वैश्विक पटल पर सुदृढ़ होती भारत की मित्रता और सामरिक साझेदारी!
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की सेशल्स की यात्रा ने दोनों देशों के संबंधों में एक नए स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत की है। देखिए, इस विशेष यात्रा की झलकियाँ...
मेयर को "महापौर" और शहीद को "हुतात्मा" जैसे अभिनव शब्द रचने वाले कवि,लेखक,समाजसुधारक एवं राष्ट्रभक्ति को एक नई परिभाषा देने वाले स्वातन्त्रवीर सावरकर जी के जन्मजयंती पर नमन....!!
#VeerSavarkar
आज माननीय महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी के साथ चाणक्यपुरी चौराहे पर चल रहे ड्रेनेज कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर जी ने सभी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा कार्य को निर्धारित समयसीमा के अंदर पूर्ण करने एवं उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन करने हेतु निर्देशित किया।
युवा नेतृत्व ऊर्जावान
इंदौर करे आप पर अभिमान,
विद्यार्थी परिषद हो, अभिभाषक के रूप मे हो या नगर निगम इंदौर के महापौर के दायित्व के रूप मे आप में एक ऐसे युवा नेतृत्व है जिसमें वो योग्यता विद्यमान है जो अपनी कार्यकुशलता से विकास तो करते ही है,
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निर्देश पर वार्षिक ऑल-रूसी म्यूनिसिपल फोरम आयोजित की जा रही है 21-23 अप्रैल, 2025 को मॉस्को आयोजित कार्यक्रम मे निवेश आकर्षण पर आप अपने विचार व्यक्त कर राष्ट्र का प्रतिनिधत्व करेंगे।
इस अवसर पर माननीय महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी, विधायक श्री मधु वर्मा जी सहित जनप्रतिनिधियों, श्री मनीष केसवानी जी एवं श्री अरुण बर्वे जी सहित वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय रहवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@advpushyamitra@iMadhuVerma
स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य का भी संकल्प साकार करने और इंदौर के नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने के उद्देश्य से शहर के समस्त वार्डों में इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा योग मित्र अभियान का आयोजन किया जाता है।
आज इसी क्रम में अन्नपूर्णा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित वरिष्ठ नागरिक उद्यान में प्रतिदिन आयोजित होने वाले योग अभ्यास के लिए योग शेड के नवीनीकरण व अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की तथा सभी क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
रामो विग्रहवान् धर्मः साधुः सत्य पराक्रमः।।
समस्त देशवासियों को रामनवमी के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
भारत की आस्था और श्रद्धा के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम सभी पर अपनी कृपा बनाएं रखें, ऐसी प्रार्थना है।
राष्ट्रीयता, बंधुत्व, विकास और देशप्रेम की भावना से ओत–प्रोत भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
विकसित भारत संकल्प की सिद्धि हेतु एवं जन जन के जीवन में उन्नति के नव सोपान खोलने के लिए भाजपा तत्परता से कार्यरत है।
इंदौर नगर पालिका निगम के वित्तीय वर्ष 2025-26 के सर्वसमावेशी बजट सत्र के द्वितीय दिवस पर सम्मानित सदस्यों द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के 'विकसित इंदौर, समृद्ध इंदौर' के विजन के अनुरूप माननीय महापौर
श्री पुष्यमित्र भार्गव जी द्वारा प्रस्तुत किए गए लोक कल्याणकारी बजट को सर्वसम्मति से ध्वनिमत से पारित किया गया।
यह जनहितकारी बजट न केवल स्वच्छता में अग्रणी इंदौर को और अधिक उन्नत बनाएगा, बल्कि मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में इसकी प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
सांवेर विधानसभा के वार्ड 35, 36, 76 और 18 में आने वाली विभिन्न कॉलोनियों में ग्रीष्मकाल में पर्याप्त जलापूर्ति सहित जलप्रदाय से जुड़े अन्य विषयों को लेकर आज माननीय जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी द्वारा आयोजित बैठक में सहभागिता की एवं सभी विषयों पर चर्चा की।