मा० प्रधानमंत्री जी, हिंदी को शीर्ष पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करने वाले आचार्य राम चंद्र शुक्ल जी का आज जन्मदिवस है। बस्ती जिले में जन्मे आचार्य शुक्ल की स्मृति में वर्धा की तरह एक हिंदी विवि की स्थापना हो सके तो यह महान कदम होगा @narendramodi@myogiadityanath
माननीय प्रधानमंत्री जी, आचार्य रामचंद्र शुक्ल हिन्दी आलोचक, निबन्धकार, साहित्यइतिहासकार, कोशकार, अनुवादक, कथाकार और कवि थे।@narendramodi@myogiadityanath
माननीय प्रधानमंत्री जी हिन्दी साहित्य का इतिहास उनकी लिखी गई सर्वाधिक महत्वपूर्ण पुस्तक है, जिसके द्वारा आज भी काल निर्धारण एवं पाठ्यक्रम निर्माण में सहायता ली जाती @narendramodi@myogiadityanath@PMOIndia
माननीय प्रधानमंत्री जी, हिंदी में पाठ आधारित वैज्ञानिक आलोचना का सूत्रपात उन्हीं के द्वारा हुआ। हिन्दी निबन्ध के क्षेत्र में भी शुक्ल जी का महत्वपूर्ण योगदान है। भाव, मनोविकार संबंधित मनोविश्लेषणात्मक निबंध उनके प्रमुख हस्ताक्षर हैं।@narendramodi@myogiadityanath@PMOIndia
माननीय जी, शुक्ल जी ने इतिहास लेखन में रचनाकार के जीवन और पाठ को समान महत्व दिया। उन्होंने प्रासंगिकता के दृष्टिकोण से साहित्यिक प्रत्ययों एवं रस आदि की पुनर्व्याख्या की, उनके जन्मदिन पर उनकी स्मृति में बस्ती में हिंदी विवि स्थापित हो आज यह बात फिर आगे बढ़ाई है @narendramodi
मा प्रधानमंत्री जी, आपको और मा मुख्यमंत्री जी को मैंने बस्ती में आचार्य राम चंद्र शुक्ला की स्मृति में हिंदी विवि की स्थापना हेतु पहले भी पत्र लिखा है हर्रैया बीजेपी विधायक श्री @AjaySinghMLA ने विधान सभा में यह मांग पुरजोर तरीके से उठाई @narendramodi@myogiadityanath@PMOIndia
श्री अविनाश त्रिपाठी आप को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। @SkpgAlumni परिवार गर्वित एवं हर्षित है। निःसंदेह आप जनपद का निरंतर नाम रोशन कर रहे।@basti_log
बस्ती जनपद का स्वाधीनता संग्राम में उल्लेखनीय योगदान रहा । वीरांगना रानी तलाश कुँवरी राजा ज़ालिम सिंह सहित तमाम नाम अनाम शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
https://t.co/esj60snqwT
इस पेज को बनाने का मन बहुत पहले हुआ था पर अब देश की आज़ादी के अवसर पर हम एक शृंखला शुरू कर रहे उन जाँबाज़ स्वतंत्रता संग्राम के प्रति और जिन्होंने समाज को एक अपना योगदान दिया पर अफ़सोस इतिहास में एक सही जगह नहीं मिली।
केडीसी का पूर्व छात्र होने पर गर्व है। यह गीत इसी कामना के साथ है कि शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज उत्तरोत्तर प्रगति करे। और उस प्रगति में हम सभी संवाहक बने। @SkpgAlumni@prof_reena@basti_log
पूर्व प्राचार्य डाक्टर भानु प्रताप सिंह, आर्य समाज के प्रधान श्री ओम प्रकाश आर्य, संगीत निर्देशक आनंद शांडिल्य, केडीसी के पूर्व अध्यक्ष भाई मनोज सिंह, डाक्टर @sarvestkumar जनपद बार एसोशियेशन, राम कृपाल ट्रस्ट सहित अनगिनत सामाजिक संस्थाओं ने भी @myogiadityanath को पत्र भेजा है