छपरा-हाजीपुर फोरलेन पर दरियापुर के पट्टी पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
#Chapra#Saran#Dariyapur#Road
भगवान बाजार थाना रोड पर निर्माणाधीन नाले में अनियमितता मिलने के बाद नगर निगम ने विवादित हिस्से को तुड़वाकर दोबारा निर्माण शुरू कराया। कल पानी बहते नाले में सीमेंट मसाला डालने का वीडियो हुआ था वायरल
#Chapra#Saran#Bihar#NagarNigam#BreakingNews#CivicIssues
छपरा हवाई अड्डा में स्टंटबाजी-रीलबाजी बहुत ज्यादा बढ़ गया है , इन लोगों का खुद का नुकसान तो होता ही है साथ ही बुजुर्ग-बच्चे जो टहलने खेलने जाते है उन्हें भी खतरा बना रहता है ।
अक्सर मेजर एक्सीडेंट्स होते है , मौत भी हो चुकी है ।
@SaranPolice से आग्रह है मामले को संज्ञान में लें।
सहरसा: निकाह के बाद भोज में मटन की जगह चिकन परोसने का आरोप लगने के बाद बारातियों और घरातियों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
#Saharsa#Bihar#BreakingNews#Wedding#Crime#BiharNews
चिराग पासवान से बहुत उम्मीदें थीं, केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भी बिहार के लिए कुछ खास नहीं किए , फिलहाल मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे है...
एक सफल जन-नेता नहीं बन पाए , बस पिता की विरासत को भजा रहे है ।
ऐसा दावा किया जा रहा है कि फिल्म सतलुज में पंजाब की सच्चाई को दिखाया गया है। लेकिन सही बात ये है कि फिल्म पूरी सच्चाई नहीं बताती। फिल्म में ये नहीं बताया कि पंजाब में आतंकवाद आया कैसे? खालिस्तान की सच्चाई फिल्म में नहीं बताई गई, भिंडरावाला कौन था ये नहीं बताया गया। आखिर ये सब सच्चाई क्यों नहीं दिखाई गई?
बिहार में शराबबंदी कानून के बीच पटना हाईकोर्ट का अहम फैसला।
मोतिहारी के एक पुलिसकर्मी की बर्खास्तगी के मामले में हाईकोर्ट ने कहा कि सिर्फ Breath Analyzer Test के आधार पर यह साबित नहीं किया जा सकता कि किसी ने शराब पी है। शराब सेवन की पुष्टि के लिए ब्लड/यूरिन टेस्ट जैसे वैज्ञानिक साक्ष्य जरूरी हैं।
इसी आधार पर कोर्ट ने संबंधित पुलिसकर्मी की बर्खास्तगी का आदेश रद्द कर दिया।पुलिस वाले का पक्ष था की जब उस पकड़ा गया तो वो ऐसी दवा ले रखी थी जिससे शराब जैसा महक आ रहा था #PatnaHighCourt #Bihar #LiquorBan #Motihari
सारण के मशरक में NH-227A पर कंप्यूटर कोचिंग जा रही स्कूटी सवार छात्रा ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे अतिक्रमण को हादसों की बड़ी वजह बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
#Saran#Mashrak#RoadAccident#Bihar#BreakingNews#NH227A
नीतीश कुमार छपरा के जलालपुर आए और पंडित महेंद्र मिश्रा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, उसी कार्यक्रम में महेंद्र मिश्रा के पौत्र को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन नीतीश कुमार उनसे बिना मिले चले गए ।