मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी छुट्टी बढ़ा दीजिए! यूपी में शिक्षकों ने उठाई मांग- एक जुलाई से खोले जाएं स्कूल
शिक्षक संगठनों ने भीषण गर्मी और जनगणना कार्य में शिक्षकों की व्यस्तता के कारण परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 15 जून से बढ़ाकर 1 जुलाई तक करने की मांग की है।
1-शिक्षक संगठनों ने ग्रीष्मावकाश बढ़ाने की मांग की।
2-जनगणना कार्य में व्यस्तता मुख्य कारण बताया।
3-भीषण गर्मी से बच्चों के स्वास्थ्य को खतरा
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 15 जून को समाप्त होने के बीच शिक्षक संगठनों ने स्कूल एक जुलाई से खोलने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि इस बार अवकाश अवधि में बड़ी संख्या में शिक्षक जनगणना कार्य में लगे रहे, जिससे उन्हें वास्तविक अवकाश नहीं मिल सका।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने कहा कि जनगणना का कार्य 22 मई से 20 जून तक चल रहा है और कई शिक्षकों की ड्यूटी अभी भी जारी है। ऐसे में 16 जून से विद्यालय खुलने पर शिक्षकों की कमी दिखाई दे सकती है।
शिक्षकों ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, बोर्ड परीक्षाओं और जनगणना जैसे कार्यों में लगातार सहयोग दिया है। इसलिए उन्हें 15 दिन का उपार्जित अवकाश दिया जाए या विद्यालय एक जुलाई से संचालित किए जाएं।
वहीं, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री से ग्रीष्मावकाश 30 जून तक बढ़ाने की मांग की है। प्रदेश महासचिव दिलीप चौहान ने कहा कि भीषण गर्मी और लू के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, अभिभावकों की चिंता और जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की परिस्थितियों को देखते हुए सरकार को संवेदनशील निर्णय लेना चाहिए।
https://t.co/Cl7X4nIoMx
आदरणीय @myogiadityanath@thisissanjubjp
पूरे उत्तर प्रदेश मे हीट वेब भीषण गर्मी का प्रभाव है। ऐसे मे परिषदीय स्कूलों को कल से खोलना बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। अतः बेसिक विद्यालयों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाना अति आवश्यक है।
#ग्रीष्मावकाश_बढ़ाओ@basicshiksha_up
माननीय मुख्यमंत्री जी से सादर अनुरोध है
जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम की व्यस्तता एवं भीषण गर्मी व लू से बचाव के दृष्टिगत ग्रीष्मकालीन अवकाश 30जून2026 तक बढ़ाने की कृपा करें
@myogiadityanath@thisissanjubjp@CMOfficeUP@DrDCSHARMAUPPSS
#UP में भीषण गर्मी के बीच सरकारी प्राइमरी स्कूल आज से खुल जाएंगे जबकि अधिकांश प्राइवेट स्कूल जुलाई में खुलेंगे।यूपी के मौसम के दृष्टिगत कुछ वर्षों पहले सरकारी स्कूल भी जुलाई में खुलते थे।अधिकारियों के इन बेतुके प्रयोगों के चलते सरकारी स्कूलों में बच्चों की लगातार कमी हो रही है।
आदरणीय मंत्री जी
@thisissanjubjp
पूरे यूपी मे तपती धूप,हीट वेब भीषण गर्मी और जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी को देखते हुए छत्तीसगढ़ की तरह उत्तर प्रदेश सरकार को भी बेसिक विद्यालयों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाना चाहिए।
@myogioffice@myogiadityanath
@vijaykbandhu@myogiadityanath@UPGovt भीषण गर्मी के बीच अवकाश की छुट्टियों में 80 फीसदी ड्यूटी में संलग्न शिक्षकों ने जनगणना का काम सफलता पूर्वक किया और बचा हुआ काम बराबर जारी है.अन्य राज्यों की भांति मानवीय आधार पर 1 जुलाई से विद्यालय खुलते हैं तो शासन का निःसंदेह स्वागत योग्य कदम होगा.🙏
@vijaykbandhu@myogiadityanath@UPGovt भीषण गर्मी के बीच अवकाश की छुट्टियों में 80 फीसदी ड्यूटी में संलग्न शिक्षकों ने जनगणना का काम सफलता पूर्वक किया और बचा हुआ काम बराबर जारी है.अन्य राज्यों की भांति मानवीय आधार पर 1 जुलाई से विद्यालय खुलते हैं तो शासन का निःसंदेह स्वागत योग्य कदम होगा.🙏
@vijaykbandhu@myogiadityanath@UPGovt वर्तमान में चल रहे जनगणना के कार्य एवं भीषण गर्मी को देखते हुए 1 जुलाई से विद्यालय खुलने चाहिए, जनहित में स्वागत योग्य मांग ।
सेवा में,
मा0 मुख्यमंत्री जी
उत्तर प्रदेश सरकार
महोदय
जनगणना का कार्य चल रहा है ऊपर से गर्मी अपनी प्रचंड रूप में है अतः आपसे निवेदन है कि प्राथमिक विद्यालय जो 16 जून से खुलने हैं उसे 1 जुलाई से खोल ने कृपा करें।
सादर आभार
@myogiadityanath@UPGovt