"मेरी बेटी बहुत प्यारी थी, जो मेरी बेटी के साथ हुआ, वो किसी दूसरे के साथ ना हो.
- ये कहते हुए रिया कुमारी के पिता रो पड़े
NEET पेपर लीक की वजह से रिया कुमारी ने आत्महत्या कर ली थी.
देश में एक समय NDTV का भौकाल हुआ करता था, लोग सम्मान देते थे उनकी खबरों पर यकीन करते थे
फिर NDTV दूसरे हाथों में चला गया, अब NDTV की छवि बहुत बद्तर हो गई है, कोई भी कहीं भी रेल के चला जाता है।
जंतर मंतर से NDTV का लाइव शो चल रहा था तभी एक लड़के ने बुरी तरह एक्सपोज कर दिया कि NDTV जो खबर चला रही है
वो स्क्रिप्टेड और पूरी तरह से फेंक है।
ये तो हालात हो गई है कि लाइव शो बंद करना पड़ रहा है। ये है गोदी मीडिया की सच्चाई। अगर ये कुछ यूट्यूबर और सोशल मीडिया पर लोग न होते तो ये कुछ भी परोसते।
पूरे देश में प्रदर्शनकारियों को हटाने से अच्छा है, भाजपा सरकार स्वयं ससम्मान हट जाए।
यदि भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों ने इतिहास पढ़ा होता या स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया होता तो वो जानते कि जन-शक्ति जब हर संभावना से निराश हो जाती है, तो वो ख़ुद एक शक्ति बन जाती है।
भाजपा के राज में लोग जीते-जी अपनी चिता ख़ुद सजा के लेट गये, अब इससे ज़्यादा ‘अच्छे दिन’ भाजपा क्या लाएगी। भाजपा का समय पूरा हुआ।
भाजपा का अंतिम दौर शुरू होता है अब…
#चिता_आंदोलन
#केन_बेतवा_विरोध
इस शासनादेश के आधार पर भाजपा सरकार चाहे तो बदले की भावना छोड़कर जौहर यूनिवर्सिटी का नक़्शा भी आसानी से एक दिन में पास करा सकती है। भाजपा अपने लोगों के लिए इस शासनादेश को मानती है लेकिन किसी और के लिए इसे इस्तेमाल न करके हर समाज के छात्रों और उनके परिवारवालों के ख़िलाफ़ नाइंसाफ़ी कर रही है। इस जीओ के आधार पर ही भाजपा सरकार ने हज़ारों भवनों को नियमित करके, उन्हें वैध स्वरूप प्रदान किया है।
भाजपा बहाना न बनाए, शिक्षा के मंदिर को बचाए!
विद्वेष हारेगा, सौहार्द जीतेगा!
‘पक्षपात’ अन्याय का सबसे प्रत्यक्ष रूप होता है।
NEET है या CHEAT है?
NEET REEXAM में घपलों की ख़बरें बढ़ती जा रही हैं लेकिन भाजपा सरकार में न किसी की ज़िम्मेदारी तय की जाती है, न किसी की जवाबदेही। इस्तीफ़ा देना या दिलवाना तो असंभव बात है।
अभ्यर्थी कह रहे हैं कि कड़वा सच ये है कि भाजपा के संगठन में भी सबसे ऊपर बैठे तथाकथित नैतिक लोग अपने किसी संगी-साथी मंत्री पर दबाव बनाकर इस्तीफ़ा लेने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अपने को फँसता देख, वो मंत्री जी कहीं बाक़ी सारे भाजपाई हिस्सेदारों के घपलों का दबा-छुपा राज़ न खोल दें। यही हाल भाजपा सरकार के हर मंत्रालय का है, इसीलिए भाजपा में इस्तीफ़े नहीं होते हैं।
जनता पूछ रही है कि ‘मुख़बिरी और लीक में कोई ऐतिहासिक संबंध होता है क्या?’
छुपे बैठे भ्रष्टाचार की काली कोठरी में
भाजपाई साझेदार हैं लूट की पोटली में
#NTA
#NEET
#NEET_REEXAM
भाजपा सरकार की व्यवस्था विफल है लेकिन मानवता ज़िंदा है। गुरुग्राम में एक स्कूल बस जब 5 घंटे के लिए पानी में फँस गई तो बारिश में बस कंडक्टर ने 1 किमी दूर जाकर बच्चों और टीचर्स के लिए खाना लेकर आने का सराहनीय काम किया।
भाजपा की नकारात्मक राजनीति कभी भी हमारे देश की अच्छाई को बुराई में बदलने में कामयाब नहीं होगी।
जहाँ-जहाँ भाजपा, वहाँ-वहाँ आपदा!
भाजपा की ‘चोरी-लूट-छल-कपट-झूठ-फ़रेब’ की अधर्मी राजनीति अब प्रभु रामजी के मंदिर से आगे बढ़कर हनुमानगढ़ी तक पहुँच गई है। जो ‘महामुख’ हनुमानगढ़ी को लेकर मिथ्या-प्रचार कर रहे हैं, वो अपने महापाप का प्रायश्चित करें और स्वीकार करें कि वो राम मंदिर की चोरी से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं अन्यथा हनुमानगढ़ी की सीढ़ियाँ घुटनों के बल चढ़कर, आस्था के इस अनादि तीर्थ से क्षमा याचना करें। संकीर्ण राजनीति करते-करते वो भूल जाते हैं कि वो झूठ बोलकर अपने ‘धर्मपद’ को भी अपमानित कर रहे हैं। अगर उन्हें झूठ बोलना ही है तो वो ऐसा साधारण व्यक्ति की वेशभूषा धारण करके करें। अपने स्वार्थ की सिद्धी के लिए, श्रद्धा के प्रतीकों को धारण करके भोल-भाले आस्थावानों को ठगना महा-अधर्म है।
हनुमानगढ़ी की अतिशय शक्ति जब सामान्य पापियों का ही शमन कर देती है, तो इन ‘महापापियों’ का क्या हश्र होगा, कहने की आवश्यकता नहीं। प्रभु रामजी और हनुमान जी के प्रकोप से कोई अधर्मी नहीं बचेगा।
आज पूरा देश देख रहा है कि जहाँ-जहाँ भाजपा और उनके अपंजीकृत संगी-साथी क़ब्ज़ा करके बैठे हैं वहाँ-वहाँ घोर बेईमानी, चोरी, गबन, लूट हो रही है। अभी तो ये पहली परत खुली है, आगे-आगे देखिए खुलता है क्या!
पूज्य शंकराचार्य जी की बात का हम 100% समर्थन करते हैं।
अधर्मी भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों ने पहले अयोध्या को लूटकर बर्बाद किया अब झूठ प्रसारित करके बदनाम कर रहे हैं। इससे अयोध्या का संत-महंत समाज बेहद आहत और आक्रोशित है। अयोध्यावासियों को लग रहा है कि ये महापापी भाजपाई अयोध्या के मान-सम्मान से न जाने किस जन्म का बदला ले रहे हैं।
हर आस्थावान कहे आज का
अब कभी न चाहिए भाजपा!
जिन भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों ने भगवान के ख़जाने में हाथ डालकर ‘धर्म-धन’ चुराने तक का दुस्साहस कर लिया, वो किसी पुजारी और इंसान का मान क्या करेंगे। बेहद निंदनीय!
वैधानिक कार्रवाई हो।
जो भाजपा का साथी, वो रामघाती!
#CC_to_CC
बेटा,
ये अंधे बहरे भाजपाइयों की सरकार है, ये तुम्हारी फरियाद नहीं सुनेगी, क्योंकि इस सरकार का शिक्षा से कोई मतलब नहीं, शिक्षित हों तब तो शिक्षा का महत्व समझेंगे ये भाजपाई
बेटा,
बस कुछ दिन की और बात है, आ रही आपके अखिलेश भैया की सरकार है, अखिलेश भैया जब सत्ता में आएंगे, आपके लिए बेसिक, माध्यमिक और उच्च एवं कौशल एवं तकनीकी शिक्षा लाएंगे, आप आत्मनिर्भर बनोगी, देश का नाम रोशन करोगी
‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरी’ की क्रोनोलॉजी नहीं; भाजपाई ‘क्रिमिनोलॉजी’ का कुचक्र समझिए:
⁃अपने संगी-साथियों से माध्यम से पूरी दुनिया के आस्थावानों से गुपचुप संपर्क साधो
⁃उनकी आस्था का भावनात्मक दोहन करो और बड़ा-बड़ा चंदा दान बहुमूल्य रत्नों, धातुओं या नक़द उगाहो
⁃रसीद देने के नाम पर धातुओं की गुणवत्ता की जाँच कराने का बहाना बनाकर टाल दो
⁃देश के अंदर लोगों को बड़े-बड़े समूहों में प्रायोजित तरीक़े से मंदिर ले जाओ
⁃फिर वहाँ ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ के रूप में वसूली करो
⁃साथ ही विभिन्न धार्मिक अवसरों व तिथियों के नाम पर नक़ली रसीद छपवाकर-कटवाकर घपला करो
⁃फिर न्यास के नाम पर, अपने लोगों को सेट करके ‘भ्रष्टाचार का व्यास’ बढ़ाओ
⁃फिर अपने विश्वसनीय लोगों को बैठाकर साँठगाँठ करके गलत-गिनती करने का गोरखधंधा चलाओ
⁃फिर ‘धर्म-धन’ में सेंधमारी करो
⁃सीसीटीवी व अन्य सबूत गायब कर दो
⁃अपने लोगों को स्थानीय ज़मीन सस्ते में खरीदवाओ और फिर न्यास के पैसों से वही ज़मीन बीसों गुने दाम में ख़रीद कर आपस में अधर्मी मुनाफ़ा बाँट लो
⁃फिर उस पैसे से अनरजिस्टर्ड कार्यालय बनाओ
⁃और फिर उन कार्यालयों के ज़रिए से अपना जाल और फैलाओ
⁃चोरी के धन का बहुमूल्य धातुओं के रूप में ‘ठोसीकरण’ करके बोरियों में भरकर दूसरे राज्यों में भेजकर नक़ली प्रचारकों व वोटरों का गिरोह बनाकर चुनावी-घोटाला करवाओ
⁃जब ये राज़ खुल जाए तो ‘दो नंबर के काम के लिए नंबर दो को आगे करके’ हाथ उठाकर, माइक-कैमरा हटाकर फुर्र हो जाओ
⁃उधर चुपके से ख़ुफ़िया साथियों को फ़ोन मिलाकर पता करो कि कहीं लूट के घपले में ही, बँटवारे का घपला तो नहीं हो रहा है, पूरा पहुँच भी रहा है या नहीं
⁃जब पकड़े जाओ तो 4-5 दिन में माल को वापस दिखाकर झूठी सफ़ाई दो और ये फैलाओ की धर्म के लिए दिये गये पैसों का हिसाब नहीं माँगना चाहिए
⁃या फिर अपने लोगों की औपचारिक जाँच उन लोगों से करवाओ, जो ख़ुद ही हेराफेरी - चार सौ बीसी की जाँच झेल रहे हों
⁃‘फुनगी को फाँसी, शाख को माफ़ी’ का फ़ार्मूला अपनाकर बड़ी मछलियों को बचाओ
⁃फिर मामला रफ़ा-दफ़ा करने के लिए झूठे समाचारों व आरोपों से ध्यान भटकाओ
⁃जब क़ानूनी कार्रवाई का डर हो तो बेशर्मों की तरह बेमन से माफ़ी माँगते हुए, डर से झूठमूठ थरथराओ
⁃और फिर मौक़ा पाते ही, निर्लज्ज होकर ‘धर्म, संस्कृति, देश, व्यक्ति और भावनाओं को ठगने के कुचक्र’ को बार-बार दोहराने की शताब्दी मनाओ!
लेकिन अब सच्चे देश प्रेमी भाजपा और उसके संगी-साथियों की इस क्रिमिनोलॉजी को देश के हर गाँव, पंचायत, गली, मोहल्ले, बस्ती, नगर के चौक-चौराहों पर पढ़कर सुनाएंगे, भाजपाई गिरोह का भंडाफोड़ करेंगे और उनका सामाजिक-राजनीतिक बहिष्कार भी।
#CC_to_CC
देख रहा है बिनोद - केवल भाषण देकर बरगलाया जा रहा है , हज़ारों करोड़ की सड़क चंद घंटों में बह जा रही है , पेपर लीक हो रहा है , पेट्रोल डीज़ल अब मिलावटी है
और साहब फ़र्ज़ी काम गिना रहे हैं !
कांग्रेस सपा का गठबंधन राज्य के नेताओं से ज्यादा अखिलेश यादव राहुल गांधी प्रियंका गांधी से हैं – राजीव रंजन
अखिलेश यादव जी जब सरकार में थे 2014 में तब उत्तर प्रदेश में लोकसभा में बीजेपी से बुरी तरह से हारे।
उसके बाद 2017 में अखिलेश यादव जी कांग्रेस के साथ गठबंधन किया लेकिन वो नहीं चल पाया..!
2019 में अखिलेश यादव ने बसपा से गठबंधन किया इसका फायदा बसपा को हुआ और उनकी 10 सीट आ गई थी...!
उसके बाद अखिलेश जी 2022 में छोटी छोटी पार्टियों से अलायंस किया उनके साथ राजभर जयंत चौधरी समेत कई नेता थे...!
फिर अखिलेश यादव जी इंडिया गठबंधन में कांग्रेस से गठबंधन किया और जबरदस्त सफल हुआ और 80 में से 43 सीटे जीती थी....!
‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी खुलने के बाद भाजपा बदहवास हो गई है। वो जनता का ध्यान भटकाने के लिए बचकानी हरकतें कर रही है। इससे जनता में भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के ख़िलाफ़ गुस्सा और बढ़ता जा रहा है। भाजपाइयों की नकारात्मक सोच का छोटापन दिन-पर-दिन बढ़ता जा रहा है। एक दल के रूप में भाजपा में अब कोई आत्मा नहीं बची है। शरीर पर ‘धर्म-धन चोरी’ के अनगिनत असाध्य ज़ख़्म उभर आए हैं। भाजपा राजनीतिक रूप से विक्षिप्तावस्था में चली गई है। सब अपने को बचाने में लगे हैं।
भाजपा ख़त्म!
#CC_to_CC
विश्व विख्यात श्री सोनम वांगचुक जी से फोन पर बात करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और उनसे अनशन तोड़ने की अपील की। उनके सत्याग्रह को हमारा खुला समर्थन है।
हमारा मानना है कि वो जनहित में इस आग्रह पर विचार करें। देश की संपूर्ण युवा शक्ति, उनके अभिभावकों, परिवार और परिजनों की आकांक्षा भी यही है क्योंकि उनके नैतिक बल की देश को बहुत आवश्यकता है अतः वो पूरी दुनिया से आ रहे निवेदनों को स्वीकार करते हुए अपना अनशन तोड़े दें, फिर कुछ दिनों का स्वास्थ्य लाभ लें और नई ऊर्जा का संचय करके पुनः नये आंदोलन में जुट जाएं। उनसे सविनय आग्रह है कि वो ‘नकारात्मक, भ्रष्ट, बेईमान, लोकतंत्र विरोधी सांप्रदायिक भाजपा’ के विरुध्द हो रहे आंदोलनों को पूरे देश में विस्तारित कर जन-एकजुटता की अखंड कड़ी बनें।
नीट की परीक्षा के घोटाले के बाद मंदिर में चोरी के महापाप का भंडाफोड़ भी एक गहरा दिव्य-संकेत है। डॉक्टर को धरती पर भगवान के रूप में ही देखा जाता है। हम सब तो मंदिर और मेडिकल दोनों के गहरे संबंध में विश्वास करते हैं। धर्म के मनोबल का और चिकित्सा का मनोवैज्ञानिक संबंध भी होता है।
जिस तरह संपूर्ण विश्व का मीडिया श्री सोनम वांगचुक जी के लिए चिंतित दिखाई दे रहा है, उसका एक दूसरा पक्ष ये भी है कि इससे भाजपा राज में दुनिया भर में हमारे देश की डेमोक्रेटिक इमेज बुरी तरह खंडित हो रही है।
हम श्री सोनम वांगचुक जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
@Wangchuk66