देने का काम करे
प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल
5 जुलाई को हजारों लोगों के साथ चैनत गांव पहुंचेंगे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला
चैनत गांव को पानी नहीं देना चाहती बीजेपी सरकार, इसकी आड़ में शहर और गांव के लोगों को बांटना चाहती है: चौधरी अभय सिंह चौटाला
मुख्यमंत्री के लिखा पत्र - कांग्रेस के खिलाफ 200 पेजों की दी गई चार्जशीट, बीजेपी सरकार में 20 से अधिक हुए घोटालों, सीडी कांड और स्वास्थ्य विभाग में निकल कर आए 300 करोड़ रुपए के घोटाले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाने की मांग
जब तक एसवाईएल का पानी हमें नहीं मिलता तब तक किसी को भी हमारा पानी नहीं देने देंगे
चंडीगढ़, 2 जुलाई। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने वीरवार को चंडीगढ़ में मीडिया से रूबरू होकर कहा कि इनेलो पार्टी हर साल 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल के सम्मान दिवस को मनाते हैं। इसके लिए 5 जुलाई को 2 बजे हिसार में राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। उससे पहले 12 बजे चैनत गांव के लोगों के बुुलावे पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ वहां जाएंगे और गांव वालों को बता कर आएंगे कि बीजेपी इस पर गंदी राजनीति कर रही है। साथ ही मीडिया के माध्यम से चौधरी अभय सिंह ने प्रदेश भर के लोगों से वहां पहुंचने का भी आह्वान किया। उन्होंने बीजेपी सरकार से भी कहा कि जो जिद बीजेपी सरकार ने पकडी हुई है उसे छोडक़र चैनत गांव को पानी दें। बीजेपी सरकार इस पर राजनीति कर रही है क्योंकि इनकी नीयत में खोट है। विपक्ष का काम है कि जब सरकार कोई गलत निर्णय ले तो उसका पूरजोर विरोध करे जो हम पूरी ताकत से कर रहे हैं। हमने पहले भी मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से कहा था कि उनको गांव वालों की बात को सुनना चाहिए और समाधान निकालना चाहिए। जब सरकार ने यह फैसला कर ही लिया था कि उस लाइन से पानी नहीं देना है तो क्यों टी लगवाई गई, उसके बाद टी को क्यों उखाड़ा गया, जिन्होंने टी को उखाड़ा उनके नाम उजागर क्यों नहीं किए गए, गांव के 1500 लोगों के खिलाफ पर्चे क्यों दर्ज किए गए और सबसे बड़ी बात चैनत गांव की 11 सदस्यीय कमेटी को चंडीगढ़ क्यों बुलाया गया। सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री के कहने पर ही टी लगाई गई थी और मनोहर लाल खट्टर के आदेश पर टी उखाड़ी गई। मुख्यमंत्री नायब सैनी डमी है और स्वयं कोई फैसला नहीं ले सकते। यही वजह है कि प्रदेश में अफसरशाही बेहद हावी हो चुकी है। दरअसल बीजेपी पूरी तरह से कमजोर हो चुकी है इसलिए गांव और शहर के लोगों को आपस में बांटना चाहती है। हम चाहते हैं कि सभी को भरपूर पानी मिले, टूटी सडक़ें बनाएं, स्कूलों में अध्यापकों की कमी है उसे पूरा करें, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है उसे पूरा करें और कमीशन खाने के लिए किए जा रहे अनावश्यक कामों को छोड़ कर विकास के काम करें।
चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है जिसमें जब मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री थे तब उनको कांग्रेस के खिलाफ 200 पेज की एक चार्जशीट दी थी। मनोहर लाल ने विधानसभा में आश्वासन दिया था कि इसकी जांच करवाएंगे। क्योंकि बीजेपी और कांग्रेस आपस में मिली हुई थी इसलिए उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। विधानसभा और राज्यसभा के चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस की मिलीभगत प्रदेश के लोगों के सामने आ चुकी है। पत्र में बीजेपी सरकार में हुए 20 से अधिक घोटालों के साथ साथ सीडी कांड जिसमें कांग्रेस और बीजेपी के लोग शामिल थे उनकी भी जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज द्वारा किए जाने की मांग की गई है। आज स्वास्थ्य विभाग का एक और 300 करोड़ रुपए का बड़ा घोटाला निकल कर आया है उसकी भी जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज द्वारा करवाई जाए।
राजस्थान को पानी देने के हुए समझौते पर कहा कि 1994 में कांग्रेस ने भी ऐसा एमओयू साइन किया था जिसमें लिखा था कि जब तक 3 डैम नहीं बनेंगे तब तक पानी नहीं दिया जाएगा। अब चूंकि राजस्थान में चुनाव आने वाले हैं तो लोगों को मुर्ख बनाने के लिए मात्र एमओयू किया गया है। जब तक एसवाईएल का पानी नहीं मिलता तब तक हमारा पानी किसी को भी नहीं लेने देंगे।
#नफ़ेसिंहराठी जी का मर्डर सरकार और सरकार के ठेकेदारों ने करवाया है।ये लड़ाई न्याय की है बदमाशी की नहीं।बदमाशी की होती तो अब तक कब की ख़त्म हो चुकी होती।जो अधिकारी दबाव महसूस कर रहे है एक समय ऐसा भी आयेगा ये उनकी कालर पकड़ के घसीटते हुए उन्हें लेके आयेंगे
#नफ़ेसिंहराठी_अमर_रहे
आज चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति महावीर सिंह संधू के निधन पर उनके निवास स्थान पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं…
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक-संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।