एक और दलित छात्र की जान चली गई, और सिस्टम फिर खामोश है।
राजकोट AIIMS में MBBS फाइनल ईयर के छात्र रतन कुमार मेघवाल (फलसूंड, जैसलमेर) ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।
उन्होंने 17 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें अस्मित शर्मा और उसके चार साथियों पर लगातार प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
जब तक संस्थानों में भेदभाव के खिलाफ सख्त कदम और UGC रेगुलेशन लागू नहीं होंगे, तब तक ऐसे दर्दनाक हादसे रुकने वाले नहीं
यदि डॉ. अंबेडकर द्वारा प्रस्तुत हिंदू कोड बिल न होता, तो लिंगीय समानता आज भी अधिकांश महिलाओं के लिए केवल एक सपना होती।
मैं भले ही एक ब्राह्मण परिवार में जन्मी हूँ, लेकिन एक महिला होने के नाते हिंदू कोड बिल की रचना के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर और उसे लागू करने के राजनीतिक संकल्प के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रति कृतज्ञ हूँ।
इतिहास याद रखना ज़रूरी है।
1810 में ब्राह्मण परिवार में जन्मी रसुंदरी देवी पहली बंगाली महिला थीं जिन्होंने आत्मकथा लिखी। उन्होंने लिखा कि उस समय पढ़ी-लिखी महिला को समाज बुरा मानता था—कलम या कागज़ रखने पर भी युवतियों को दंडित किया जा सकता था।
1836 में बंगाल की शिक्षा पर अपनी रिपोर्ट में विलियम एडम ने उस अंधविश्वास का उल्लेख किया कि “जो लड़की पढ़ना-लिखना सीख जाए, वह विवाह के तुरंत बाद विधवा हो जाएगी।”
आज जो अधिकार स्वाभाविक लगते हैं, वे लंबे सामाजिक संघर्ष और वैचारिक साहस का परिणाम हैं।
#HinduCodeBill #DrAmbedkar #WomenRights #IndianHistory #GenderEquality
सी.पी.एम. पार्टी के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटस ने IAS IPS IFS अधिकारियों के खाली पदों और OBC SC ST अधिकारियों की संख्या को लेकर सवाल पूछा.
जवाब में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में बताया,
IAS : 6877 पद, तैनात 5576
IPS : 5099 पद, तैनात 4594
IFS : 3193 पद, तैनात 2164
तैनात पदों में OBC SC ST की संख्या इस प्रकार है,
• IAS
OBC : 245 [4.3%]
SC : 135 [2.4%]
ST : 67 [1.2%]
• IPS
OBC : 255 [5.5%]
SC : 141 [3%]
ST : 71 [1.4%]
• IFC
OBC : 231 [10.6%]
SC : 95 [4.3%]
SC : 48 [2.2%]
यानी देश में 92% IAS, 90% IPS और 82% IFS अधिकारी जनरल केटेगरी से हैं. इस देश में OBC 55%, SC 24%, ST 10% जनसंख्या में हैं. लेकिन IAS IPS में इनकी संख्या 10% से ज्यादा नही है. देश के असली मालिक ब्यूरोक्रेट्स ही होते हैं. 2.4% में एक टीना डाबी को IAS देखकर, बहुतों के छाती पर सांप लेटता है.
ये उनके लिए जो खुद को जन्मजात मेरिटधारी मानते हैं बहुजनों की प्रतिभा पर शक करते हैं
क्या आप जानते हैं -
भारत की सबसे कठिन परीक्षा UPSC में अब तक पहली बार में ही 1st रैंक केवल दो लोग ही ला पाए हैं जिनके नाम है कनिष्क कटारिया और टीना डाबी।
दोनों ही SC समाज से है।
कनिष्क कटारिया और टीना डाबी UPSC में अब तक हाइएस्ट मार्क्स लाने व्यक्तियों में शामिल है।
महाराष्ट्र के रहने वाले शंकर अरुण भिल आदिवासी समुदाय से हैं. उनका चयन अमेरिका की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए हुआ है. शंकर का परिवार दिहाड़ी मज़दूरी करता है. शंकर ने बताया कि कैसे उनका चयन अमेरिका की यूनिवर्सिटी में हुआ और वो यहां कौन सी पढ़ाई करेंगे.
रिपोर्ट: श्रीकांत बंगाले
शूट: किरण सकाले
एडिट: अरविंद पारेकर
एक समय मेरे जीवन में भी असहनीय विपरीत परिस्थिति आई।कुछ लोगों ने कहा ज्योतिष के पास जाओ तो कुछ ने कहा महामृत्युंजय जाप करा लो तो कुछ ने कहा फलाँ बाबा के दरबार में माथा टेक लो।लेकिन किसी ने नहीं कहा कि आप अपने महापुरुषों के संघर्ष को पढ़ लो फिर संयोगवश बाबासाहब डॉ० अंबेडकर की किताब को मैंने पढ़ना शुरू किया।बाबासाहब को पढ़ते हीं मेरे सामने एक नई दुनिया खुलने लगी।वो दुनिया जिसे साजिशन हमसे छुपाया गया।बाबासाहब को पढ़कर ही मैंने बौद्ध धम्म को समझा और मुझे मेरे दुख का कारण और निवारण मिल गया।जहाँ एक ओर बाबासाहब से मुझे अनवरत संघर्ष की प्रेरणा मिलती है वहीं दूसरी ओर बौद्ध धम्म से दुखरहित जीवन जीने का मार्ग।
जय भीम नमो बुद्धाय🙏🙏🙏
#SIR2025 में 100% डिजिटाइजेशन जैसे लक्ष्य को हासिल कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करना सिर्फ उपलब्धि नहीं—यह उत्कृष्ट नेतृत्व, सटीक रणनीति और टीम को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता का प्रमाण है।
जहाँ नेतृत्व दमदार हो, वहाँ परिणाम शानदार होते हैं
#teenadabi maim IAS
#sdmsureshkm
25 Books You Shouldn't Ignore lf You're 25-30
1. Meditations – Marcus Aurelius
2. Can’t Hurt Me – David Goggins
3. Rich Dad Poor Dad – Robert Kiyosaki
4. The Way of the Superior Man – David Deida
5. Atomic Habits – James Clear
6. The 48 Laws of Power – Robert Greene
7. So Good They Can’t Ignore You – Cal Newport
8. Man’s Search for Meaning – Viktor Frankl
9. Ego is the Enemy – Ryan Holiday
10. Deep Work – Cal Newport
11. The Millionaire Fastlane – MJ DeMarco
12. The Almanack of Naval Ravikant – Eric Jorgenson
13. Courage to be disliked
14. Die with Zero
15. Art of Laziness
16. How to talk to anyone
17. Millionaire Fastlane
18. Good to be great
19. Howto get rich
20. Influence
21. Discipline is destiny
22. Steal like an artist
23. Surrounded by Idiots
24. Ikigai
25. Mindset