समाज में सेवा, समरसता, संस्कार और सुरक्षा भाव जगाना विश्व हिन्दू परिषद का लक्ष्य : राजेश जी
----
विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रांत के तत्वावधान में श्री वांकलधाम विरात्रा में आयोजित दस दिवसीय परिषद कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस प्रांत संगठन मंत्री श्री राजेश जी ने "विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना, उद्देश्य एवं विस्तार" विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना एक दैवीय कार्य था, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूजनीय श्री गुरुजी की दिव्य प्रेरणा, श्रेष्ठ मनस्वियों के सार्थक प्रयास तथा पूज्य संतों के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि भारत पुनः सम्पूर्ण विश्व के हिन्दू समाज का नेतृत्व करे, इस पवित्र उद्देश्य को लेकर वर्ष 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुंबई स्थित सांदीपनि आश्रम में विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना हुई।
राजेश जी ने कहा कि स्थापना काल से ही परिषद विश्वभर के हिन्दू समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ सेवा, सामाजिक समरसता, संस्कार एवं सुरक्षा भाव को समाज में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्यरत है। परिषद के नेतृत्व में गौहत्या निषेध आंदोलन, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन एवं भव्य राम मंदिर निर्माण, गंगा रक्षा, रामसेतु रक्षा, समरसता अभियान, अमरनाथ यात्रा सेवा, महाकुम्भ में धर्म संसद, धर्मांतरण विरोधी जागरण, सेवा कार्यों तथा युवा शक्ति जागरण जैसे अनेक महत्वपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक संचालित हुए हैं।
उन्होंने बताया आज विश्व हिन्दू परिषद का कार्य सम्पूर्ण भारत सहित विश्व के अनेक देशों में सशक्त रूप से संचालित हो रहा है। भारत के प्रत्येक शहर, कस्बे एवं ग्राम स्तर तक संगठन की इकाइयाँ कार्यरत हैं। बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति एवं अन्य विविध आयामों के माध्यम से परिषद का कार्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
कश्मीर से कन्याकुमारी तथा बाड़मेर के रेतीले धोरों से लेकर सुदूर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक संगठन का विस्तार प्रशिक्षित एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के सतत परिश्रम का परिणाम है। समाज से प्राप्त हो रहे निरंतर सहयोग के कारण संगठन की जिम्मेदारियाँ भी बढ़ी हैं और सभी कार्यकर्ताओं को संगठन कार्य को और अधिक गति प्रदान करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रांत संगठन मंत्री श्री राजेश जी एवं विभाग मंत्री श्री देरामाराम बिश्नोई ने भारत माता एवं श्रीराम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारम्भ किया।
जारीकर्ता :
प्रचार-प्रसार विभाग
#विश्व_हिन्दू_परिषद #जोधपुर प्रांत
@VHPDigital@VHPSocialMedia@MParandeVHP@Bajrang_Bagra@vinod_bansal@rajeshpatelvhp
परम पूज्य संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर जी महाराज के जन्मकल्याणक दिवस पर कोटिशः नमन एवं समस्त भक्तजनों को मङ्गलमय शुभकामनाएं।
- विश्व हिन्दू परिषद
- जोधपुर प्रान्त
@VHPDigital@MParandeVHP@rajeshpatelvhp
भारत रत्न श्रद्धेय डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर जी की 135 वी जयंती पर प्रान्त के विभिन्न जिलों में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इस अवसर पर प्रतिमा को माल्यार्पण, संगोष्ठी, शोभायात्रा का पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत एवं आयोजकों का स्वागत, शीतल जल, शर्बत की व्यवस्था के कार्यक्रम संगठन द्वारा किये गए।
इस अवसर पर माननीय प्रान्त अध्यक्ष जी, प्रान्त मंत्री जी, संगठन मंत्री जी एवं सह मंत्रियों सहित प्रान्त, विभाग, जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों की विभिन्न स्थानों पर उपस्थिति रही।
(चित्र- प्रचार-प्रसार विभाग)
#bhimraoambedkar #डॉ #भीमराव #अंबेडकर_जयंती #bhimjayanti
@VHPDigital@VHPSocialMedia@MParandeVHP@Bajrang_Bagra@BajrangDalOrg@editorvskbharat@rajeshpatelvhp@KishanP_VHP
भारत रत्न श्रद्धेय डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर जी की 135 वी जयंती पर प्रान्त के विभिन्न जिलों में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इस अवसर पर प्रतिमा को माल्यार्पण, संगोष्ठी, शोभायात्रा का पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत एवं आयोजकों का स्वागत, शीतल जल, शर्बत की व्यवस्था के कार्यक्रम संगठन द्वारा किये गए।
इस अवसर पर माननीय प्रान्त अध्यक्ष जी, प्रान्त मंत्री जी, संगठन मंत्री जी एवं सह मंत्रियों सहित प्रान्त, विभाग, जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों की विभिन्न स्थानों पर उपस्थिति रही।
(चित्र- प्रचार-प्रसार विभाग)
#bhimraoambedkar #डॉ #भीमराव #अंबेडकर_जयंती #bhimjayanti
@VHPDigital@VHPSocialMedia@MParandeVHP@Bajrang_Bagra@BajrangDalOrg@editorvskbharat@rajeshpatelvhp@KishanP_VHP
अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और करुणा के संदेशवाहक, तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी जी के पावन जन्मकल्याणक दिवस पर आप सभी को मंगलमय शुभकामनाएँ।
भगवान महावीर स्वामी का जीवन हमें आत्मसंयम, आत्मशुद्धि और सभी जीवों के प्रति करुणा व समभाव रखने की प्रेरणा देता है। उनकी वाणी समाज में शांति, सद्भाव और नैतिकता को सुदृढ़ करती है।
इस पावन अवसर पर हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार कर सशक्त, करुणा युक्त समरस, एवं संस्कारित समाज के निर्माण में योगदान दें।
🙏 जय जिनेन्द्र 🙏
- विश्व हिन्दू परिषद
- जोधपुर प्रान्त
#महावीर_जयंती
#mahavirjayanti
@VHPDigital@VHPSocialMedia@MParandeVHP@rajeshpatelvhp
भारतवर्ष को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त करवाने हेतु उत्साह से अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान युवाओं सरदार भगतसिंह जी, सुखदेव जी, राजगुरु जी के बलिदान दिवस पर कोटिशः नमन।
राष्ट्र आपके त्याग, समर्पण और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।
देश के लाखों युवा आपसे प्रेरित होकर माँ भारती की सेवा में समर्पित भाव से कार्य कर रहे है।
भारत माता की जय।
- विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रान्त
@VHPDigital@VHPSocialMedia@rajeshpatelvhp@vinod_bansal
विश्व हिन्दू परिषद् सोजत जिले के तत्वावधान में आयोजित होने वाले भव्य श्री हनुमान जन्मोत्सव 2026 के पोस्टर का विमोचन परम पूज्य महामण्डलेश्वर श्री चेतनगिरी जी महाराज, प्रान्त संगठन मंत्री माननीय श्री राजेश जी पटेल, समिति अध्यक्ष श्री राजेश जी तंवर एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा नगर के प्रबुद्ध जनों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर प्रान्त संगठन मंत्री श्री राजेश जी भाई साहब ने संगठन जीवन एवं श्री हनुमानजी के जीवन वृत पर प्रेरक उद्बोधन दिया।
@VHPDigital@VHPSocialMedia@MParandeVHP@rajeshpatelvhp@vinod_bansal
"जला अस्थियाँ बारी-बारी
चिटकाई जिनमें चिंगारी,
जो चढ़ गये पुण्यवेदी पर,
लिए बिना गर्दन का मोल,
कलम..! आज उनकी
जय बोल. ....!!
माँ भारती के महान सपूत,
अजेय क्रांतिकारी, अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक, कुशल संगठक, पंडित चन्द्रशेखर आज़ाद जी के बलिदान दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र आपको कोटि-कोटि नमन करता है।
मातृभूमि की स्वतंत्रता हेतु दिया गया आपका सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक इस राष्ट्र की युवा पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
- विश्व हिन्दू परिषद-जोधपुर प्रान्त
#चन्द्रशेखर_आजाद #ChandrashekharAzad
@VHPDigital@VHPSocialMedia@rajeshpatelvhp@vinod_bansal
वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
भारतमाता के अमर सपूत, अदम्य राष्ट्रभक्ति, प्रखर राष्ट्रवाद और क्रांतिकारी चिंतन के प्रतीक वीर विनायक दामोदर #सावरकर जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
विषम परिस्थितियों में भी राष्ट्रस्वातंत्र्य के संकल्प पर अडिग रहकर हिन्दू समाज को संगठित, जागृत और स्वाभिमानी योद्धा बनने का संदेश दिया, आपका जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्र समर्पण का अनुपम उदाहरण है।
विश्व हिन्दू परिषद, जोधपुर प्रान्त
#veersavarkar
@VHPDigital@VHPSocialMedia@rajeshpatelvhp@vinod_bansal
🕉️ महाशिवरात्रि की पावन शुभकामनाएँ 🕉️
सृष्टि के आदि एवं अनादि, योगेश्वर, महाकाल, करुणासागर भगवान शिव की आराधना को समर्पित #महाशिवरात्रि भक्ति, आध्यात्मिक उन्नति व साधना सिद्धि का महापर्व है।
भगवान शिव जी सनातन संयुक्त परिवार के आदर्श हैं ।
माता पार्वती जी, श्री गणेश जी, कार्तिकेय जी, नंदी, सिंह, मयूर, नाग देव जैसे विविधता पूर्ण परिवार व्यवस्था में सद्भाव, सामंजस्य, सम्मान, प्रेम और कर्तव्यबोध का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत करता है। शिव परिवार हमें सिखाता है कि विविधता में भी एकता संभव है, भिन्न स्वभावों में भी सामंजस्य संभव है, यही सनातन की अजेय शक्ति है।
भोलेनाथ की कृपा से समाज में सद्भाव, राष्ट्र में शक्ति और प्रत्येक हृदय में शिवत्व का प्रकाश प्रकट हो।
हर-हर महादेव।
#विश्वहिंदूपरिषद, #जोधपुर प्रान्त
#MahaShivaratri2026
@VHPDigital@VHPSocialMedia@rajeshpatelvhp@KishanP_VHP@vinod_bansal
इस्लामिक आतंक से स्वधर्म के रक्षा हेतु मात्र 14 वर्ष की अल्प आयु में अपने प्राणोत्सर्ग करने वाले हुतात्मा वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस पर कोटि कोटि नमन ।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक, अद्वितीय साहसी, अदम्य आत्मविश्वास से युक्त और राष्ट्र के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले नेताजी #सुभाषचंद्र_बोस को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” का उद्घोष करने वाले नेताजी ने राष्ट्रभक्ति, त्याग और स्वाभिमान का जो आदर्श स्थापित किया, वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है।
यह पावन #पराक्रम_दिवस हम सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाधीनता की रक्षा हेतु निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा दे।
।। भारत माता की जय ।।
#सुभाष_चंद्र_बोस_जयंती
#Subhashchandrabosejayanti
@VHPDigital@VHPSocialMedia@MParandeVHP@KishanP_VHP@rajeshpatelvhp@vinod_bansal@editorvskbharat
|| बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ||
ज्ञान, विद्या, कला और संस्कारों की अधिष्ठात्री माँ श्री सरस्वती जी के प्राकट्य दिवस का यह सनातन पावन पर्व हम सभी के जीवन में ज्ञान, विवेक, संस्कार और राष्ट्रबोध का संचार करे।
#बसंत_पंचमी का यह शुभ अवसर सनातन संस्कृति के वैभव, शिक्षा के उत्थान और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा प्रदान करे, यही कामना है।
आप सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभेच्छाएं।
माता वाग्देवी जी की सदा जय हो।
#BasantPanchami #VasantPanchami
@VHPDigital@VHPSocialMedia@MParandeVHP@editorvskbharat@rajeshpatelvhp@vinod_bansal
उन्होंने मांग की कि ऐसे क्षेत्रों में सुनियोजित सामुदायिक एकत्रीकरण न होने दिया जाए, पर्याप्त पुलिस चौकियों की स्थापना की जाए तथा दंगों, सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को बेदखल कर उनकी सम्पत्तियों को सरकारी घोषित करते हुए वहां शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विधि प्रमुख राजपुरोहित ने विश्वास व्यक्त किया कि इस विधेयक से कमजोर एवं शांतिपूर्ण जीवन जी रहे लोगों को सुरक्षा का वातावरण मिलेगा, उनका पलायन रुकेगा तथा प्रदेश में शांति, सद्भाव और भाईचारे का वातावरण सुदृढ़ होगा।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष डॉ. राम गोयल एवं प्रान्त संगठन मंत्री राजेश पटेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सहित सम्पूर्ण मंत्रिमंडल को इस जनहितकारी निर्णय हेतु साधुवाद दिया और विश्वास दिलाया कि संगठन सरकार के इस कदम के साथ दृढ़ता से खड़ा रहेगा।
जारीकर्ता
प्रचार-प्रसार विभाग
विश्व हिन्दू परिषद
जोधपुर प्रान्त
अशांत क्षेत्रों में स्थायी निवासियों व किरायेदारों के अधिकारों के संरक्षण हेतु विधेयक-2026 का विहिप ने किया स्वागत।
जोधपुर।
प्रदेश में साम्प्रदायिक सद्भाव व सोहार्द बनाये रखने व जन-जीवन असंतुलन से उत्पन्न संभावित अशांति को रोकने तथा अशांत क्षेत्रों में स्थायी निवासियों की सम्पत्तियों एवं किरायेदारों के अधिकारों के संरक्षण के उद्देश्य से राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में “अशांत क्षेत्रों में स्थायी निवासियों की सम्पत्तियों एवं किरायेदारों के अधिकारों के संरक्षण हेतु विधेयक-2026” के प्रारूप को स्वीकृति प्रदान की गई।
इस निर्णय का विश्व हिन्दू परिषद ने स्वागत करते हुए इसे सामाजिक सद्भाव, कानून-व्यवस्था तथा प्रदेश के शांतिप्रिय समाज के अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम बताया।
विश्व हिन्दू परिषद राजस्थान क्षेत्र के विधि प्रमुख एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता मोतीसिंह राजपुरोहित ने सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि यह विधेयक उन क्षेत्रों में सामाजिक , धार्मिक असंतुलन से उपजे तनाव, अवैध कब्जों, जबरन पलायन तथा सामाजिक अस्थिरता को रोकने में प्रभावी सिद्ध होगा। इससे उन क्षेत्रों के स्थायी निवासियों एवं किरायेदारों के संवैधानिक व वैधानिक अधिकारों को संरक्षण मिलेगा और प्रदेश की कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
उन्होंने कहा कि इस विधेयक की मांग विश्व हिन्दू परिषद लंबे समय से कर रही थी। राजस्थान में योजनाबद्ध रूप से ऐसे अनेक क्षेत्र विकसित हुए हैं, जहां धार्मिक असंतुलन स्थापित कर अन्य समुदायों को पलायन हेतु मजबूर किया गया। कई स्थानों पर लोगों की सम्पत्तियों पर अवैध कब्जे किए गए अथवा उन्हें न्यूनतम मूल्यों पर सम्पत्ति बेचने के लिए विवश किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऐसे 86 ब्लॉक चिन्हित किए गए हैं। इस विधेयक के लागू होने से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी, बाजार मूल्य से कम पर बेचान नहीं हो सकेगा, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को पनपने से रोका जाएगा तथा किसी भी समुदाय की आबादी को सुनियोजित रूप से बसाने पर नियंत्रण स्थापित होगा।
राजपुरोहित ने बताया कि विधानसभा से बहुमत से पारित होने के पश्चात यह विधेयक कानून का रूप लेगा, जिसके अंतर्गत ऐसे ब्लॉकों का चयन किया जाएगा जहां एक वर्ग विशेष की बहुलता के कारण क्षेत्र संवेदनशील बन गया है तथा प्रदेश की कानून-व्यवस्था को खतरा उत्पन्न हो रहा है। ऐसे क्षेत्रों में महिलाओं एवं आम नागरिकों का निर्बाध आवागमन कठिन हो गया है। इन क्षेत्रों को प्रतिषेध क्षेत्र घोषित कर वहां के परंपरागत निवासियों का किसी भी स्थिति में पलायन नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति मजबूरी में औने-पौने दामों पर सम्पत्ति नहीं बेच सकेगा। सम्पत्ति विक्रय से पूर्व जिला कलेक्टर को आवेदन करना अनिवार्य होगा, जिसमें विधिसम्मत कारण बताने होंगे। जिला प्रशासन द्वारा जांच के पश्चात यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विक्रय वास्तविक बाजार मूल्य पर ही हो, तभी अनुमति प्रदान की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि विहिप द्वारा प्रस्तुत अधिकांश मांगों को इस विधेयक में सम्मिलित किया गया है। साथ ही संगठन की अतिरिक्त मांग है कि अशांत क्षेत्रों में यात्रियों एवं पर्यटकों के आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी जाए, अवैध गतिविधियों में बाहरी तत्वों की भूमिका की जांच हो, बड़े उद्योगों की अनुमति न दी जाए जिससे श्रमिकों के शोषण की संभावना बढ़ती है। इसके अतिरिक्त उन क्षेत्रों की भी जांच की जाए जहां बहुसंख्यक समाज, विशेषकर अनुसूचित जाति-जनजाति वर्गों की रहने की परिस्थितियों को विषम बनाया जा रहा है तथा उनकी पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
@VHPDigital@VHPSocialMedia@MParandeVHP@editorvskbharat@vinod_bansal@rajeshpatelvhp@ANI@ians_india@ZeeNews@aajtak@ABPNews@News18India@PTI_News@epanchjanya@zeerajasthan_@ndtvindia@DDNewslive@ddrajasthantv@RajGovOfficial@RajCMO@BhajanlalBjp