जयपुर डिस्कॉम द्वारा नव-चयनित एवं नव-नियुक्त तकनीशियन-तृतीय अभ्यर्थियों को प्रथम पदस्थापन (पोस्टिंग) प्रदान करने हेतु 27 से 30 जुलाई तक पदस्थापन परामर्श शिविर (काउंसलिंग) का आयोजन जे.एम.सी. बिल्डिंग, बनी पार्क, जयपुर में किया जाएगा। उपलब्ध रिक्त पदों का विवरण, वरीयता सूची एवं विस्तृत कार्यक्रम निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया है। साथ ही सभी पात्र अभ्यर्थियों को अलग से भी सूचित किया जा रहा है।
कल 4 जुलाई को प्रधानमंत्री के दौरे की आड़ में जिला मुख्यालयों पर युवाओं को जुटाकर जॉइनिंग लेटर बांटने का जो भद्दा तमाशा रचा जा रहा है, वह युवाओं के स्वाभिमान पर चोट है।
जिला प्रशासन को लक्ष्य देकर भीड़ इकट्ठी करना, उनके आने, जाने और खाने के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग कर राजनीति करना अनैतिक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
राजस्थान की भाजपा सरकार कान खोलकर सुन ले- आप युवाओं को नौकरी देकर कोई 'एहसान' नहीं कर रहे हैं। इन युवाओं ने दिन-रात मेहनत करके कंप्टीशन पास कर अपना हक प्राप्त किया है। हमारी सरकार ने भी रिकॉर्ड लाखों नौकरियां दीं, लेकिन अपनी पीठ थपथपाने के लिए कभी युवाओं का ऐसा राजनीतिक इस्तेमाल नहीं किया।
शर्मनाक बात यह है कि प्रदेश में भर्तियां समय पर पूरी नहीं हो रहीं, जो कैलेंडर जारी किए गए उनके अनुरूप परीक्षाएं नहीं हो रही हैं, लेकिन वीआईपी दौरों के नाम पर इनके नौटंकीनुमा इवेंट एकदम समय पर हो जाते हैं। वाहवाही लूटने के लिए मंच से फोटो खिंचवाकर लेटर तो बांट दिए जाते हैं, पर वास्तविक जॉइनिंग के लिए युवा महीनों दर-दर भटकते रहते हैं।
पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार से लेकर वर्तमान भाजपा सरकार तक, भाजपा ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सर्कस और सरकारी सिस्टम को मजाक बनाकर रख दिया है। राजस्थान का युवा इस झांसा तंत्र को देख रहा है और वक्त आने पर इस एहसान जताने के अपमान का करारा जवाब देगा।
आज ऊर्जा विभाग में तकनीशियन-तृतीय पद पर चयनित 587 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी हो गए हैं !
जुलाई के दूसरे सप्ताह तक सभी के आदेश /नियुक्ति पत्र जारी हो जाएंगे !!
@VIKASSAINI____
विद्युत निगमों में तकनीशियन ग्रुप-1 के पद पर चयनित युवा साथियों को सरकारी नौकरी की बधाई 💐
जिनका सलेक्शन हुआ है, वे Inbox में अपना नाम लिख कर जानकारी जरूर दे।
आपके अनुसार 3rd Grade L-1 GEN की कट-ऑफ कितने प्रश्न तक जा सकती है। 🔥
हालांकि कट-ऑफ और रिजल्ट तैयार है कुछ ही देर मे अपलोड कर दिया जायेगा। 💯
कट-ऑफ पर सभी अपना अनुमान जरूर बताए...बता चल सके किसकी भविष्य सही साबित होगी...✅️
3rd Grade L-1 का परिणाम कुछ ही समय मे चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा। 🔥💯
ध्यान रहे आप वेबसाइट पर बार-बार ना डोले...ताकि सर्वर हेंग ना हो और परिणाम वेबसाइट पर अपलोड हो सके...
आप मेरे अकाउंट से जुड़कर नोटिफिकेशन On कर लो परिणाम जारी होते आपको बता दिया जायेगा।
धन्यवाद 🙏🏻
सीएस ने विभिन्न विभागों की लंबित एवं प्रक्रियाधीन भर्तियों की प्रगति की समीक्षा की
जयपुर, 6 जून। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026 में घोषित भर्ती कैलेंडर की प्रक्रिया निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार युवाओं को अधिकाधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विभागों को भर्ती प्रक्रियाओं से संबंधित प्रशासनिक, वित्तीय, नियम संशोधन तथा अन्य आवश्यक कार्यवाहियों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग, कार्मिक विभाग, संबंधित विभागों तथा भर्ती एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखा जाए ताकि भर्ती प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब नहीं हो।
मुख्य सचिव ने शनिवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि विभिन्न विभाग भर्ती प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रहे हैं। गृह विभाग की उप निरीक्षक एवं कांस्टेबल भर्ती, प्रशासनिक सुधार विभाग की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती, स्वायत्त शासन विभाग की सफाई कर्मचारी भर्ती, पंचायतीराज विभाग की ग्राम विकास अधिकारी भर्ती, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की सपोर्ट इंजीनियर भर्ती, शिक्षा विभाग की शिक्षकीय एवं अन्य पदों पर भर्ती तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संवर्ग की भर्तियों की विभागवार समीक्षा की।
प्रशासनिक सुधार विभाग के अधिकारी ने अवगत कराया कि 53 हजार 749 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की प्रक्रिया संचालित है जिसमें दिव्यांग श्रेणी, खेल प्रमाण पत्रों एवं चिकित्सा जांच की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है जिसे शीघ्र पूर्ण कर ली जायेगी।
स्वायत्त शासन विभाग के सचिव ने अवगत कराया कि 24 हजार 793 सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती हेतु प्रक्रिया निर्धारण की कार्यवाही अनुमोदन स्तर पर है। भर्ती समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जायेगी।
आयोग के अधिकारी ने अवगत कराया कि गृह विभाग के उप निरीक्षक के 61 पदों की वृद्धि होने के फलस्वरूप पूर्व में विज्ञापित 1015 के स्थान पर अब 1076 पदों पर शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु परीक्षा परिणाम जारी किया जायेगा।
भर्ती कैलेंडर में दर्शाये गए कॉन्स्टेबल के 4000 पदों के विरूद्ध अब 6000 पदों पर भर्ती की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी ने बताया कि 3000 सपोर्ट इंजीनियर व अन्य पदों की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। भर्ती की कार्यवाही शीघ्र सम्पादित करवाई जायेगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने अवगत कराया कि 600 चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पदों की अर्थना शीघ्र संबंधित भर्ती एजेंसी को प्रेषित कर दी जायेगी। 2 हजार नर्सिंग एवं पैरामेडिकल पदों पर भर्ती नियमों में संशोधन के पश्चात् समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जायेगी।
शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 10 हजार पदों को विभाग में चल रही पूर्व से प्रक्रियाधीन भर्तियों में विभाग से प्राप्त अतिरिक्त रिक्त पदों को शामिल कर भर्ती की कार्यवाही चल रही है जैसेः-अध्यापक ग्रेड III के पूर्व में विज्ञापित 5000 पदों में 2000 अतिरिक्त रिक्त पदों को जोड़ दिया गया है।
मुख्य सचिव ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण एवं अन्य शेष प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई कर्मचारी भर्ती, ग्राम विकास अधिकारी भर्ती, सपोर्ट इंजीनियर भर्ती, चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल भर्ती तथा शिक्षा विभाग की विभिन्न भर्तियों से संबंधित लंबित अनुमोदनों एवं प्रक्रियागत विषयों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और विभाग स्तर पर लंबित मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि भर्ती से जुड़े प्रत्येक चरण में पारदर्शिता, समयबद्धता और समन्वय सुनिश्चित किया जाए, ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर शीघ्र उपलब्ध हो सकें और विभागों में सेवा वितरण व्यवस्था और सुदृढ़ हो।
बैठक में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव तथा राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।
DV हुए महीनों बीत गए, Group-4 का रिजल्ट आ गया, लेकिन Group-1, 2 और 3 अब भी इंतजार में हैं।
लगता है रिजल्ट नहीं, कोई ऐतिहासिक धरोहर तैयार की जा रही है! ⏳
हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर है।
रिजल्ट दो - न्याय दो! #Technician_III_Result#विद्युत_विभाग#ResultPending@artizzzz
29 मई को जून के पहले सप्ताह का वादा किया था, अब लगता है विभाग का कैलेंडर भी रिजल्ट का इंतजार कर रहा है!
डीवी हुए महीनों गुजर गए, लेकिन रिजल्ट अब भी गायब है। आखिर भर्ती चल रही है या कोई गुप्त मिशन?
अभ्यर्थियों के धैर्य की परीक्षा कब तक लोगे? परीक्षा हमने दी थी, इंतजार की नहीं!