सम्मानित साथी,
05 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस है। 🎉
पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार राजद कार्यालय, अररिया में दिन के 11:00 बजे से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
30 साल पहले आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी ने सामाजिक न्याय की जो मशाल जलाई थी,
1/4
@RJDforIndia@yadavtejashwi@Avinashanandrjd आज तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में वही मशाल बिहार के हर नौजवान, किसान, मजदूर के घर रोशनी पहुंचा रही है।
आप सभी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। आइए, अररिया से सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को और मजबूत करें।
लालू - राबड़ी जिन्दाबाद।
राष्ट्रीय जनता दल जिन्दाबाद।
2/4
@RJDforIndia@yadavtejashwi@Avinashanandrjd तेजस्वी यादव जिन्दाबाद। 💚
निवेदक:
डॉ. अविनाश आनंद
राजद जिलाध्यक्ष, अररिया
बाबूल इनायत
नेता, राष्ट्रीय जनता दल अररिया
📍 स्थान: राजद कार्यालय, अररिया
⏰ समय: 05 जुलाई 2026, 11:00 AM
3/4
रिशु श्री भ्रष्टाचार कांड में सम्राट सरकार द्वारा जांच केवल एक छल है, जिसका मुख्य उद्देश्य वास्तविक दोषियों को पकड़ना नहीं, बल्कि उनको बचाना है!
जानबूझकर जांच को छोटी मछलियों की ओर मोड़कर वास्तविक दोषियों और सरकार के प्रिय अधिकारियों एवं नेताओं को बचाना ही सम्राट सरकार का उद्देश्य है ताकि सांप भी मर जाए और लाठी भी ना टूटे!
ताकि लोग बोलें कि जांच तो हो गया!
जबकि जांच के नाम पर तो खुद एक घोटाला चल रहा है जिससे सर्वोच्च पदों पर बैठे असली सांप अपना फन तान कर बिहार को डसने के लिए तैयार रहें और छोटी-छोटी मछलियों पर कार्रवाई के ढोंग को दिखाकर सरकार वाहवाही भी लूट ले!
इससे पहले की रिशु श्री भ्रष्टाचार कांड इतना बड़ा हो जाए कि सम्राट सरकार के लिए प्रिय वास्तविक दोषियों को बचाना मुश्किल हो जाए, सम्राट सरकार ने खुद जांच के आदेश देकर अपने पाले हुए भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कमर कस ली और अपने हिसाब से जांच के ढोंग को अब चलाकर वास्तविक सरगनाओं को बचाया जा रहा है!
#Corruption #Crime #bihar
@_Sudhaker_singh@yadavtejashwi
सम्राट चौधरी की भाषा और आचरण बिहार के मुख्यमंत्री के पद की गरिमा और मर्यादा को धूमिल करती है!
अगर जाति देखकर पुलिस को फर्जी एनकाउंटर की अनुमति देना सम्राट चौधरी सरकार की नीति है तो इसे सबके सामने रखकर सरकार को न्यायपालिका की अप्रासंगिकता और अनावश्यकता पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए और बताना चाहिए कि 7 हत्याओं के अभियुक्त के लिए सम्राट सरकार की फर्जी एनकाउंटर की किताब में trigger happy पुलिस द्वारा किस तरह की मौत उल्लेखित है, वह भी तब जब वह अपनी आयु के बारे में न्यायालय से झूठ बोलकर सज़ा से बच गया हो!
सम्राट चौधरी की राजनीतिक आचरण से समाज में आपसी विद्वेष और घृणा के अलावा कुछ और नहीं होगा!
इस तरह के फर्जी एनकाउंटर से बिहार पुलिस को हरी झंडी मिल रही है कि वह किसी भी प्रकार से भ्रष्टाचार में लिप्त होकर वास्तविक दोषियों को बचाने के लिए भी कभी भी किसी भी निर्दोष का एनकाउंटर कर सकती है और हत्या के पीछे की वास्तविक मंशा से अनभिज्ञ नागरिकों के हर्षोल्लास के बीच खुद को एवं अपने भ्रष्टाचार को बचा सकती है!
#Crime #Corruption
@yadavtejashwi
#RJD #bihar
आज राजद द्वारा आयोजित राज्यव्यापी जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर वैशाली जिले के राम आशीष चौक पर में जिला प्रभारी होने के नाते अपने दायित्व का निर्वहन किया सफल कार्यक्रम के लिए सभी सम्मानित साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद।
ज्ञात हो कि पार्टी द्वारा आज रज्यभर में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन, चौपट शिक्षा व्यवस्था और ध्वस्त कानून व्यवस्था सहित जनमुद्दों को लेकर ज़िला अस्तरिये धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था।
Tejashwi Yadav Lalu Prasad Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल
मेरे अभिभावक तुल्य, करोड़ों लोगों के हृदय में बसने वाले जननायक आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएँ!
आपका स्नेह और मार्गदर्शन मेरे लिए सदैव अमूल्य रहा है। थावे वाली माई से प्रार्थना है कि वे आपको स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें।
सादर प्रणाम एवं जन्मदिवस की पुनः हार्दिक बधाई!🙏
@laluprasadrjd@yadavtejashwi
सामाजिक न्याय, गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों की आवाज़ को सशक्त रूप से उठाने वाले, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रेल मंत्री आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ।
#LaluPrasadYadavji
आदरणीय जननायक श्री @laluprasadrjd जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सामाजिक न्याय, गरीबों, पिछड़ों, दलितों एवं वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने वाले आपके संघर्षपूर्ण जीवन से हम सभी को निरंतर प्रेरणा मिलती है।
56 इंच नहीं 72 इंच करेजा वाले आदरणीय श्री लालू जी को उनके जनमदिन पर मेरी बधाई।
2014 के बाद यादव भाई लोग अपना कलेजा 56 इंच का कर लिए थे और भूल गए थे कि 72 इंच करेजाबवाला यहीं बिहारे में बैठल है। 72 इंच वाला आपको भैंस के पीठ पर से उतार कर सीधे बुलेट पर बिठाया और गांव के पोखर और नदी से प्रखंड पहुंचा दिया था और 56 इंच वाला सब यादव भाई का पीठ और करेजा दोनों नाप रहा है।
Heartiest Birthday wishes to our beloved RJD National President, @laluprasadrjd Shri Lalu Prasad Yadav Ji. Your unwavering commitment to social justice continues to inspire millions. Wishing you good health, happiness & a long life.
Gowrishankar
State President
#SocialJustice
जेपी के सम्पूर्ण क्रांति के सपने को साकार करने में लालू प्रसाद जी का योगदान अद्वितीय है।
उनके प्रयासों ने इस देश के राजनीतिक परिदृश्य को बदलकर रख दिया।
मुझे गर्व है कि उन्होंने सामाजिक न्याय की नई गाथा लिखी।
#राजनीति#लालूयादव#लालूप्रसाद#LaluPrasadYadav#LaluYadav #LaluPrasad
आज राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी के 79वें जन्मदिन के शुभ अवसर पटना हाईकोर्ट स्थित मजार पर चादरपोशी कर उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की दुआ की।
मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री अरुण कुमार यादव जी, युवा राजद के महासचिव श्री गुड्डू यादव, विक्रांत यादव, मनीष कुमार, आकिब खान, अजमल, शाहरुख सहित दर्जनों साथी थे।
#LaluYadav #LaluYadavBirthday #TejashwiYadav #HBDlaluyadav #patna
@yadavtejashwi@RJDforIndia@laluprasadrjd