न सिर्फ़ आईना-गर हुस्न-ए-आईना हूँ मैं
बशर की शक्ल में अपना ही मोजिज़ा हूँ मैं
खुले न फ़हम पे वो राज़-ए-बरमला हूँ मैं
न इब्तिदा हूँ मैं अपनी न इंतहा हूँ मैं
शराब हूँ कहीं साक़ी-ए-मय-कदा हूँ मैं
कहीं सनम हूँ कहीं बुत कहीं ख़ुदा हूँ मैं
1/3
@rudrakshdhaari haalaanki, mujhe aik dafaa ik mushaire me toka gaya ki haram agarche hai to but ke sivaay dair hona chahie.
is vajah se maine misra tabdeel kiya, lekin aaj bhi mujhe is misre men 'haram' ka zikr ziyada munasib lagta hai
@rudrakshdhaari tamaam daad ke kiye shukr-guzaar huun
is misre ki asl suurat yahi thi ko aapne pesh ki, aur mujhe yahi pasand bhi thi
sanam aur but ke mu'aani lagbhag aik hi hai, aur yeh she'r ki vus'at kam karta hai!
Continued....
हबाब-ओ-मौज हूँ दरिया हूँ रेग-ओ-सहारा हूँ
शमीम-ए-गुल हूँ, बहार-ओ-ख़िज़ाँ, ख़ला हूँ मैं
समझ सको तो तुम्हारे ही दिल की धड़कन हूँ
वगरना दूर बहुत दूर की सदा हूँ मैं
ये चाँद तारे ज़िया से जो मेरी रौशन हैं
उन्हीं की सिम्त ज़माने को ला रहा हूँ मैं
2/3