To every trader in Delhi: We love you and hear you.
The Govt shut the metro, sealed our roads and locked down our capital.
With a stolen vote nothing is safe - your shop, your savings, your children’s future.
Tell Modi to sack accused no. 4, Gyanesh Kumar and the protests will stop in 30 seconds.
दिल्ली के हर व्यापारी से: हम आपसे प्यार करते हैं, आपकी बात सुन रहे हैं।
मेट्रो सरकार ने बंद की, सड़कें सरकार ने सील की, राजधानी पर ताला सरकार ने लगाया।
जब वोट ही चोरी हो जाए, तो कुछ भी सुरक्षित नहीं - न आपकी दुकान, न आपकी बचत, न आपके बच्चों का भविष्य।
मोदी जी से कहिए - आरोपी नंबर 4, ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा।
Speaking against @BJP4India is NOT antinational
Bjp isn't india. India isn't Bjp.
India existed before BJP. India will exist After BJP
You have to decide whether you are willing to STAND UP & SPEAK UP to protect our democracy!
Your Silence is why tyranny continues
@Cockroachisback
हर बार BJP सरकार का वही शर्मनाक पैटर्न - हादसों से पहले रोकथाम नहीं, उनके बाद बयानबाज़ी होती है, कुछ छोटे अफ़सरों पर ज़िम्मेदारी मढ़ दी जाती है, और असली गुनहगार जवाबदेही मुक्त रहते हैं।
सत्य निकेतन में छात्रों से भरी इमारत का गिरना कोई अकेली त्रासदी नहीं है। पिछले 4 महीनों में सैदुलाजाब में ऐसी त्रासदी में 6 लोगों की मौत हुई, हौज़ रानी में आग ने 22 जानें ले लीं। हर बार जिंदगियां, सपने और अरमान मलबे में दबते हैं - और हर बार कार्रवाई गायब रहती है।
और जवाबदेही मांगने पर प्रधानमंत्री खुद आपको “दिमागी नक्सल, नाराज़ फूफा” जैसे अपमानजनक तमगे दे देते हैं - मकसद, सवाल पूछने वालों को शर्मिंदा करो, बदनाम करो और चुप करा दो।
12 साल में ये सरकार दुनिया भर की बातें कर के आपको गोल-गोल घुमाती रही, लेकिन मुद्दे की बात नहीं की। दिल्ली में "ट्रिपल इंजन" सरकार है, तो अब किस बात से लाचार है?
लाचारी है नीयत की - क्योंकि जहां नीयत नहीं होती, वहां जवाबदेही भी नहीं होती।
There Is No Accountability.
#TINA
AICC महासचिव श्री सचिन पायलट को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। @SachinPilot
(File Pic)
गुजरात में कुछ ऐसी अनाम पार्टियां हैं जिनका नाम किसी ने नहीं सुना - लेकिन 4300 करोड़ का चंदा मिला!
इन पार्टियों ने बहुत ही कम मौकों पर चुनाव लड़ा है, या उनपर खर्च किया है।
ये हजारों करोड़ आए कहां से? चला कौन रहा है इन्हें? और पैसा गया कहां?
क्या चुनाव आयोग जांच करेगा - या फिर यहां भी पहले एफिडेविट मांगेगा? या फिर कानून ही बदल देगा, ताकि ये डेटा भी छिपाया जा सके?
#VoteChori
दिल्ली NCR महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित हो चुका है कि एक नाबालिग बच्ची के साथ एक स्लीपर बस में 47 किलोमीटर तक गैंगरेप हुआ - ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक।
हैरानी की बात है कि पूरी दिल्ली या नोएडा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह बस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, दिल्ली का रिंग रोड, बॉर्डर - सब पार कर गई, बिना एक भी चेकपोस्ट पर रोके गए।
बस की सीटों पर पर्दे लगे थे, ताकि अंदर क्या हो रहा है कोई देख न सके। और अपराधियों में प्रशासन का कोई डर भी नहीं।
निर्भया के बाद इतने सालों में, इतनी घटनाओं के बाद भी ऐसी बसों की जाँच और निगरानी के नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा?
पर्दे सिर्फ़ उस बस में नहीं डाले गए थे - साल दर साल सरकार द्वारा प्रशासन की नाकामियों पर डाले गए पर्दों का नतीजा है कि देश की राजधानी में भी महिलाएं एक सुरक्षित सफर नहीं कर सकतीं।
और कितनी महिलाओं और बच्चियों के साथ ऐसा होना बाक़ी है, तब जाकर केंद्र और राज्य सरकारें इस व्यवस्था को ठीक करेंगी?
क्या अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस और आदित्यनाथ के अधीन UP पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी? कोई गुंजाइश ही नहीं - इस अपराध पर भी एक पर्दा डाल दिया जाएगा।
झूठ के पांव नहीं होते हैं, ये बात आपने भी सुनी होगी. लेकिन फिर भी न जाने क्यों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूल गए आज इंटरनेट के दौर में झूठ के पांव तो क्या कोई दांव तक भी नहीं चल सकता.
यूपी के सीएम @myogiadityanath ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय @kashikirai को लेकर कहा कि अजय राय के भाई की हत्या माफिया ने की लेकिन अजय राय उसके खिलाफ बयान देने नहीं गए और माफिया के सामने घुटने टेक दिए. ये बहुत बड़ा झूठ और दुष्प्रचार है.
जबकि सच ये है कि अपने भाई अवधेश राय की हत्या के समय अजय राय अपने भाई के साथ ही खड़े थे और उन्होंने हमलावरों पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से जवाबी फायरिंग भी की थी. अजय राय ने ही इस मामले की मुख्य FIR दर्ज कराई थी जिसमें मुख्तार अंसारी का नाम शामिल था. अजय राय ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ अदालत में डटकर गवाही और बयान भी दिया था और उनकी ही गवाही और 32 साल लंबी कानूनी लड़ाई के आधार पर 5 जून 2023 को वाराणसी की एमपी-एमएलए (MP-MLA) कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को इस हत्या के मामले में आजीवन कारावास (उम्रकैद ) की सजा सुनाई थी.
हालांकि ये भी तथ्य है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ के कांग्रेस के अजय राय को उनके भाई के हत्यारे मुख्तार अंसारी की पार्टी क़ौमी एकता दल का समर्थन मिला था लेकिन अजय राय ने कभी मुख्तार अंसारी से कोई समझौता किया हो, इसका कोई प्रमाण नहीं है.
बल्कि उल्टा जब यूपी में बीजेपी की सरकार आई तब योगी सरकार ने अजय राय की सुरक्षा वापस ले ली, साथ ही उनके हथियार का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया. इसको लेकर अजय राय ने 2021 में सीएम योगी समेत तत्कालीन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को पत्र भी लिखा था कि उन्हें मुख्तार अंसारी से जान का खतरा है.
क्या यूपी के मुखिया अपनी इस झूठ पर माफी मांगेंगे? वो तो नहीं लगता, तो फिर क्या अजय राय इस मामले में यूपी के सीएम पर दुष्प्रचार और मानहानि का मुकदमा दायर करवाएंगे? सब छोड़िये, क्या मीडिया यूपी के मुख्यमंत्री के इस झूठ से पर्दा उठाने में दिलचस्पी लेगी?
शांतिपूर्ण विरोध एक अटूट और मौलिक अधिकार है।
भारत के निर्दोष छात्रों पर हमला करने के आदेशों का आँखें बंद करके पालन करने वाले हर पुलिस अधिकारी और सरकारी कर्मचारी ये बात ध्यान रखें:
संविधान ही आपका मालिक है।
सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती।
जवाबदेही ज़रूर तय की जाएगी।
Peaceful protest is a sacred and fundamental right.
Every police officer and govt official blindly following orders to attack India’s innocent students should keep in mind:
The Constitution is your master.
Power is not permanent.
Accountability will follow.